आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई चाहता है कि वह तंदुरुस्त और फिट रहे। इसके लिए लोग हेल्दी फूड्स की तरफ ज़्यादा ध्यान देने लगे हैं। ऐसे ही हेल्दी फूड्स में एक नाम है चिया सीड्स । ये छोटे-छोटे बीज दिखने में भले ही सामान्य लगें, लेकिन इनके फायदे बेहद बड़े हैं। चलिए जानते हैं रोजाना चिया सीड्स खाने के 6 जबरदस्त फायदे-
वजन घटाने में मददगार- अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो चिया सीड्स आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। इनमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिससे पेट देर तक भरा रहता है। जब भूख कम लगती है तो हम बार-बार खाने से बचते हैं और इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके अलावा, जब आप चिया सीड्स को पानी या दूध में भिगोते हैं, तो ये फूल जाते हैं और जेल जैसी संरचना बना लेते हैं। इससे पेट में भारीपन महसूस होता है और भूख नियंत्रित रहती है।
पाचन तंत्र मजबूत- चिया सीड्स में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। ये कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसका रोजाना सेवन करने से पेट साफ रहता है और पाचन क्रिया बेहतर होती है।
दिल स्वस्थ- चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं। ये बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाते हैं। इससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है और ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहता है।
यह भी पढ़ें-
हड्डियों को मजबूत बनाएं- चिया सीड्स में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी हैं। ये खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद हैं जिन्हें दूध से एलर्जी है या जो शाकाहारी हैं और डेयरी उत्पाद नहीं लेते।
स्किन और बालों के लिए वरदान- चिया सीड्स में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा अधिक होती है, जो त्वचा को चमकदार और झुर्रियों से मुक्त रखने में मदद करते हैं। साथ ही, इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड्स बालों को मजबूत, घना और चमकदार बनाते हैं।
एनर्जी का बेहतरीन स्रोत- चिया सीड्स शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करते हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स की अच्छी मात्रा होती है, जो दिनभर एक्टिव रखने में मदद करते हैं। अगर आप थकावट महसूस करते हैं या जल्दी थक जाते हैं, तो चिया सीड्स को अपनी डाइट में शामिल करें।
(इस लेख में दी गई जानकारी और सुझावों को अमल में लाने से पहले पाठक किसी डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)
















