‘ऑपरेशन महादेव’ के जम्मू और कश्मीर में सेना ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है। जी हां ये सेना के इस तांडव का शिकार हुए हैं आतंकी। सुरक्षाबलों औऱ आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसके बाद अब तक तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। आखिकार पहलगाम में 26 लोगों की हत्या करने वाले आतंकियों से बदला लिया गया है।
लाइव हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, बताया जाता है कि सुरक्षा बलों ने जिन तीन आतंकियों को मार गिराया है। वो पहलगाम नरसंहार में शामिल थे। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
पहलगाम में 26 लोगों की कर दी थी हत्या
गौरतलब है कि पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या उनका धर्म करके की थी। इसके बाद भारत ने 6-7 मई की रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया। भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना ने मिलकर पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। इनमें लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के कैंप शामिल थे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वदलीय बैठक में बताया कि इन हमलों में 100 आतंकी मारे गए। भारत ने न केवल आतंकी ठिकानों को नष्ट किया, बल्कि 9-10 मई को पाकिस्तान के 11 हवाई ठिकानों को भी तबाह किया। ये हमले रात में किए गए ताकि आम नागरिकों को नुकसान न हो।
पाकिस्तान ने लांघी थी सीमा रेखा
संसद का मानसून सत्र चल रहा है, जिसमें विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करना चाह रहा है। संसद में इस ऑपरेशन पर चर्चा से पहले, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रामायण का जिक्र करते हुए कहा, “जब रावण ने लक्ष्मण रेखा लांघी, तो लंका जली। जब पाकिस्तान ने भारत की लाल रेखा पार की, तो आतंकी ठिकाने आग में जल गए।”

















