विभाजन-विभीषिका: अलग पाकिस्तान की मांग का मुख्य वैचारिक आधार क्या था?  किसने रक्त दिया? किसने घाव दिए?
September 2, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

विभाजन-विभीषिका: अलग पाकिस्तान की मांग का मुख्य वैचारिक आधार क्या था?  किसने रक्त दिया? किसने घाव दिए?

भारतीय स्वतंत्रता की कहानी और अंतत: मातृभूमि का विभाजन यानी हिन्दू नर संहार का वह सबसे बड़ा मुकदमा जिसकी सुनवाई तो छोड़िए, जिसे इतिहास में ठीक से दर्ज भी नहीं किया गया। पाञ्चजन्य की यह स्पेशल सीरीज़ केवल वर्तमान की घटनाओं से प्रेरित नहीं है। यह 1947 में हुए विभाजन की विभीषिका में झांकने का अवसर देने वाली दरार है, जो न केवल अतीत का स्पष्ट झलक देती है, बल्कि इस निरंतर प्रक्रिया के बारे में चेतावनी भी देती है

Written byहितेश शंकरहितेश शंकर
Aug 5, 2025, 05:13 pm IST
inभारत

India-Pakistan Partition: भारत के विभाजन का पुनरावलोकन करें, तो कुछ ऐसे तथ्य सामने आते हैं, जिन्हें-कभी सामने नहीं आने दिया गया, सामने आए, तो दबा-छिपा दिया गया और फिर भी बात नहीं बनी, तो सिरे से खारिज ही कर दिया गया। यह तथ्य भारत भूमि के साथ, यहां की संस्कृति और यहां के धरतीपुत्र हिन्दुओं के साथ सदियों से होते आ रहे ऐसे अन्याय और अत्याचारों से संबंधित हैं, जिनकी चीख तक को उठने अवसर नहीं दिया गया।

अफगानिस्तान, पाकिस्तान और पहले पूर्वी पाकिस्तान और अब बांग्लादेश के इतिहास को देखें। सब भारत से ही अलग हुए हैं, और एक ही बहाने से अलग हुए हैं। प्रथम दृष्टि में ही स्पष्ट हो जाता है कि भारत से विभाजन की मांग या उसकी मुहिम का सार केवल यह था कि इन्हें ऐसा निजाम चाहिए था, जिसमें हिंदुओं और हिंदू अतीत के नरसंहार को किसी समाज, व्यक्ति या कानून के प्रतिरोध का सामना न करना पड़े।

 

 

यह भी पढ़ें-

विभाजन-विभीषिका: हर शुक्रवार जबरदस्ती पढ़ाई जाती थी नमाज… तब 14 साल थी मेरी उम्र

‘सीधी कार्रवाई’ का और क्या अर्थ था? अलग पाकिस्तान की मांग का मुख्य वैचारिक आधार क्या था? पाकिस्तान और बांग्लादेश वे देश हैं जिन्हें इस्लाम के नाम पर भारत से अलग किया गया है। और जो बात ऊपर कही गई है, उसे वह वहां पूरा कर चुके हैं। वहां हिंदू अल्पसंख्यकों और अन्य अल्पसंख्यकों के लिए शून्य अधिकार हैं; जीवन की, आत्मसम्मान की सुरक्षा शून्य है, और कट्टरपंथी इस्लाम के सतत दबाव में उनकी कोई सुनवाई तक नहीं है। उसे ‘सामान्य’ मानकर पेश किया जाता है।

‘विभाजन-विभीषिका’ सीरीज केवल वर्तमान की घटनाओं से प्रेरित नहीं है। यह 1947 में हुए विभाजन की विभीषिका में झांकने का अवसर देने वाली दरार है, जो न केवल अतीत की स्पष्ट झलक देती है, बल्कि इस निरंतर प्रक्रिया के बारे में चेतावनी भी देती है। हाल की घटनाओं में से एक उदाहरण विभाजन के इस यथार्थ को समझने के लिए काफी है। भारत सरकार ने पड़ोसी देशों के लगभग 4300 उत्पीड़ित और वंचित हिंदुओं-सिखों को नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान किया। वहां यह सारे लोग अमानवीय स्थितियों का सामना कर रहे हैं। पाकिस्तान में, उनके घरों और पूरी कॉलोनियों को जला दिया जाता है, उनकी महिलाओं और लड़कियों का सरे आम अपहरण और बलात्कार किया जाता है, सार्वजनिक रूप से अन्य अत्याचार किए जाते हैं, सरकार और जनता न केवल मूक-मुखर समर्थ देती है, बल्कि मुसलमानों को इन क्रूर कृत्यों के लिए अधिकृत कर देती है। पूर्व की दिशा में उनकी संपत्तियां छीन ली जाती हैं, उनकी दुकानें और व्यापारिक स्थान जला दिए जाते हैं, मंदिरों का विध्वंस और हत्या-बलात्कार तो पुन: सामान्य बात ही होती है।

