अगर आपके आधार कार्ड में लगी तस्वीर अच्छी नहीं है या पुरानी हो गई है, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड में फोटो अपडेट कराने की प्रक्रिया को काफी सरल और सुविधाजनक बना दिया है। इस प्रक्रिया में न तो ज्यादा समय लगता है और न ही ज्यादा पैसे खर्च होते हैं। आइए जानते हैं आधार कार्ड में फोटो बदलने की पूरी प्रक्रिया-
सबसे पहले यह जान लें कि आधार कार्ड में फोटो बदलवाने की सुविधा फिलहाल ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है। यानी आप अपनी तस्वीर को खुद से इंटरनेट के माध्यम से अपडेट नहीं कर सकते। इसके लिए आपको नजदीकी आधार नामांकन या सुधार केंद्र (Aadhaar Enrolment/Update Center) पर जाना होगा। अपने निकटतम आधार केंद्र का पता लगाने के लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाएं। वहाँ “My Aadhaar” सेक्शन में जाएं और “Locate Enrolment Center” विकल्प पर क्लिक करें। इसके माध्यम से आप अपने पिन कोड या स्थान के आधार पर नजदीकी आधार सेवा केंद्र खोज सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
केंद्र पर पहुँचने के बाद आपको एक Enrolment/Correction Form भरना होगा। यह फॉर्म केंद्र पर मुफ्त में मिलता है या आप UIDAI की वेबसाइट से इसे पहले से डाउनलोड करके ले जा सकते हैं।आपको केवल आधार कार्ड अपने साथ ले जाना है। कोई अतिरिक्त दस्तावेज देने की जरूरत नहीं होती है। हालांकि, आपकी पहचान की पुष्टि बायोमेट्रिक पहचान (फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन) के जरिए की जाती है। आधार केंद्र पर ही आपकी नई फोटो लाइव क्लिक की जाती है। आप कोई व्यक्तिगत फोटो लेकर नहीं जा सकते। यह फोटो वहीं मौजूद UIDAI द्वारा अधिकृत कर्मचारी द्वारा कैमरे से खींची जाती है। फोटो अपडेट कराने के लिए ₹100 + GST (लगभग ₹118) का भुगतान करना होता है। यह शुल्क वहीं केंद्र पर जमा करना होता है। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एक URN प्राप्त होगा। इसे संभाल कर रखें क्योंकि इसके ज़रिये आप अपने आधार अपडेट की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं। आमतौर पर आधार फोटो अपडेट होने में 30 दिन तक का समय लग सकता है। हालांकि, कुछ मामलों में यह प्रक्रिया 90 दिन तक भी जा सकती है। जैसे ही आपका आधार अपडेट हो जाता है, आप UIDAI की वेबसाइट या mAadhaar ऐप से अपना नया e-Aadhaar डाउनलोड कर सकते हैं। e-Aadhaar कैसे डाउनलोड करें- UIDAI की वेबसाइट पर जाएं https://eaadhaar.uidai.gov.in। “Download Aadhaar” विकल्प चुनें। आधार नंबर, नाम और जन्मतिथि भरें। OTP के माध्यम से सत्यापन करें। अपडेट किया हुआ आधार (जिसमें नई फोटो होगी) PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें।














