Instagram ने अपने यूजर्स के लिए एक बहुत ही उपयोगी फीचर लॉन्च कर दिया है- Repost फीचर। इस फीचर की मदद से अब यूजर्स किसी भी रील या पोस्ट को सीधे अपने प्रोफाइल पर शेयर कर सकते हैं, वो भी बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप या स्क्रीनशॉट के झंझट के। यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो किसी और का कंटेंट दूसरों के साथ साझा करना चाहते हैं, जैसे कि कोई मजेदार वीडियो, जानकारीपूर्ण पोस्ट या प्रेरणादायक संदेश। आइए जानते हैं कि Instagram का यह नया फीचर क्या है, कैसे काम करता है और इसका उपयोग कैसे किया जाए।
Repost फीचर क्या है- Repost फीचर की मदद से Instagram यूजर्स अब किसी भी पब्लिक रील या पोस्ट को अपने अकाउंट पर शेयर कर सकते हैं। जब आप किसी पोस्ट या रील को Repost करते हैं, तो वह आपके प्रोफाइल के एक अलग “Reposts” टैब में दिखाई देता है। इस फीचर से आपके फॉलोअर्स और दोस्त देख सकेंगे कि आपने कौन-सी पोस्ट या रील्स रिपोस्ट की हैं। ये रिपोस्ट आपकी प्रोफाइल के साथ-साथ उनके फीड में भी दिखेंगी।
Repost फीचर के फायदे- अब किसी पोस्ट को साझा करने के लिए स्क्रीनशॉट लेने, डाउनलोड करने या किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं है। जिनकी पोस्ट को रिपोस्ट किया जाता है, उनकी रीच (Reach) और व्यूज़ बढ़ने की संभावना रहती है। रिपोस्ट करते समय आप चाहें तो उस पर अपना कैप्शन या प्रतिक्रिया (Reaction) भी लिख सकते हैं। रिपोस्ट की गई सभी पोस्ट और रील्स आपके प्रोफाइल पर “Reposts” नामक एक अलग टैब में साफ-साफ दिखाई देती हैं।
यह भी पढ़ें-
2 वोटर ID रखने पर हो सकती है जेल, जानें तुरंत कैसे करें एक रद्द
Instagram पर Repost कैसे करें- यदि आप भी इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें- सबसे पहले अपने फोन में इंस्टॉल किए गए Instagram ऐप को Play Store या App Store से अपडेट करें, ताकि यह नया फीचर आपके ऐप में जुड़ जाए। अब Instagram ऐप खोलें और उस रील या पोस्ट को ढूंढें जिसे आप रिपोस्ट करना चाहते हैं। आप जिस पोस्ट या रील को रिपोस्ट करना चाहते हैं, उसके नीचे दो तीरों वाला एक रिपोस्ट आइकन होता है (लाइक और कमेंट के पास)। उस पर टैप करें। चाहें तो एक छोटा कैप्शन या इमोजी लिख सकते हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं है। रिपोस्ट करने के बाद वह आपकी प्रोफाइल के Reposts टैब में और आपके फॉलोअर्स की फीड में दिखेगी, जैसे आपकी बाकी पोस्ट्स।











