अगर आप EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) के मेंबर हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है। अब PF से जुड़ी जरूरी सेवाएं और दस्तावेज स्मार्टफोन के जरिए कहीं से भी, कभी भी आसानी से देखे और डाउनलोड किए जा सकते हैं। सरकार ने हाल ही में EPFO की सेवाओं को DigiLocker से जोड़ दिया है, जिससे अब आपको पासबुक, बैलेंस, UAN कार्ड और पेंशन संबंधी दस्तावेज पाने के लिए अलग-अलग ऐप्स पर जाने की जरूरत नहीं होगी।
अब EPFO मेंबर्स अपने UAN कार्ड, PPO (Pension Payment Order) और स्कीम सर्टिफिकेट को सीधे DigiLocker पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। पहले PF पासबुक डाउनलोड करने के लिए UMANG ऐप का इस्तेमाल करना होता था लेकिन अब DigiLocker पर यह सेवा उपलब्ध है। इससे काम और भी आसान हो गया है। हालांकि, यह सुविधा फिलहाल सिर्फ Android मोबाइल यूज़र्स के लिए शुरू की गई है। iPhone यूज़र्स को अभी UMANG ऐप के जरिए ही पासबुक देखने और डाउनलोड करने का नोटिफिकेशन मिल रहा है। EPFO ने 18 जुलाई को एक और बड़ी सुविधा शुरू की है। अब UMANG ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन से UAN को एक्टिवेट किया जा सकता है। UAN एक्टिवेशन क्यों जरूरी है- PF बैलेंस देखने के लिए, पैसे निकालने के लिए, बैंक या आधार की जानकारी अपडेट करने के लिए, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए।
ELI स्कीम से जुड़ने के लिए UAN क्यों जरूरी है- ELI (Employment Linked Incentive) योजना मोदी सरकार की एक बड़ी योजना है। इस योजना का मकसद है देश के 4 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग और नौकरी के मौके देना। सरकार ने इस योजना के लिए करीब 2 लाख करोड़ रुपये का बजट रखा है। इस स्कीम का फायदा तभी मिलेगा जब आपका UAN एक्टिव होगा। यानि अगर आपका UAN चालू नहीं है, तो आप इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे।
यह भी पढ़ें-
UPI इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अगस्त से बदल जाएंगे ये 3 नियम
EPFO की अन्य डिजिटल सुविधाएं- EPFO मेंबर्स के लिए और भी कई डिजिटल बदलाव किए गए हैं, जिनसे काम पहले से बहुत ज्यादा आसान हो गया है- PF पासबुक और बैलेंस अब DigiLocker पर सारे दस्तावेज एक ही जगह, UMANG ऐप से फेस ऑथेंटिकेशन – घर बैठे UAN एक्टिवेट करें, ई-नॉमिनेशन की सुविधा – परिवार के लिए नॉमिनी जोड़ना अब मोबाइल से संभव, OTP बेस्ड लॉगिन और ट्रैकिंग सिस्टम – हर अपडेट अब आपके फोन पर।














