विझिंजम बंदरगाह : व्यापार के खुले नए रास्ते
June 26, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

व्यापार के खुले नए रास्ते

केरल में गहरे पानी वाले बहुद्देशीय विझिंजम बंदरगाह के निर्माण से भारत को सालाना होने वाला 1800 करोड़ रुपये राजस्व नुकसान रुकेगा। दुनिया के व्यस्ततम समुद्री मार्ग के निकट होने के कारण भारत के लिए नए रास्ते खुलेंगे

Written byPanchjanyaPanchjanya
May 15, 2025, 02:24 pm IST
in भारत, विश्व, केरल
बंदरगाह का निरीक्षण करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पिनरई विजयन

बंदरगाह का निरीक्षण करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पिनरई विजयन

केरल स्थित विझिंजम बंदरगाह देश में गहरे पानी वाला सबसे बड़ा और बहुद्देशीय बंदरगाह है। यह देश का पहला समर्पित ट्रांसशिपमेंट और सेमी ऑटोमेटेड बंदरगाह भी है। इस बंदरगाह के बनने के बाद अब भारत को अपने कंटेनर ट्रांसशिपमेंट के लिए विदेशी बंदरगाहों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत विकसित किया गया है, जिसमें केंद्र, राज्य और अडाणी समूह साझेदार हैं। अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने इसे 8,900 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया है, जो भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह डेवलपर है।

गत 2 मई को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस बंदरगाह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “गहरे पानी वाले अंतरराष्ट्रीय बहुद्देशीय बंदरगाह को बड़े मालवाहक जहाजों को समायोजित करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। इसके बनने से देश का पैसा देश के काम आएगा। यह नए युग के विकास का प्रतीक है, जो भारत के लिए नए आर्थिक अवसर भी लेकर आएगा। आने वाले समय में इसकी क्षमता तीन गुनी हो जाएगी और दुनिया के बड़े मालवाहक जहाज आसानी से आ सकेंगे। पहले भारत का 75 प्रतिशत ट्रांसशिपमेंट देश के बाहर के पोर्ट से होता था।

इससे भारत को बहुत अधिक राजस्व नुकसान होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, इस पोर्ट से यहां के लोगों के लिए बड़े रोजगार के मौके भी बनेंगे। इससे केरल और देश में आर्थिक स्थिरता आएगी। जहाजों से यात्रा करने वाले लोगों की संख्या के मामले में भारत दुनिया के शीर्ष तीन देशों में शामिल है। पिछले 10 वर्ष में हमारे बंदरगाहों की क्षमता दोगुनी हो गई है, उनकी दक्षता में सुधार हुआ है और वहां टर्नअराउंड समय (किसी बंदरगाह पर एक जहाज के पहुंचने से लेकर उसके प्रस्थान तक का कुल समय) में 30 प्रतिशत की कमी आई है।”

विझिंजम परियोजना का उद्देश्य सिंगापुर, कोलंबो और दुबई के विदेशी बंदरगाहों पर निर्भरता कम करने के साथ भारतीय कार्गो ट्रांसशिपमेंट को स्वदेश लाना है। ट्रांसशिपमेंट माल को बड़े जहाज से उतारकर छोटे जहाज के जरिए गंतव्य तक पहुंचाने की प्रक्रिया है। अभी सिंगापुर, शंघाई, कोलंबो, बुसान और हांगकांग दुनिया के बड़े बंदरगाह हैं, जहां बड़े जहाज आसानी से आवाजाही कर करते हैं। भारत का 75 प्रतिशत ट्रांसशिपमेंट कार्गो सिंगापुर, कोलंबो सहित अन्य विदेशी बंदरगाहों पर आता है।

इसके बाद छोटे जहाजों से इसे भारत लाया जाता है, जिस पर प्रतिवर्ष लगभग 1800 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च होते हैं। इससे भारतीय उद्योगों की लागत तो बढ़ती ही है, सामान लाने और ले जाने में भी देरी होती है। अब यह राशि बचेगी, वस्तुओं की कीमतें कम होंगी और समय पर उन्हें गंतव्य स्थलों पर भेजकर भारतीय उद्योग वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धी भी बने रहेंगे। दूसरी बात, विदेशी बंदरगाहों पर निर्भरता के कारण अंतरराष्ट्रीय व्यापार में हमेशा जो जोखिम बना रहता था, वह भी नहीं रहेगा। ट्रांसशिपमेंट टर्मिनल नहीं होने के कारण भारतीय निर्यातकों और आयातकों को हर कंटेनर पर 80-100 डॉलर अतिरिक्त खर्च करने पड़ते थे।

