देश के लाखों किसानों के लिए खुशखबरी, केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को भेजेगी। अगर आपकी ई-केवाईसी पूरी है और आप योजना के योग्य हैं, तो आपके बैंक खाते में 2,000 रुपये आएंगे।
क्या है पीएम किसान योजना- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। इसका मकसद छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद देना है। इस योजना के तहत हर साल तीन किस्तों में कुल 6,000 रुपये किसानों को दिए जाते हैं यानी हर चार महीने में 2,000 रुपये। यह पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में डायरेक्टभेजा जाता है। किसान इस पैसे का इस्तेमाल खेती, बीज, खाद और अन्य घरेलू जरूरतों के लिए कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस किस्त को जारी करेंगे। जैसे ही पैसा खाते में आएगा, किसानों के मोबाइल नंबर पर SMS अलर्ट भी आएगा। इससे उन्हें तुरंत जानकारी मिल जाएगी।केवल वही किसान इस किस्त का लाभ उठा पाएंगे, जिनकी ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है और जिनके भूमि रिकॉर्ड सही तरीके से पोर्टल पर अपडेट हैं। साथ ही, वे योजना की सभी शर्तें पूरी करते हों। अगर आपने अभी तक अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आपको यह किस्त नहीं मिलेगी। इसलिए जल्द से जल्द नजदीकी CSC केंद्र पर जाएं या ऑनलाइन ई-केवाईसी पूरी कर लें।
कैसे चेक करें अपना नाम लिस्ट में- अगर आप जानना चाहते हैं कि आपको यह किस्त मिलेगी या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें- सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर “लाभार्थी की स्थिति” (Beneficiary Status) विकल्प पर क्लिक करें। अब आप अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, या पंजीकरण संख्या दर्ज करें फिर “Get Data” बटन पर क्लिक करें।आपकी किस्त और योजना से जुड़ी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी। अब स्क्रीन पर आपको दिखेगा कि आप इस बार की किस्त के लिए पात्र हैं या नहीं। यदि आपका नाम सूची में है, तो 2 अगस्त को आपके खाते में ₹2,000 भेजे जाएंगे।















