पंजाब : पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमले में अमेरिका से फंडिंग, अमृतसर से सिरसा तक फैला आतंकी नेटवर्क
June 14, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत पंजाब

पंजाब : पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमले में अमेरिका से फंडिंग, अमृतसर से सिरसा तक फैला आतंकी नेटवर्क

गुमटाला पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमले के बाद NIA ने पंजाब-हरियाणा में 15 ठिकानों पर छापे मारे, BKI नेटवर्क और अमेरिका से आतंकी फंडिंग का खुलासा

Written byप्रमोद कौशलप्रमोद कौशल
Jun 13, 2025, 10:27 pm IST
in पंजाब
Red Fort blast case NIA chargesheet Lucknow

प्रतीकात्मक तस्वीर

जनवरी 2025 में पंजाब के अमृतसर जिले की गुमटाला पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले को लेकर शुक्रवार को एनआईए ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए अमृतसर से सिरसा तक फैले आतंकी नेटवर्क पर बड़ा एक्शन करते हुए हरियाणा व पंजाब के विभिन्न जिलों में 15 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे हैं। ये छापे अमृतसर, तरनतारन, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, रूपनगर और हरियाणा के सिरसा में मारे गए। इन सभी स्थानों पर बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) नेटवर्क से जुड़े संदिग्धों के घरों, ठिकानों और सहयोगियों से छापेमारी के दौरान एनआईए की टीमों ने मोबाइल फोन, लैपटॉप, अन्य डिजिटल डिवाइस, संदिग्ध दस्तावेज और संपर्कों से जुड़ा डेटा जब्त किया है। इन डिजिटल सबूतों से BKI की आतंकी साजिश और उसके फाइनेंसरों के नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है।

जनवरी में पुलिस चौकी पर हुए इस हमले ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को हिला कर रख दिया था। इस हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के सदस्य और गैंगस्टर हैप्पी पासियां ने ली थी। शुरुआत में मामला स्थानीय पुलिस के पास था, लेकिन जैसे-जैसे कड़ियां खुलती गईं, यह स्पष्ट होता गया कि यह हमला एक बड़े आतंकी और अंतरराष्ट्रीय फंडिंग नेटवर्क का हिस्सा था।

एनआईए की एंट्री और जांच का टर्निंग पॉइंट

फरवरी 2025 में पंजाब पुलिस ने इस मामले में बग्गा सिंह उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया, जिससे प्रारंभिक सुराग मिले। लेकिन जांच में असली रफ्तार तब आई जब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अप्रैल 2025 में इस केस को टेकओवर किया और इसे आतंकी साजिश के रूप में रजिस्टर किया। एनआईए ने इस हमले को सिर्फ एक घटना न मानते हुए, इसे पंजाब और उत्तरी भारत में पुलिस संस्थानों पर हमले की साजिश का हिस्सा माना।

अमेरिका से आतंकी फंडिंग : सरवन सिंह भोला की भूमिका

जांच में सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ कि इस ग्रेनेड हमले के लिए फंडिंग अमेरिका से की गई थी। एनआईए के अनुसार, अमेरिका में बसे सरवन सिंह उर्फ भोला ने इस हमले के लिए पैसा मुहैया करवाया। सरवन ने फंड बग्गा सिंह और मनदीप सिंह मग्गा तक पहुंचाया। बग्गा तो पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ गया, लेकिन मनदीप अब भी फरार है।

भोला के खिलाफ पहले से ही नार्को-टेररिज्म के मामलों में जांच चल रही है। उसने पैसे भेजकर न केवल भारत में आतंक फैलाने की कोशिश की, बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा को भी चुनौती दी है। एनआईए ने सरवन सिंह भोला और उसके भाई मनदीप सिंह मक्का के कई ठिकानों पर भी तलाशी ली है।

ड्रग सिंडिकेट से आतंकवाद तक : चीता गैंग का कनेक्शन

इस पूरे केस में सबसे चौंकाने वाली कड़ी तब जुड़ी जब पता चला कि अमेरिका में बैठे भोला और मक्का कोई आम फाइनेंसर नहीं, बल्कि कुख्यात ड्रग तस्कर रंजीत सिंह उर्फ चीता के भाई हैं। चीता वही व्यक्ति है जिसे हरियाणा पुलिस और एनआईए ने पांच साल पहले सिरसा से गिरफ्तार किया था। उस पर अफगानिस्तान-पाकिस्तान रूट से आई 532 किलो हेरोइन को भारत में सप्लाई करने का आरोप था। यह ड्रग्स खेप नमक के पैकेटों में छिपाकर लाई गई थी।

सरवन सिंह भोला और मक्का उसी ड्रग सिंडिकेट से जुड़े हैं, जो अब आतंकवाद के लिए भी संसाधन जुटा रहा है। इस तरह यह मामला सिर्फ आतंकवाद का नहीं, बल्कि नार्को-टेररिज्म और आतंकी साजिशों के मेल का बन गया है।

एनआईए की रणनीति और कानूनी कदम

एनआईए इस केस को यूएपीए (Unlawful Activities Prevention Act), आर्म्स एक्ट, एक्सप्लोसिव एक्ट, NDPS एक्ट, और आईटी एक्ट जैसी धाराओं में दर्ज कर चुकी है। इस केस में अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क, फंडिंग चैनल, डिजिटल कम्युनिकेशन ट्रेसिंग, और स्लीपर सेल्स की पहचान के लिए साइबर फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है।