भारत के लिए गेम चेंजर

विझिंजम बंदरगाह भारत के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। इसे विश्वस्तरीय ट्रांसशिपमेंट केंद्र के रूप में विकसित करने के बाद समुद्री व्यापार के लिए नए रास्ते खुल सकते हैं। इससे न केवल वैश्विक व्यापार में भारत की स्थिति मजबूत होगी, बल्कि लॉजिस्टिक्स क्षमता भी बढ़ेगी। यह बंदरगाह रणनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे लगभग दस समुद्री मील यानी 19 किलोमीटर की दूरी पर ही पूरब-पश्चिम अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार मार्ग है, जो यूरोप, फारस की खाड़ी और सुदूर पूर्व को जोड़ता है। विश्व के व्यस्ततम समुद्री व्यापार मार्गों में से एक के पास स्थित होने के कारण यह बंदरगाह अंतरराष्ट्रीय शिपिंग में भारत की भूमिका को बदलने की क्षमता रखता है।

विझिंगम पोर्ट में 18-20 मीटर की प्राकृतिक गहराई है, जिससे दुनिया के सबसे बड़े कंटेनर (मदर वेसल्स) जहाज सीधे यहां आ सकते हैं। भारत में अभी तक गहरे पानी वाला ऐसा कोई बंदरगाह नहीं था। इस बंदरगाह पर समुद्र तट के एक किलोमीटर के अंदर 24,000 टीईयू तक के बड़े मदर वेसल आसानी से आ सकते हैं। इसकी संरचना ऐसी है कि यह हर मौसम में काम करेगा। विझिंजम में ब्रेकवाटर भारत में सबसे गहरा है और लगभग तीन किलोमीटर तक फैला हुआ है। ब्रेकवाटर एक संरचना होती है, जो समुद्र तटों, बंदरगाहों या अन्य तटीय क्षेत्रों को लहरों के नुकसान से बचाने के लिए बनाई जाती है। यह बंदरगाह 28 मीटर ऊंचा यानी एक 9 मंजिला इमारत के बराबर है।

दूसरी बात, विझिंजम बंदरगाह रेल-सड़क नेटवर्क और हवाई मार्ग से भी जुड़ा हुआ है। आंध्र प्रदेश में सलेम और तमिलनाडु में कन्याकुमारी को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-47 इस बंदरगाह से मात्र 2 किमी. की दूरी पर है। इसे देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला राष्ट्रीय रेल नेटवर्क 12 किमी. और त्रिवेंद्रम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा महज 15 किमी. दूरी पर है। बंदरगाह से राष्ट्रीय राजमार्ग 66 तक सीधी सड़क है। इसे राष्ट्रीय नेटवर्क से जोड़ने वाले रेल मार्ग का निर्माण भी जल्द ही शुरू होगा।

लागत में 30-40 प्रतिशत की कमी

इस बंदरगाह का परीक्षण 13 जुलाई, 2024 को शुरू हुआ और इसने 3 दिसंबर, 2024 से पूरी तरह वाणिज्यिक रूप से काम करना शुरू किया। इस अवधि के दौरान 280 से अधिक बड़े जहाज आए, जिसमें 6 लाख से अधिक कंटेनर थे। इनमें एमएससी क्लॉड गिरार्डे और एमएससी तुर्किये जैसे दुनिया के सबसे बड़े जहाज शामिल थे। इस बंदरगाह के बनने से भारतीय निर्माताओं के लिए लॉजिस्टिक्स लागत में 30-40 प्रतिशत की कमी आने की उम्मीद है, जिससे देश की निर्यात प्रतिस्पर्धा क्षमता बढ़ेगी। अत्याधुनिक तकनीक से लैस इस बंदरगाह की सालाना क्षमता 2028 तक 50 लाख टीईयू तक बढ़ाने की योजना है। इसके विकास का अगला चरण 2028 में पूरा होने की संभावना है। अदाणी समूह इस परियोजना के आगामी चरणों में 13,000 करोड़ रुपये निवेश करेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को अभूतपूर्व लाभ होगा और 5,000 से अधिक नौकरियां भी पैदा होंगी।

वैसे तो विझिंजम में डीप-सी बंदरगाह बनाने के प्रयास 1991 से किए जा रहे थे। इसके बाद 1995, 2004, 2008 और 2010 तक किए गए तमाम प्रयासों के बावजूद इस परियोजना पर बात नहीं बनी। कभी इसमें सुरक्षा संबंधी चिंताएं, कभी बोली लगाने से जुड़े कानूनी विवाद और निवेशकों की कम रुचि जैसी बाधाएं आती रहीं। 2014 में केंद्र और केरल सरकार के बीच व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण (वीजीएफ) सहायता पर सहमति के बाद परियोजना की रूपरेखा तैयार की गई। अगस्त 2015 में केरल सरकार और एपीएसईजेड के बीच समझौता हुआ और सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के तहत इसे विकसित करने का रास्ता खुला।

एपीएसईजेड के प्रबंध निदेशक करण अडाणी के अनुसार, विझिंजम बंदरगाह पर जहाज बुलाने की औसत लागत लगभग 40 डॉलर प्रति बॉक्स होगी। यह ट्रांसशिपमेंट के नजरिए से है और शिपिंग लागत के लिए एक प्रतिस्पर्धी दर है। बेहतर सुविधाओं से लैस यह बंदरगाह भारतीय निर्यातकों और आयातकों के लिए शिपिंग लागत को कम करने में मदद करेगा। कंपनी का लक्ष्य 40 डॉलर प्रति कंटेनर की मौजूदा शिपिंग लागत पर 70 प्रतिशत मार्जिन के साथ 90 प्रतिशत उपयोग तक पहुंचना है।

