देश में करोड़ों किसान खेती के जरिए अपनी आजीविका चलाते हैं, लेकिन उनमें से बहुत से किसान ऐसे हैं जिन्हें खेती से ज्यादा आमदनी नहीं हो पाती। ऐसे किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की शुरुआत की थी। इस योजना का मकसद किसानों को सीधे उनके बैंक खाते में वित्तीय सहायता देना है, जिससे वे खेती की जरूरतों को पूरा कर सकें। अब तक इस योजना के तहत सरकार 20 किस्तें जारी कर चुकी है और लाखों किसानों को इसका फायदा मिल चुका है। हर किस्त के तहत eligible किसानों को ₹2000 की राशि उनके खाते में ट्रांसफर की जाती है। “21वीं किस्त मिलने से पहले अब सरकार ने ई-केवाईसी जरूरी कर दी है।”
ई-केवाईसी क्यों जरूरी है- सरकार ने साफ कर दिया है कि अब बिना ई-केवाईसी कराए किसी भी किसान को अगली किस्त का पैसा नहीं दिया जाएगा। बहुत से किसानों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है। अगर आपने भी ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो अगले दो महीने के अंदर यह काम जरूर पूरा कर लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपकी अगली किस्त अटक सकती है और आपके खाते में पैसा नहीं आएगा।
ई-केवाईसी कैसे करें- ई-केवाईसी कराना बहुत ही आसान है। इसे आप दो तरीकों से पूरा कर सकते हैं- अगर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक है, तो आप घर बैठे भी ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स-
“सबसे पहले पीएम किसान की वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं। होमपेज पर ‘e-KYC’ पर क्लिक करें। आधार नंबर डालें और ‘सर्च’ करें। फिर रजिस्टर्ड मोबाइल पर आया OTP डालकर प्रक्रिया पूरी करें।”OTP दर्ज करें और सबमिट करें। इस तरह आपकी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
सीएससी केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर) से- अगर आपके आधार में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, या ऑनलाइन तरीका काम नहीं कर रहा है, तो आप अपने नजदीकी CSC केंद्र (जन सेवा केंद्र) पर जाकर बायोमेट्रिक के जरिए भी ई-केवाईसी करा सकते हैं। वहां आपको सिर्फ आधार कार्ड और कुछ जरूरी जानकारी ले जानी होगी। सीएससी केंद्र पर ऑपरेटर आपकी उंगली के निशान (फिंगरप्रिंट) लेकर ई-केवाईसी पूरी करेगा। ई-केवाईसी करना एक बार की प्रक्रिया है। एक बार पूरी हो जाने के बाद दोबारा इसकी जरूरत नहीं होती। यह प्रक्रिया बिल्कुल मुफ्त है अगर आप खुद ऑनलाइन करते हैं। सीएससी केंद्र पर कुछ मामूली शुल्क लिया जा सकता है। अगर आपने समय पर ई-केवाईसी नहीं कराई, तो आपको 21वीं किस्त नहीं मिलेगी, चाहे आप पहले से योजना के लाभार्थी हों। कई बार सर्वर व्यस्त होने के कारण वेबसाइट काम नहीं करती, ऐसे में कुछ समय बाद दोबारा कोशिश करें या फिर सीएससी केंद्र से संपर्क करें।














