देहरादून । गांव की सरकार बनाने के लिए आज द्वितीय और अंतिम चरण का मतदान शुरू हो गया है। पहाड़ों में हल्की और कही कहीं भारी बारिश के बावजूद पोलिंग बूथ पर ग्रामीणों का आना जारी है। द्वितीय चरण में 5033 पदों के लिए 14751 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। इनमें सदस्य ग्राम पंचायत के 1988, प्रधान के 7833, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 4214 और सदस्य जिला पंचायत के 871 प्रत्याशी शामिल है।
40 विकासखंडों में दूसरे चरण का मतदान होना है। प्रथम चरण में 68 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। आज सुबह 8 बजे से शाम बजे 5 बजे तक मतदान होगा और प्रदेश के 10 जिलों में मतदान हो रहा है जिसके लिए 18 हजार से अधिक पुलिस बल समेत आर्म फोर्सेस तैनात की गई है।

















