सावरकर जयंती : हिंदू राष्ट्र के मंत्रद्रष्टा
June 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

सावरकर जयंती पर विशेष : हिंदू राष्ट्र के मंत्रद्रष्टा

सावरकर सिर्फ प्रखर राष्ट्रभक्त ही नहीं थे। उन्होंने हिंदी और हिंदुत्व को राष्ट्रीयता का आधार बनाया। चाहे हिंदुओं पर आसन्न दोहरा खतरा हो या वनवासी समुदाय को लेकर आज की विकराल समस्या, उन्होंने दशकों पहले की सचेत कर दिया था

Written byडॉ. इंदुशेखर तत्पुरुषडॉ. इंदुशेखर तत्पुरुष
May 28, 2025, 07:41 am IST
in भारत, विश्लेषण, संघ @100
विनायक दामोदर सावरकर

विनायक दामोदर सावरकर

आधुनिक भारत के निर्माताओं में विनायक दामोदर सावरकर का नाम अग्रणी है। वीर सावरकर को भारतीयता के मूलस्वर हिंदुत्व के विचार को देश में स्थापित करने का श्रेय जाता है। यद्यपि इससे पूर्व लोकमान्य तिलक ने हिंदू जागरण का कार्य प्रारंभ कर दिया था, किंतु पारंपरिक रूढ़ियों में बंधे होने के कारण तिलक का अभियान समाज के सभी वर्गों को स्पर्श नहीं कर सका। उसका प्रमुख स्वरूप धार्मिक और राजनीतिक जनजागरण का ही रहा।

डॉ. इंदुशेखर तत्पुरुष
साहित्यकार

सावरकर ने हिंदू और हिंदुत्व शब्द को उपासनापरक अर्थ से बाहर निकालकर उसे राष्ट्रीयतापरक अर्थ दिया। हिंदुत्व को राष्ट्रीयता का आधार बनाया, इसीलिए उन्हें हिंदू राष्ट्र का मंत्रद्रष्टा कहा जाता है। उन्होंने खूब विचार-मंथन कर हिंदू शब्द की परिभाषा निश्चित की, जो आज की सर्वाधिक प्रचलित परिभाषा है–

आसिंधु सिंधुपर्यंतं यस्य भारतभूमिका।
पितृभू: पुण्यभूश्चैव स वै हिंदुरितिस्मृत:।।

अर्थात् सिन्धु नदी से लेकर हिंद महासागर तक फैली हुई इस भूमि को जो व्यक्ति अपनी पितृभूमि (पूर्वजों की भूमि) व पुण्यभूमि मानता है, वह हिंदू है। आगे चलकर हिंदूराष्ट्र की अवधारणा को युगानुरूप परिष्कृत करते हुए हिंदुओं को संगठित करने का बीड़ा डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने उठाया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना कर संगठित हिंदू शक्ति के माध्यम से भारत राष्ट्र के अभ्युदय का पथ प्रशस्त किया।

हिंदुत्व का उद्घोष

यह देश में स्वतंत्रता आंदोलन के तिलक-काल का अवसान और गांधी-काल का उठान था, जिसमें मुस्लिम तुष्टीकरण एक प्रमुख प्रवृत्ति बन गया। मुस्लिम समुदाय की संतुष्टि के लिए तत्कालीन सत्ता प्रतिष्ठानों द्वारा हिंदू शब्द से भी परहेज किया जाने लगा। भारत की मौलिक पहचान एवं ऐतिहासिक गौरव बिंदुओं को यह कहकर तिरस्कृत किया गया कि ये हिंदू सांप्रदायिकता के चिह्न हैं। ऐसे सर्वथा प्रतिकूल माहौल में इन्हीं दोनों प्रणेताओं ने हिंदुत्व का उद्घोष किया, जिसने दैन्यग्रस्त हिंदू समाज को वैचारिक ऊर्जा प्रदान की। जब पश्चिमी विद्वान् यह दुष्प्रचार कर रहे थे कि भारत की कोई एक प्राचीन राष्ट्रीयता नहीं, यहां बाहर से आए हुए भांति-भांति के लोगों और संस्कृतियों का जमावड़ा रहा है, तब सावरकर ने ही सर्वप्रथम भारत की राष्ट्रीयता को दृढ़तापूर्वक ‘हिंदू राष्ट्रीयता’ के नाम से संबोधित किया था।

