देहरादून: देव भूमि के पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक और बादलों की मौजूदगी की बात कही है। उत्तराखंड के मौसम की जानकारी देते हुए मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा कि आज 11 अगस्त हो गई है और उत्तराखंड में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा मिलेगी, साथ ही देखेंगे कि कहीं कहीं जो मैदानी क्षेत्र और उससे लगे जनपद हैं जैसे देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार उसके बाद नैनीताल, उधम सिंह नगर है जहां पर कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा मिल सकती है और इक्का दुक्का स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा भी मिलने की संभावना।
इन जनपद को रेड कलर अलर्ट में वार्निंग रखा गया है और उसके अलावा भी पिथौरागढ, बागेश्वर है या जो अंदर के डिस्ट्रिक्ट है उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली तो यहां भी भारी वर्षा मिल सकती है, तो इनको भी जो है ऑरेंज कलर में आज रखा गया है उसके बाद कल 12 तारीख को एक्टिविटी थोड़ी कम होगी। लेकिन, क्योंकि कम्युनिटी इंपैक्ट है तो कहीं-कहीं जो भारी से बहुत भारी वर्षा मिल सकती है जैसे कि देहरादून है, पौडी, नैनीताल, हरिद्वार, उधम सिंह नगर में बादलों का इम्पैक्ट देखते हुए रेड कलर में रखा गया है उसके बाद देखेंगे तो 13 और 14 तारीख को फिर से जो वर्षा में वृद्धि की संभावना देखने को मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त निर्देश, नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों में निर्माण पर तुरंत रोक
उन्होंने कहा कि 13 और 14 तारीख को बात करे तो जो उत्तराखंड में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा रहेगी फिर 13 तारीख में जो देहरादून है टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, उधमसिंह नगर, हरिद्वार यहां कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा मिल सकती है, जबकि कहीं कहीं अत्यंत भारी वर्षा मिलने की भी संभावना है। 13 तारीख को तो इन जनपदों को रेड कलर में रखा गया है। बाकी पहाड़ी जनपदों में भी भारी से बहुत भारी वर्षा मिलने की संभावना है।
नदियां उफान पर
भारी बारिश के चलते उत्तराखंड से निकलने वाली गंगा जमुना शारदा कोसी गौला रामगंगा आदि पूरे रौद्र रूप में बह रही है। गंगा शारदा खतरे के निशान से ऊपर आ रही है। पानी के तीव्रता को देखते हुए निचले इलाको में बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है।
झील के ताश खोले
नैनीताल में भारी बारिश की वजह से नैनीझील कई सालों बाद लबालब हो गई है। आज सुबह झील के ताश दो इंच तक खोले गए है ताकि लेक की धारण क्षमता बरकार रहे।

















