नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बिहार में विपक्षी गठबंधन के एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल के लिए कांग्रेस माफी मांगे। उन्होंने इस कृत्य को
घटना की निंदा करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने अपनी ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की मां के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करके बेहद निंदनीय कृत्य किया है। हर कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक शब्द कहे हैं। दो दिन पहले जो हुआ, उससे सभी को दुख पहुंचा है।
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने गृह मंत्री अमित शाह को दी ‘सिर कलम’ करने की धमकी
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की मां ने गरीब घर में जीवन जिया। बच्चों को मूल्यों के साथ पाला और अपने बेटे को एक भरोसेमंद नेता बनाया। ऐसे जीवन के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करना भारत की जनता कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती। राजनीतिक जीवन में इससे बड़ी कोई गिरावट नहीं हो सकती और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। अमित शाह ने कहा कि मैं राहुल गांधी से आग्रह करना चाहता हूं कि अगर उनमें जरा भी शर्म बची है, तो उन्हें पीएम मोदी, दिवंगत मां और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। ईश्वर सभी को सद्बुद्धि दे।’
