राष्ट्रीय राजनीति से तिलक के अवसान के बाद राजनीति की दिशा बदल गई। कांग्रेस द्वारा खिलाफत आंदोलन को हाथ में लेना एक असामान्य घटना थी। यह राजनीति में सांप्रदायिकता का अनैतिक घपला था। यह कितना अनुचित था इसकी पुष्टि इस तथ्य से होती है कि जिन्ना जैसे मुस्लिम नेता भी इसके घोर विरोधी थे। भारत में यह पहली राजनीतिक घटना थी, जिसने मुस्लिमों की उग्रता और आक्रामकता को प्रोत्साहित कर अत्यधिक बढ़ा दिया। देश में मुस्लिम साम्प्रदायिकता को यदि यह राजनितिक आधार नहीं मिला होता तो न मोपला हत्याकांड घटित होता, न देश का विभाजन होता। सावरकर हिंदुओं पर बढ़ते जा रहे इन संकटों का एकमात्र समाधान देशभक्त हिंदुओं का संगठन और हिंदुत्व का पुनर्जागरण करने में देखते थे।

हिंदुओं पर मंडराता खतरा

सावरकर हिंदुओं के सम्मुख दो तरह के खतरे देख रहे थे। एक ओर गांधी और नेहरू की छाया में कांग्रेस द्वारा मुस्लिम तुष्टीकरण और हिंदू विचारों की निरंतर उपेक्षा हो रही थी तो दूसरी ओर भारत में कम्युनिस्टों का प्रभाव बढ़ता जा रहा था। भारतीय मानस पर मार्क्सवाद, इस्लाम और ईसाइयत के समवेत संकटों को देखते हुए इनका एकमात्र उत्तर देशभक्त हिंदुओं का संगठन और हिंदुत्व का पुनर्जागरण ही था और इसके लिए यह आवश्यक था कि वे अपना सम्पूर्ण समय हिंदुत्व की अवधारणा को साकार करने में लगाएं। इस समय वे काले पानी के कठोर कारावास में लोमहर्षक यातनाएं झेल रहे थे।

वीर सावरकर जिस चट्टानी धातु से बने थे, वह यातनाओं से विचलित होने वाली नहीं थी। जिस काल कोठरी में एक दिन तक रहना मुश्किल हो जाता है, उसमें उन्होंने जवानी के दस वर्ष बिताए। किन्तु हिंदुओं को संगठित करने की आग उन्हें चैन से बैठने नहीं दे रही थी। नियति ने उन्हें जेल के सीखचों में जीवन पूर्ण करने के लिए नहीं, अपितु हिंदुत्व का ध्वजारोहण करने के लिए भेजा था। इसके लिए आवश्यक था कि वे येन-केन-पथेन दुष्ट अंग्रेजों के चंगुल से मुक्त होकर हिंदुत्व के सिद्धांत को साकार करने में अपनी शक्ति लगाएं। आखिरकार उन्होंने अपनी चतुराई से भांति-भांति के पत्र लिखकर कारावास से बाहर निकलने का मार्ग खोजा। क्षमा याचना का चारा फेंक कर वे जेल से रिहा हो गए और अपना सम्पूर्ण जीवन हिंदुत्व और भारत राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया।

सावरकर की छवि को धूमिल करने के लिए जिन विचारमूढ़ों ने उनके कारागार से बाहर निकलने की रणनीति को निशाना बनाकर उन पर माफी मांगने का लांछन लगाया, उसका असली कारण कुछ और है। वे हिंदूद्रोही लोग सावरकर के विचारों में छुपी हुई उन चिंगारियों को फैलने से रोकना चाहते थे, जो सेकुलरों और वामपंथियों की छल-कपट की लंका में आग लगा सकती थीं। इसीलिए वे उन पर व्यक्तिगत आक्रमण तो करते हैं, परंतु उनके युगांतरकारी विचारों से मुंह चुराते हैं। चाहे 1857 की क्रांति पर उनकी नई इतिहास दृष्टि हो, मोपला हत्याकांड पर उनका तथ्यात्मक लेखन हो, उनकी हिंदुत्व की मौलिक अवधारणा हो, खिलाफत आंदोलन की विफलता का तार्किक विश्लेषण हो, तिब्बत की स्वतंत्रता को लेकर उनकी दूरदृष्टि हो, अस्पृश्यता निवारण और सामाजिक समरसता के लिए किए गए जन आंदोलन हों, शास्त्रीय पोंगापंथियों के विरुद्ध उनके आधुनिक वैज्ञानिक विचार हों; ये सारे छद्म सेकुलरवादी और वामपंथी उनके प्रखर विचारों से कन्नी काटते हुए बचकर निकल जाते हैं। यही सावरकर के विचारों की विजय है।

