आज के समय में पैन कार्ड बहुत जरूरी हो गया है। बैंक खाता खोलने, टैक्स भरने, प्रॉपर्टी खरीदने या किसी भी पैसे से जुड़े काम में इसकी जरूरत होती है।। ऐसे में अगर आपका पैन कार्ड खो जाए या चोरी हो जाए, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार ने ऐसी स्थिति से निपटने के लिए एक आसान और सुविधाजनक तरीका उपलब्ध कराया है- ई-पैन कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि अगर आपका पैन कार्ड खो जाए तो आप किस तरह से घर बैठे ही उसे दोबारा डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रक्रिया न केवल सरल है, बल्कि कुछ ही मिनटों में पूरी भी हो जाती है। ई-पैन कार्ड एक डिजिटल पैन कार्ड होता है, जो PDF फॉर्मेट में जारी किया जाता है। यह फिजिकल पैन कार्ड जितना ही मान्य होता है और इसे किसी भी सरकारी या गैर-सरकारी कार्य में प्रयोग किया जा सकता है। इसे इनकम टैक्स विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।
सबसे पहले इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड करें, https://www.incometax.gov.in पर जाएं। होम पेज पर “Quick Links” सेक्शन में “Instant E-PAN” या “e-PAN Download” विकल्प चुनें। अब आपको अपना पैन नंबर और आधार नंबर दर्ज करना होगा। OTP जनरेट करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर चुनें। OTP दर्ज करने के बाद, अगर आपका डेटा सही पाया गया, तो आप अपना ई-पैन कार्ड PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।
NSDL वेबसाइट से डाउनलोड करें- NSDL की वेबसाइट https://www.onlineservices.nsdl.com पर जाएं। “Reprint of PAN Card” विकल्प चुनें। पैन नंबर, आधार नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर भरें। OTP वेरिफिकेशन करें। इसके बाद आप अपने ई-पैन कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
ई-पैन कार्ड डाउनलोड करते समय ध्यान देने योग्य बातें- आपका मोबाइल नंबर आधार या पैन के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए। डाउनलोड किया गया ई-पैन कार्ड पासवर्ड से सुरक्षित PDF होता है। पासवर्ड के रूप में आपकी जन्म तिथि (DDMMYYYY फॉर्मेट) होती है। ई-पैन कार्ड की वैधता फिजिकल पैन कार्ड के बराबर होती है। आप इसे डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते हैं और कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको डिजिटल पैन कार्ड से संतुष्टि नहीं है और आप उसका फिजिकल (छपा हुआ) कार्ड चाहते हैं, तो आप NSDL या UTIITSL की वेबसाइट पर जाकर “Reprint PAN Card” के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ शुल्क देना होगा, और आपका पैन कार्ड आपके रजिस्टर्ड पते पर भेज दिया जाएगा।















