हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का ट्रैक्टर और नाव से जायजा लिया। जिले के लक्सर में गंगा और उसकी सहायक नदियों का पानी गांवों में घुस गया है। जहां से आबादी को सुरक्षित स्थानों पर भी पहुंचाया गया है।
हल्की बारिश के बीच ट्रैक्टर से ग्रामीण इलाकों तक पहुंचने के बाद उन्होंने नाव से भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और जिला अधिकारी को निर्देशित भी किया। मुख्यमंत्री धामी ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार हरसंभव मदद के लिए उनके साथ खड़ी है। राहत कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
धामी ने विधायक प्रदीप बत्रा और पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित अन्य जन प्रतिनिधियों को भी निर्देश दिया कि वे इस कठिन घड़ी में जरूरतमंदों को भोजन,दवाएं मदद पहुंचाएं। डीएम मयूर दीक्षित को भी नुकसान की आंकलन रिपोर्ट शासन में भेजने को कहा और राहत शिविरों की स्वयं निगरानी के लिए निर्देशित किया।