निर्द्वंद्व राष्ट्रभक्ति

वस्तुत: उस कालखंड में हम ऐसे अनेक महापुरुषों को देखते हैं, जिन्होंने सीधे स्वतंत्रता आंदोलन में कूदने के स्थान पर अपने जीवन को समाज के जागरण और कल्याण में लगाना उचित समझा। उनकी दृष्टि में देश को गौरवशाली एवं वैभवशाली बनाने में समाज को जाग्रत और संगठित करना आवश्यक था। सभी अपने तरीके से इसमें लगे हुए थे, डॉ. आंबेडकर वंचित समुदायों का एकीकरण तथा उन्नयन कर रहे थे। वीर सावरकर और महर्षि अरविंद ने आरंभ में राष्ट्रीय आंदोलन में बहुत सक्रियता से भाग लिया। किन्तु कुछ समय बाद महर्षि अरविंद ने स्वयं को आध्यात्मिक साधना में लगा दिया तो सावरकर ने जीवन का उत्तरार्ध हिंदुत्व के संधान और हिंदू समाज के उत्थान में लगा दिया। किन्तु इससे इनका महत्व कम नहीं हो जाता, अपितु इन असाधारण कार्यों के कारण कई गुणा बढ़ जाता है।

सावरकर की राष्ट्रभक्ति भावना कितनी निर्द्वंद्व थी, इसका एक उदाहरण देखना चाहिए। सावरकर भगवा ध्वज को राष्ट्रीय ध्वज बनाने का खुलकर समर्थन कर रहे थे। देश में ऐसा चाहने वाले करोड़ों लोग थे। किन्तु जब झंडा समिति द्वारा तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज निर्धारित कर दिया गया तो सावरकर ने 15 अगस्त, 1947 को अपने निवास ‘सावरकर सदन’ पर हिंदू महासभा के ध्वज के साथ तिरंगा झंडा श्रद्धापूर्वक फहराया था। यह घटना इसलिए उल्लेखनीय है कि हिंदू महासभा कार्यकर्ता नाथूराम गोडसे सावरकर के इस कदम से नाराज हुए और इसके विरोधस्वरूप अग्रणी पत्र में लेख भी लिखा था।

समरसता के प्रति समर्पण

सामाजिक समरसता के प्रति सावरकर का समर्पण देखते बनता है। वे इसे कोरी भाषणबाजी से नहीं, कार्य व्यवहार से समाज में उतारने का प्रयास करते थे। डॉ. आंबेडकर के हिंदू धर्म त्यागने की घोषणा करने के बाद विनायक सावरकर ने जो पत्र उनको लिखा उसका एक-एक शब्द पढ़ा जाना चाहिए। सामाजिक समरसता का ऐसा एकनिष्ठ और तीव्र प्रयास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं के अलावा देश में कहीं नहीं दिखाई देता।

छुआछूत से आहत डॉ. आंबेडकर ने चुनौती दी थी कि, ‘‘केवल बातों की सहानुभूति नहीं चाहिए। अब सक्रिय गारंटी क्या देते हैं; यह पक्की तरह करके दिखाइए।’’ इस पर सावरकर का दिया गया उत्तर सामाजिक समरसता के इतिहास में मील का पत्थर है। उन्होंने पत्र लिखकर आंबेडकर को रत्नागिरि आने का आमंत्रण दिया कि, ‘‘आइये, हम सार्वजनिक घोषणा के साथ सबसे पहले रोटी बंदी तोड़कर दिखाना चाहते हैं, आपके आगमन पर एक बड़ा कार्यक्रम रखते हैं।… पतितपावन मंदिर के बीच सभा मंडप में औसत एक हजार ब्राह्मण, मराठा, वैश्य, किसान आदि प्रतिष्ठित प्रमुख स्पृश्य नागरिकों के साथ अस्पृश्य महार, चमार, भंगी सहित सब मिल-जुलकर पंगत में बैठते हैं। ऐसा ही विशाल भोज आपकी अध्यक्षता में होगा। …यहां के भंगी कथावाचक कथा बांचेंगे। यदि आपके साथ कोई योग्य कथावाचक हो तो वह भी कथा कर सकेंगे। मंदिर में अन्य कथावाचकों जैसे ही भंगी कथावाचक का स्वागत सत्कार किया जाएगा और सैकड़ों लोग कथावाचक के चरण स्पर्श करेंगे। … आपका एक व्याख्यान भी इस अवसर पर हो यह भी हमारी इच्छा है।’’ (सावरकर समग्र : खंड–७, पृ. 165-168)