यह भी पढ़ें-

विभाजन-विभीषिका: रास्ते में दिख रहे थे शव ही शव, हिंदुओं को खोज-खोजकर जा रहा था मारा

अफगानिस्तान में हिंदुओं और सिखों को संसद में एक भी सीट देने की आवश्यकता भी महसूस नहीं की जाती है। बाकी जो है, वह सभी के सामने है। विडंबना का एक अन्य पहलू अंग्रेजों की, साम्राज्यवादियों की और उनके औरस-अनौरस उत्तराधिकारियों की भूमिका का है। आज भले ही पूरा भारतीय उपमहाद्वीप मुस्लिम आतंकवाद का सामना कर रहा हो, भले ही उसका असर पूरे विश्व को भोगना पड़ रहा हो, लेकिन इन साम्राज्यवादियों की करतूतों के कारण खुद इस उपमहाद्वीप की पीड़ा विश्व के चिंतन पटल से गायब नजर आती है। उल्टा उसे संरक्षण देने के लिए पश्चिम में हिन्दुओं के प्रति अनर्गल प्रलाप किया जाता है।

आप देखें कि कश्मीर और रोहिंग्या जैसे तथाकथित और गैर-मुद्दे तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त मुद्दे बन जाते हैं, लेकिन पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं और सिखों के दुर्भाग्य को सिरे से दरकिनार कर दिया जाता है। तीसरी विडंबना यह कि भारत के विभाजन की कथा किसी मानचित्र में परिवर्तन कर देने की कहानी नहीं है। यह भारत माता को चीरने की कहानी है। भारत माता की कल्पना करें, और फिर विचार करें कि किसने रची यह साजिश? इसमें कौन-कौन शामिल था? चीरने की इस प्रक्रिया में किसका रक्त बहा? किसने रक्त दिया? किसने घाव दिए? किसने दवा और सांत्वना दी? बहुत लंबी कहानी है।

और एक प्रश्न- अब कहां है वे लोग? घाव देने वाले भी और घाव झेलने वाले भी।

यह भी पढ़ें-

विभाजन-विभीषिका: मुसलमान हूं कहा तब जाकर बची जान, हिंदुओं के साथ की गई थी मारकाट

वास्तव में भारत का स्वाधीनता संग्राम अपने आपमें विश्व इतिहास का एक अप्रतिम युग है। इतने बलिदानों, इतने संघर्षों और इतने कुचक्रों की गाथा विश्व इतिहास में कहीं और नहीं मिलती। इस अप्रतिमता को लिपिबद्ध कर सकना, या किसी एक अंक अथवा पुस्तक में समेट सकना शायद संभव ही न हो। भारत को पुण्य भूमि यूं ही नहीं कहा जाता है। यहां का कण-कण उन बलिदानियों के रक्त से पुष्ट हुआ है, जो इस धरती को अपनी माता मानकर जिए और मरे। इस पुण्य भूमि को, उसमें निहित पुण्य को सिर्फ महसूस किया जा सकता है।

यह सीरीज इस आभास के पास ले जाने का एक बहुत संक्षिप्त प्रयास है। संक्षिप्त इसलिए, क्योंकि स्वतंत्रता की गाथा बहुत-बहुत विशाल है। इसी कारण, यह इतिहास नहीं है। लेकिन इतिहास पर दृष्टिपात करने वाला विशेषांक है। इतिहास अपने को दोहराता है, लेकिन सिर्फ उस स्थिति में, जब उसे देखा, समझा, पढ़ा और बताया न जाए। 1947 में हुए विभाजन की विभीषिका से लेकर ‘विखंडनकारी ताकतों’ का सामना करते हुए, भारत को जिस चुनौती का सामना करना पड़ता आ रहा है, ऐसा लगता है कि वह आज भी उसी तरह है, जैसे अतीत में थी।

इस सीरीज में इस पक्ष को काफी खोजबीन कर प्रस्तुत करने की कोशिश की गई है।
आजादी के अमृत महोत्सव के इस दौर में भी जब हम ‘विखंडनकारी शक्तियोंं’ का सामना करते हैं, तो जाहिर है, हमसे इतिहास पढ़ने में, समझने में जरूर कोई चूक हुई होगी। हमें इतिहास से सीख लेने की भी आवश्यकता है, लेकिन इतिहास तो हम में से कई लोगों ने पढ़ा है, और कई पढ़ भी रहे हैं, लेकिन जब हम इस पढ़े और पढ़ाए गए इतिहास पर दृष्टि डालते हैं, तो वह एक किसी मसालेदार कहानी की तरह प्रतीत होता है, जिसका आदि- अंत सब बहुत कुछ पूवार्नुमानित होता है। ऐसे में इससे क्या सीख लें?

