इन्फ्लुएंसर और लॉ स्टूडेंट शर्मिष्ठा पनोली को कोलकाता पुलिस ने जिस शख्स की शिकायत पर 1500 किलोमीटर दूर की सफर करके गुरुग्राम से गिरफ्तार करती है, वह व्यक्ति है वजाहत खान। वजाहत खान कादरी खुद भी एक आदतन अपराधी बताया जा रहा है। वो सोशल मीडिया के जरिए लगातार हिन्दुओं के खिलाफ घृणा और नफरत फैलाता है। उसके खिलाफ कम से कम सात केस दर्ज किए गए हैं।
वजाहत खान कादरी पर ये आरोप है वह नियमित तौर पर सोशल मीडिया के जरिए नफरत फैलाने का कार्य करता है। उसके खिलाफ कोलकाता मुलिस मुख्यालय लाल बाजार के साइबर सेल समेत कई थानों में केस दर्ज किए हैं। वजाहत खान के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले लोगों में एक प्रसून मैत्र का आरोप है कि ये एक आदतन अपराधी है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई करने की रफ्तार पर सवाल उठाते हुए पूछा कि जब शर्मिष्ठा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस गुरुग्राम चली गई थी, तो इसके खिलाफ कार्रवाई करने में क्यों देर कर रही है? प्रसून मैत्रा एक एनजीओ चलाते हैं।
वजाहत का एक्स अकाउंट किया लॉक
उधर वजाहत खान कादरी के खिलाफ कार्रवाई करने के मामले को लेकर कोलकाता पुलिस कहती है वो मामले की जांच कर रही है। अगर वजाहत के खिलाफ कोई सबूत मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, उसके एक्स अकाउंट को लॉक कर दिया गया है। इसका अर्थ ये है कि अब कोई भी उसकी पोस्ट को देख नहीं पाएगा।
इसे भी पढ़ें: शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी को बार काउंसिल के चेयरमैन मनन मिश्रा ने कहा-अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला
किडनी स्टोन की मरीज हैं शर्मिष्ठा
वहीं शर्मिष्ठा पनोली के वकील मोहम्मद समीमुद्दीन का कहना है कि उनकी मुवक्किल शर्मिष्ठा पनोली किडनी स्टोन की मरीज हैं। उन्हें अलीपुर महिला सुधार गृह में रखा गया है, जहां किसी भी प्रकार की स्वच्छता नहीं है। पनोली की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है।
क्या है पूरा मामला
मामला कुछ यूं है कि शर्मिष्ठा पनोली ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने पहलगाम नरसंहार और उसके बाद किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर चुप्पी साधे रहने को लेकर बॉलीवुड अभिनेताओं की आलोचना की थी। हालांकि, बाद में जब उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत अपने वीडियो को डिलीट किया और माफी भी मांगी। बावजूद इसके कोलकाता पुलिस ने उन्हें गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया था।

