यद्यपि इस आमंत्रण पर बाबा साहेब रत्नागिरि नहीं आ सके। उन्होंने दिनांक 24.11.1935 को सावरकर को इसका उत्तर भेजा कि ‘‘रत्नागिरि में आप जो कार्य कर रहे हैं उसकी जानकारी पढ़ कर मुझे खुशी हो रही है। यहां के लॉ कॉलेज की व्यवस्था के कारण मैं आपका आमंत्रण का लाभ नहीं ले पा रहा हूं इसका मुझे खेद है।’’ (उपरोक्त, पृ. 169)

सावरकर की दूरदर्शिता

सावरकर दूरद्रष्टा मनीषी थे। वनवासी समुदाय को लेकर आज की विकराल समस्या पर उन्होंने सत्तर वर्ष पूर्व सचेत कर दिया था। 12.12.1953 को पुणे में ‘धर्मांतरण माने राष्ट्रांतरण’ पर व्याख्यान देते हुए वे कहते हैं- ‘‘वनवासी लोगों को हिंदुओं से अलग करने के लिए मिशनरियों ने आदिवासी शब्द रूढ़ कर लिया है। हमें चाहिए कि हम वह शब्द काम में न लाएं। और वे वनवासी हिंदू हैं, यह जान-बूझकर कहें। उनमें भी वैसी जागृति उत्पन्न करें। वे वनवासी ईसाई हो गए तो उनका इस राष्ट्र के लिए स्नेह घट जाएगा, वे भी पादरिस्तान की मांग करने लगेंगे।’’(सावरकर समग्र : खंड–८, पृ.३६१)

हिंदी भाषा के प्रति जैसा आग्रह और दृढ़ता विनायक सावरकर ने दिखाई वैसी यदि कांग्रेस के अन्य नेतागण दिखाते तो आज हिंदी को ये दुर्दिन नहीं देखने पड़ते। हिंदी के प्रति इस अनन्य निष्ठा के कारण वे नेहरू और सुभाष चंद्र बोस, दोनों को कठघरे में खड़ा कर देते हैं। वे कहते हैं, ‘‘पिछले दो साल पंडित जवाहरलाल नेहरू कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए हम हिंदुओं को आज्ञा दी कि उर्दू को ही राष्ट्रभाषा बनाओ। और श्री सुभाष बाबू उनसे सवाई अध्यक्ष हुए। उन्होंने पंडित नेहरू जी को मात करने के लिए बताया कि अपनी लिपि छोड़कर रोमन लिपि को स्वीकार करो। उनकी यह कल्पना है कि अगर हमने मुसलमानों को न आने वाली नागरी लिपि छोड़कर रोमन लिपि को स्वीकार किया तो वह प्रसन्न होंगे, परंतु यह कल्पना गलत है क्योंकि मुसलमानों का केवल नागरी लिपि से द्वेष नहीं है। वह निश्चित रूप से अरबी लिपि चाहते हैं, उनका संतोष रोमन लिपि से होने वाला नहीं है। यह भी याद रखें कि देवनागरी लिपि को स्वीकार किए बिना हमें संतोष होने वाला नहीं है। (सावरकर समग्र : खंड-10, पृ. 508)

हिंदी के उन्नायक

वे संस्कृतनिष्ठ हिंदी के पक्षधर थे। हिंदी में घुसा दिए गए हजारों ऐसे शब्दों को, जो उर्दू अथवा अंग्रेजी भाषा के हैं, उन्होंने चिह्नित कर उनके स्थान पर हिंदी के अपने शब्द प्रस्तुत किए। जो शब्द हिंदी में अनुपलब्ध थे, उनके लिए नए शब्द गढ़कर भाषा को विकसित किया। वे डंके की चोट पर कहते थे कि ‘संस्कृतनिष्ठ हिंदी ही भारत की राष्ट्रभाषा होनी चाहिए यह मेरा स्पष्ट मत है।’ विनायक सावरकर असाधारण प्रतिभा के उज्ज्वल पुंज थे। कवि, उपन्यासकार, इतिहासकार, पत्रकार, भाषाविद्, क्रांतिकारी, समाज सुधारक ऐसे कितने ही उनके जीवन के आयाम हैं। 1857 क्रांति पर पहला शोधपूर्ण ग्रंथ ‘1857 का स्वातंत्र्य समर’ उन्होंने लिखा और इस आंदोलन के ऐतिहासिक विमर्श की धारा को मोड़ दिया। मोपला के भीषण नरसंहार की घटना पर विनायक राव ने एक मार्मिक उपन्यास ‘मुझे उससे क्या?’ की रचना की। यह उपन्यास हमें झकझोर कर रख देता है। हिंदुत्व आधारित राजनीतिक अवधारणा को स्थापित करने के लिए सावरकर ने 1923 में ‘हिंदुत्व’ नामक कालजयी ग्रंथ की रचना की, जिसने पूरे देश में हिंदू नवजागरण की लहर उत्पन्न कर दी। उन्होंने सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनैतिक, भाषापरक विषयों पर हजारों पृष्ठ लिख दिए। जेल की दीवारों पर लिख-लिख कर सैंकड़ों पृष्ठों की कविताएं रच डाली।