एनआईए की जांच अब निम्न बिंदुओं पर केंद्रित हैः – अमेरिका में बैठे सरवन सिंह भोला और उसके सहयोगियों का पूरा नेटवर्क। – भारत में मौजूद फंड रिसीवर्स और उनके आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल। – ड्रग माफिया और आतंकी गुटों के बीच का गठजोड़। – विदेशी हैंडलर्स से संपर्क रखने वाले एजेंटों और स्लीपर सेल्स की भूमिका।

15 जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

एनआईए ने 13 जून 2025 को इस मामले में निर्णायक कार्रवाई करते हुए पंजाब और हरियाणा के 15 स्थानों पर छापे मारे। ये छापे अमृतसर, तरनतारन, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, रूपनगर और हरियाणा के सिरसा में मारे गए। इन सभी स्थानों पर BKI नेटवर्क से जुड़े संदिग्धों के घरों, ठिकानों और सहयोगियों को निशाना बनाया गया।

छापेमारी के दौरान एनआईए की टीमों ने मोबाइल फोन, लैपटॉप, अन्य डिजिटल डिवाइस, संदिग्ध दस्तावेज और संपर्कों से जुड़ा डेटा जब्त किया है। इन डिजिटल सबूतों से BKI की आतंकी साजिश और उसके फाइनेंसरों के नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है।

आतंकवाद की नई परिभाषा

आज का आतंकवाद केवल बंदूक और बम तक सीमित नहीं है। यह अब ड्रग्स, फाइनेंशियल फ्रॉड, डिजिटल नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स के जरिए चलने वाला एक संगठित उद्योग बन चुका है। गुमटाला पुलिस चौकी पर किया गया ग्रेनेड हमला इस खतरनाक सच्चाई की एक झलक है। एनआईए की जांच में यह साफ हो चुका है कि आतंक अब केवल सरहद पार से नहीं आ रहा, वह विदेशी फंडिंग, लोकल नेटवर्क और डिजिटल तकनीक के माध्यम से हमारे ही बीच फल-फूल रहा है। इस चुनौती का सामना केवल सख्त कानूनों से नहीं, बल्कि सिस्टमेटिक इंटेलिजेंस, फास्ट ट्रैक कोर्ट और वैश्विक सहयोग से ही किया जा सकता है।

Topics: Terror Funding USAबब्बर खालसा इंटरनेशनलगुमटाला ग्रेनेड हमलाNIA छापेमारी पंजाबअमेरिका से आतंकी फंडिंगसरवन सिंह भोलानार्को टेरर लिंकBKI Terror NetworkAmritsar Grenade AttackNIA Action Punjab HaryanaNarco Terrorism India
प्रमोद कौशल
प्रमोद कौशल
25+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ स्वतंत्र और टीम-आधारित काम में सक्षम। नेतृत्व, टीम विकास और प्रेरणा में सिद्ध कौशल। विशेषज्ञता: भारतीय व कनाडाई राजनीति। [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Karnataka news, Karnataka Crime, Crime in Karnataka, Mysuru news, Father murder son, Father killed son, Murder over mobile

अमृतसर थाने पर हमला : खालिस्तान लिब्रेशन आर्मी के तीन आतंकी पकड़े गए

प्रतीकात्मक चित्र

पंजाब को दहलाने की पाकिस्तानी कोशिश नाकाम, 2.5 किलो IED और RDX के साथ दो आतंकी गिरफ्तार

‘चंदरा गवांढ पाकिस्तान’ : पंजाब में बड़ी साजिश की ताक में ISI..?

खालिस्तान समर्थक आतंकी गिरफ्तार, बम और पिस्तौल बरामद

पंजाब पुलिस ने आईईडी और हथियार बरामद किए

पंजाब में खालिस्तानी आतंकी साजिश नाकाम, IED और हथियार बरामद

Punjab Khalistan police

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, तीन खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार

Load More

ताज़ा समाचार

Gulf crisis Air traffic

खाड़ी संकट से बुरी तरह प्रभावित एयर ट्रैफिक: IATA ने घटाई ग्रोथ उम्मीद, RPK सिर्फ 2.1%

Uttarakhand CM Dhami boat ride

CM पुष्कर सिंह धामी ने हरीपुर जलाशय में अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा

Sudeep Bandopadhyay Meets Amit shah

टीएमसी में भगदड़! ममता के करीबी सुदीप बंद्योपाध्याय ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, हलचल तेज

Indian man killed in London

लंदन साउथॉल में भारतीय युवक गुर्भेज सिंह की चाकू से बेरहमी से हत्या

Patanjali civil service academy

पतंजलि सिविल सेवा अकादमी का शुभारंभ: IAS-IPS के लिए विरासत और विज्ञान का अनोखा संगम

Uttarakhand police

देहरादून: सहसपुर के बैरागीवाला में पानी की आपूर्ति पर विवाद, मुस्लिम युवकों के हमले में हिंदू युवक विनोद की मौत

Pauri garhwal encroachment

उत्तराखंड: पौड़ी जिले में गरजा बुलडोजर, सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

Patna Railway Station

पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्रों का बवाल: रेलवे में तोड़फोड़, आईजी जीतेंद्र राणा समेत कई पुलिसकर्मी घायल

PM Modi France visit

पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा: G7 समिट में ग्लोबल साउथ की मजबूत आवाज

Indias ICBM System

भारत ने हासिल की ICBM रोकने की BMD क्षमता, DRDO के तीन परीक्षण सफल

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies