हरिद्वार। रुड़की की झबरेड़ा थाना पुलिस ने खाता खेड़ी गांव में बड़ी मस्जिद में पढ़ने गए 7 साल के एक नाबालिग बच्चे से कुकर्म के आरोपी इमाम को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सुलतानपुर कुन्हारी निवासी नासिर के रूप में हुई है। नासिर ने बच्चे को धमकी दी थी कि यदि वह अपने साथ हुई घटना के बारे में किसी को बताएगा तो उसे जान से मार दिया जाएगा।
पुलिस के अनुसार अपराध के बाद नासिर गांव छोड़कर फरार होने की तैयारी कर रहा था। उसे देवपुर के पास से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने 21 अगस्त को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि खाता खेड़ी गांव की बड़ी मस्जिद में उनका 7 साल का बच्चा पढ़ने के लिए गया था। मस्जिद का इमाम नासिर उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्चे ने घर आकर अपने पिता को ये जानकारी दी।
गौरतलब है कि करीब बीस दिन पहले भी रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गुलाब नगर में मस्जिद में चार आरोपियों ने 11 साल के बच्चे से कुकर्म किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया था।
वहीं, खाता खेड़ी गांवके मामले में एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी इमाम नासिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।