वीरवर सावरकर के अवदानों की सूची लंबी है। भारत के उत्थान हेतु हिंदू राष्ट्र की अवधारणा की जो ज्योति उन्होंने जलाई, उसे कुछ और परिष्कृत कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कृति रूप में कोटि-कोटि दीपों में अवतरित कर रहा है। वीरवर सावरकर के निधन पर उनको श्रद्धांजलि देते हुए संघ के तत्कालीन सरसंघचालक श्रीगुरुजी ने कहा था, ‘‘आज उनके प्रति श्रद्धांजलि यह हो सकती है कि हम उनके प्रति श्रद्धा, आदर रखते हुए यह विचार करें कि उनके द्वारा चलाए गए कार्य को आगे बढ़ाना अपना काम है।’’ (श्रीगुरुजी समग्र : खंड 1, पृ. 159) संघ ने ‘अपना काम’ समझते हुए उनके द्वारा प्रारंभ किए गए कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया है, हिंदुत्व की दिव्य ज्योति से सम्पूर्ण विश्व को आलोकित करने की ठानी है।

Topics: संगठित हिंदू शक्तिपाञ्चजन्य विशेष1857 का स्वातंत्र्य समरहिंदू जागरणहिंदुत्व विचारहिंदू और हिंदुत्व शब्दहिंदुत्व को राष्ट्रीयताडॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवारहिंदी के उन्नायकवीर सावरकरहिंदुत्व का उद्घोषविनायक दामोदर सावरकरहिंदूराष्ट्रमहर्षि अरविंदहिंदुत्व का ध्वजारोहणहिंदू महासभा
Share6TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

राहुल गांधी

विशेष रिपोर्ट : बोलने से पहले इतिहास पढ़ें ‘राहुल’

आज का श्लोक : सन्तः सन्तप्यन्ते न दुःखेषु

‘महंगाई काबू में और देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी मजबूत स्थिति में’- प्रो. गौरव वल्लभ

तराई में कन्वर्जन कराने की शिकायत मिलने के बाद जांच करते उधम सिंह नगर प्रशासन के अधिकारी

उत्तराखंड से विशेष रिपोर्ट : तराई में कन्वर्जन की छाया

आज का श्लोक : शनैः पन्थाः शनैः कन्था शनैःपर्वतलंधनम्।

विशेष रिपोर्ट : अभेद्य द्वार, निर्णायक वार

Load More

ताज़ा समाचार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरदीप पुरी ने देश की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार लॉन्च की।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरदीप पुरी ने देश की पहली फ्लेक्स‑फ्यूल कार की लॉन्च

DRDO IAF successful test Rudram II missile Sukhoi

Explainer : जानिए क्या है रुद्रम-2, कैसे बदलेगा हवाई युद्ध का गणित

Haridwar Encroachments: हरिद्वार में अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा अभियान, 100 से अधिक अवैध कब्जे हटाए

प्रतीकात्मक तस्वीर

बहराइच में खूंटे से गाय चोरी करके हत्या, अवशेष मिलने पर लोगों में आक्रोश…

MP की बेटी दीक्षा ने चने की दाल के 12 दानों पर 12 ज्योतिर्लिंगों की पेंटिंग कर बनाया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’

डॉ सुभाष कश्यप (फाइल फोटो)

संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप का निधन, 97 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Gujarat Wire Free City Mission 2030 Budget

गुजरात 2030 तक बनेगा “वायर फ्री” : गुजरात में अब कार्यरत होगा देश का पहला “सर्विस कमिश्नरेट”

देश के 10 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में पश्चिम बंगाल के 8 शहर शामिल, बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए खतरा!

दिल्ली अग्निकांड: होटल मालिक लवकेश बजाज 4 दिन की पुलिस रिमांड पर…

CM Yogi Gyan Bharatam Mission UP Tourism Policy Neem Karoli Baba Circuit

नीम करोली बाबा सर्किट से शिवाजी महाराज म्यूजियम तक! CM योगी का बड़ा ऐलान, UP में दिखेगा सांस्कृतिक पुनर्जागरण

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies