अमेरिका से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पायलटों की सूझबूछ से एक बड़ा विमानन हादसा होते-होते रह गया। हुआ कुछ यूं कि डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमेरिकन एयरलाइंस के एक यात्री विमान में टेक ऑफ करते वक्त लैंडिंग गियर में आग लग गई। हादसे के वक्त एयरोप्लेन में 173 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे।
क्या है पूरा मामला
मामला कुछ यूं है कि बोइंग कंपनी का 737 विमान (फ्लाइट संख्या AA3023) डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 173 यात्रियों और 6 क्रू के साथ रनवे पर दौड़ रहा था। उसी दौरान ग्राउंड स्टाफ को लैंडिंग गियर से आग की लपटे और और धुआं उठता दिखा। तुरंत इसकी सूचना पायलटों को दी गई। इसके विमान विमान को रोक दिया गया। इसके बाद आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। सभी 179 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, और कोई हताहत नहीं हुआ।
🔴 Évacuation d'un Boeing 737 MAX 8 d'American Airlines à l'aéroport de Denver après un incendie de train d'atterrissage lors du décollage.
Les 173 passagers et les 6 membres d'équipage ont pu être évacués en toute sécurité sur la piste.
Le vol 3023 d'American Airlines était à… pic.twitter.com/xzXemRpYju
— air plus news (@airplusnews) July 26, 2025
इस दौरान एक यात्री घायल भी हो गया, जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। साथ ही पांच अन्य को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान ने डेनवर से मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी।
लैंडिंग गियर और टायर में आई थी खराबी
जानकारी के अनुसार, प्रशासन के अनुसार, विमान के लैंडिंग गियर और टायर में खराबी आ गई थी। फिलहाल हादसे का शिकार हुए विमान को सेवा से बाहर कर दिया गया है। बोइंग 737 मैक्स का सुरक्षा रिकॉर्ड पहले भी सवालों के घेरे में रहा है, और यह घटना इसे फिर से चर्चा में लाई है। विशेषज्ञों का कहना है कि विमान के पुर्जों की नियमित जांच और मेंटेनेंस बहुत जरूरी है।
आगे क्या?
एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ानें और मुआवजा देने का इंतजाम किया है। हवाई यात्रा को और सुरक्षित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। यह घटना हमें बताती है कि विमानन में सतर्कता और तकनीकी सटीकता कितनी जरूरी है।
















