आंवला एक ऐसा फल है जो आयुर्वेद में सदियों से अपनी औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। आंवला विटामिन C से भरपूर होता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। आंवला का जूस रोज़ाना पीना शरीर को अंदर से मज़बूत बनाता है और कई बीमारियों से बचाव करता है। आइए जानते हैं कि रोज़ाना आंवला जूस पीने से हमें क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए और पाचन क्रिया सुधारे
आंवला में मौजूद विटामिन C एक ताक़तवर एंटीऑक्सिडेंट होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। अगर आप अक्सर बीमार पड़ते हैं या मौसम बदलने पर सर्दी-जुकाम हो जाता है, तो रोज़ाना आंवला जूस पीने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत हो सकता है। आंवला में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को सही रखती है। इसका जूस एसिडिटी, कब्ज और गैस की समस्या को दूर करने में मदद करता है। रोज सुबह खाली पेट आंवला जूस पीने से पेट साफ रहता है और भूख भी अच्छी लगती है।
त्वचा में निखार लाए और बालों के लिए वरदान
आंवला का जूस स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन C होते हैं जो त्वचा से झुर्रियाँ और दाग-धब्बे हटाते हैं। यह त्वचा को अंदर से पोषण देता है, जिससे चेहरा दमकने लगता है। अगर आप नेचुरल ग्लो चाहते हैं तो रोज़ाना आंवला जूस पीना शुरू करें।आंवला को बालों का टॉनिक भी कहा जाता है। इसके जूस से बालों का झड़ना कम होता है, सफ़ेद बालों की समस्या दूर होती है और बाल लंबे और घने बनते हैं। आप चाहें तो इसे पी सकते हैं या बालों में तेल के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
वजन घटाने में सहायक और डायबिटीज कंट्रोल
जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए आंवला जूस बेहद फायदेमंद है। ये मेटाबोलिज़्म को तेज करता है और शरीर में फैट जमा नहीं होने देता। अगर आप रोज़ाना सुबह गुनगुने पानी में आंवला जूस मिलाकर पीते हैं तो धीरे-धीरे वजन घटने लगता है। आंवला का जूस ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है। इसके एंटी-डायबिटिक गुण शरीर में इंसुलिन को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं। डायबिटीज के मरीज़ अगर डॉक्टर से सलाह लेकर इसे अपने डाइट में शामिल करें तो काफी फायदा मिल सकता है।
(इस लेख में दी गई जानकारी और सुझावों को अमल में लाने से पहले पाठक किसी डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)











