काशीपुर । देवभूमि के मैदानी इलाको में भी क्या मजार जिहाद हो रहा है। उधम सिंह नगर जिले में बाजपुर और काशीपुर के बीच मुख्यमार्ग पर आधा दर्जन अवैध मजारे बना कर सरकारी भूमि पर कब्जे कर लिए गए है।
कुंडा थाना क्षेत्र के पास काशीपुर मार्ग में एक नहीं बल्कि तीन अवैध मजारे सड़क किनारे बनी देखी जा सकती है। काशीपुर से सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र की तरफ अवैध मजारे मुख्यमार्ग पर बनी हुई देखी जा सकती है, बताया गया है कि सड़को से दूर भी कई अवैध मजारे ग्रामों के भीतर देखी गई है।
यह भी पढ़े- जानिए क्या है ई-पासपोर्ट और कैसे करें आवेदन?
पिछले दिनों काशीपुर नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में करीब 30 अवैध मजारें होनी की खबरे चर्चा में आई थी। सरकारी जमीनों पर कब्जे करने की नियत से और निजी जमीनों में विवाद पैदा करने की योजना से यहां ये मजारें बनाई गई थी। काशीपुर शहर में एक मजार में अवैध निर्माण को लेकर प्राधिकरण ने नोटिस देकर दो हफ्ते में अवैध निर्माण हटाने की चेतावनी लिखित रूप में जारी की थी जोकि अब छह माह बीत जाने के बाद भी हटाया नहीं जा सका।
उधम सिंह नगर में रुद्रपुर के लालपुर टोल बैरियर के पास अवैध मजार चिन्हित हुई है। एक ही नाम की कई फ्रेंचाइजी मजारे भी देखने में आई है। जसपुर के पास जंगल के भीतर कालू सैय्यद के नाम से है,जबकि इस नाम की मजारें गुजरात में भी देखी गई है जबकि उत्तराखंड में इनका सफाया,धामी सरकार ने पूर्व में बुलडोजर ने कर दिया था।
खटीमा जंगल के भीतर भी एक अवैध मजार होने की पुष्टि हुई है।
यह भी पढ़े- इस्लाम अपनाओ, मिलेगी ऐशो-आराम की जिंदगी”, जिहादी नेटवर्क का ऐसे हुआ खुलासा
एक सर्वे के अनुसार उत्तराखंड में एक हजार से ज्यादा अवैध मजारें थी,जिनमें से 562 अवैध मजारे धामी सरकार ने ध्वस्त कर दी है। शेष पर कारवाई अभी बाकि है। सीएम धामी कहते रहे है कोई अभी ऐसा अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरकार इसे हटाकर ही अपना अभियान पूरा करेगी।

















