देहरादून: उत्तराखंड हिमाचल जम्मू कश्मीर और पंजाब में बारिश से हुई नुकसान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया है। जल्द ही यह टीम सभी राज्यों का दौरा करेगी और वहां हुए नुकसान का जायजा लेगी।
उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है उत्तराखंड के सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी है की उत्तराखंड में हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस मामले में निवेदन किया था।
केंद्रीय टीम जल्द आएगी उत्तराखंड
सात सदस्यों की केंद्रीय टीम जल्द ही उत्तराखंड पहुंचेगी और यह टीम उत्तराखंड के अधिकारियों के साथ बैठकर इस पूरे मामले में वार्ता करेगी उत्तराखंड में नुकसान कितना हुआ है इसकी विस्तृत रिपोर्ट भी टीम को उपलब्ध कराई जाएगी।
केंद्र में आपदा प्रबंधन मंत्री अमित शाह ने भी कहा है कि जल प्रलय से प्रभावित राज्यों में केंद्रीय टीम शीघ्र दौरा कर वहां हुए नुकसान का जायजा लेगी। श्री शाह ने आपदा प्रभावित राज्यों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने सड़क परिवहन, सिंचाई, ऊर्जा,हाइड्रो प्रोजेक्ट के मंत्रालयों को इस बारे में रिपोर्ट मंगवाने के लिए कहा है।
उल्लेखनीय है इस बार के मानसून के दौरान आई प्राकृतिक आपदा से जम्मू कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, उत्तराखंड को भारी नुकसान हुआ है।
