इतिहास तथ्यों पर होना चाहिए, कथानकों
पर नहीं।
भारत विरोधियों की एक सबसे बड़ी शक्ति है- कथानकों को इतिहास बनाकर पेश करना। और भारत के स्वाधीनता आंदोलन के अति व्यापक इतिहास को अगर इसी प्रकार कथानकों के तौर पर पढ़ा-समझा जाता रहा, तो इससे उन्हीं का वही कार्य सिद्ध होता जाएगा, जो संभवत: 100 वर्षों से भी अधिक समय से चलता आ रहा है।

इसलिए हमने निर्णय लिया है कि इतिहास के उन पक्षों को, साक्ष्यों-प्रमाणों सहित सामने रखा जाए, जिन्हें आज तक दबाया जाता रहा है। कार्य श्रम-साध्य है, लेकिन विभाजन की विभीषिका को समग्रता में समझने और पाठकों के सामने लाने के लिए आवश्यक है। यह अन्वेषण न तो पहली बार हो रहा है, न अंतिम बार। यह एक सतत प्रक्रिया है।
चैरेवति-चैरेवति.. यह सीरीज इसी दिशा में एक कदम है

X@hiteshshankar

Topics: Stories of atrocities against Hindus during PartitionReasons for India-Pakistan PartitionHitesh Shankar Article on PartitionIndia Pakistan Partition StoriesStories of India-Pakistan PartitionTrue Stories of Partition
हितेश शंकर
हितेश शंकर
हितेश शंकर पत्रकारिता का जाना-पहचाना नाम, वर्तमान में पाञ्चजन्य के सम्पादक [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

हरभगवान विरमानी, लायलपुर, गुजरांवाला, पाकिस्तान

विभाजन – विभीषिका : ‘पहरे से बचे प्राण’

मनोहर लाल धवन , काकीनौ, झंग, पाकिस्तान

विभाजन – विभीषिका : ‘रास्ते में दोनों ओर बिछी थीं लाशें’

चोखाराम, गदाई, पाकिस्तान

विभाजन – विभीषिका : ‘स्वयंसेवकों से मिला संबल’

मदनलाल मुखी, नौसारा, डेरा गाजीखान, पाकिस्तान

विभाजन – विभीषिका : ‘संघ के ऋणी हैं जिंदा बचे लोग’

भारतस्वरूप आहूजा, डेराइस्माइल खान, पाकिस्तान

विभाजन-विभीषिका : महीनों बाद मिलीं मां

चंद्रभान, शूजाबाद, पाकिस्तान

विभाजन-विभीषिका : ‘कुरान की कसम और कत्ल’

Load More

ताज़ा समाचार

पाकिस्तान में झूठी इज्जत के नाम पर की जा रही महिलाओं की हत्या

घर की ‘इज्जत’ और महिलाओं का कत्ल: हिना की हत्या के बाद पाकिस्तान में भड़का गुस्सा

naxsalwad

नकाब के पीछे छिपा नक्सल तंत्र

भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब

पंजाब के सीएम हाउस में भ्रष्टाचार को लेकर ईडी ने पंजाब पुलिस को लिखा तीसरा पत्र, FIR दर्ज करने को कहा

ब्रिटेन में बाल विवाह के आंकड़ों से मचा हड़कंप

ब्रिटेन में पांच साल में 100 से ज्यादा बच्चों की हुई शादी? कई की उम्र 5 साल से भी कम, आंकड़ों से मचा हंगामा

श्रीकृष्ण की पहचान का हिस्सा कैसे बना मोरपंख? जानिए इसके पीछे छिपी रोचक कहानी

सेवानिवृत्त वायु सेना अधिकारी एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा

राम मंदिर ट्रस्ट: पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में संभाली कमान, गोविंद देव जी महासचिव बने

Central Asia में भारत की बढ़ती ताकत, मोदी के दौरे से बदलेगा समीकरण

3 सितंबर का पंचांग

3 सितंबर का पंचांग: शीतला सप्तमी पर बन रहा रवि योग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

पूर्वोत्तर की 7 बहनों पर किसकी नजर? मिशनरी एजेंडा, अलगाववाद और RSS

आंखों में रोशनी नहीं, लेकिन आवाज में जुनून; सुनील लोधी के भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ ने फिल्म को बनाया ब्लॉकबस्टर

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies