THDC India Ltd ने उत्तराखंड के टिहरी में देश के पहले Variable Speed Pumped Storage Plant (PSP) की पहली 250 MW यूनिट का वाणिज्यिक संचालन शुरू कर दिया है।
यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी PSP परियोजना है जिसे किसी Central PSU द्वारा विकसित किया गया है। परियोजना को HCC द्वारा बनाया गया है और इसमें GE Vernova की अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग हुआ है। अब टिहरी हाइड्रो पावर कॉम्प्लेक्स की कुल क्षमता बढ़कर 2,400 MW हो गई है।
यह प्लांट ऑफ-पीक टाइम की अतिरिक्त बिजली को स्टोर कर पीक टाइम में सप्लाई करेगा, जिससे ग्रिड की लचीलापन (flexibility) बढ़ेगी और नवीकरणीय ऊर्जा को बेहतर तरीके से एकीकृत किया जा सकेगा।

