करण अडाणी का कहना है कि आज भारत के बंदरगाहों से माल सिंगापुर और कोलंबो जैसे बंदरगाहों से होकर आता-जाता है। हमारा लक्ष्य इसी ट्रैफिक को विझिंजम बंदरगाह की ओर मोड़ना है। इससे देश को न केवल अरबों रुपये का राजस्व मिलेगा, बल्कि व्यापारियों को भी जल्द, सस्ता और सुविधाजनक ट्रांसपोर्ट मिलेगा। विझिंजम को अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनाकर भारत न केवल विदेशी निर्भरता कम करेगा, बल्कि वह दक्षिण एशिया में मरीन लॉजिस्टिक्स का अगुआ भी बन सकता है।

भारत मध्यपूर्व यूरोप आर्थिक गलियारे पर करण अडाणी ने कहा कि स्वेज नहर आज एक चोक प्वाइंट है। एक जहाज खड़ा हो जाता है, तो पूरी वैश्विक आपूर्ति शृंखला बाधित हो जाती है। इसलिए हमारे लिए यह एक महान अवसर है। बंदरगाह के उद्घाटन अवसर पर केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा कि विझिंजम दक्षिण एशिया में व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण गेटवे और भारत की बढ़ती समुद्री ताकत का प्रतीक बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह भारत की समुद्री यात्रा में एक नए अध्याय की शुरुआत है, जो देश को ग्लोबल नक्शे पर मजबूती से स्थापित करता है।

Topics: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीमुख्यमंत्री पिनरई विजयनपाञ्चजन्य विशेषविझिंजम बंदरगाहभारतीय निर्यातकबंदरगाहों से माल सिंगापुरकोलंबो बंदरगाह
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

इमरजेंसी फाइल्स 2- (जय भारत आनन्दः

Emergency 1975 : आपातकाल का सच, घोर यातना दी गई, हाथ कटवाना पड़ा

इमरजेंसी फाइल्स- सुमित्रा गुलाटी की आपबीती

आपातकाल का सच: ‘इंदिरा ने बहुत गलत किया’, सुमित्रा गुलाटी के पूरे परिवार को जेल भेजा, छोटे-छोटे बच्चों को भी नहीं छोड़ा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

जी 7, पश्चिम एशिया और भारत के सधे कदम

आपातकाल का सच

आपातकाल का सच: इंदिरा गांधी और कांग्रेस ने लोकतंत्र को जकड़ा, संविधान को कैसे कुचला ? जानें सत्ता बचाने की पूरी कहानी

dr Shyama prasad Mukharjee mystirious death

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान : नेहरू की भूमिका, मौत के पीछे की साजिश, मां का पत्र और बेटी का रहस्योद्घाटन

महान वीरांगना रानी दुर्गावती

रानी दुर्गावती: स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्राणोत्सर्ग करने वालीं महान वीरांगना

Load More

ताज़ा समाचार

Air India Flight 182 Kanishka Bombing Canada CSIS Investigation Khalistani Extremists

कनिष्क विमान विस्फोट: 41 साल बाद कनाडा का बड़ा कबूलनामा- “खालिस्तानी चरमपंथियों ने ही उड़ाया था एयर इंडिया का विमान”

us congressman sanford bishop condemns anti hindu hate georgia resolution

अमेरिका में हिंदू-विरोध पर बरसे कांग्रेसी सैनफोर्ड बिशप: बोले- “नफरत के खिलाफ खड़ा होना ही होगा”

“बीबी, हर कोई तुमसे पक चुका है” : सीक्रेट फोन कॉल पर ट्रंप ने नेतन्याहू को दी गंदी गालियां, लीक हुई पूरी इनसाइड स्टोरी

Kota Moin Khan Telegram Case Sanatanio Ki Nilami Group Busted Rajasthan Police Investigation Pakistan Link

हिंदू महिलाओं के 40,000 अश्लील वीडियो: ‘सनातनियों की नीलामी’ ग्रुप चलाने वाला मोइन खान ​गिरफ्तार, कन्वर्जन का भी आरोप

Samvidhan Hatya Diwas Mukhtar Abbas Naqvi Congress Emergency Statement BJP

संविधान हत्या दिवस पर बोले मुख्तार अब्बास नकवी: आपातकाल कांग्रेस की क्रिमिनल करतूत, पाप ढकने का पाखंड कर रहे कांग्रेसी!

विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री , छत्तीसगढ़

UCC: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता लागू करने की प्रक्रिया शुरू, खाका तैयार करेगी देसाई समिति

इमरजेंसी फाइल्स-3 (राजन ढींगरा)

Emergency 25 June 1975 : निर्वस्त्र करके पीठ पर टायर से मारते थे, आज भी पैर सुन्न हो जाते हैं

Uttarakhand Ex Servicemen Skyriders Ladakh Expedition Journey Completed Veterans Achievement

पूर्व सैनिकों का लद्दाख में कमाल: ‘स्काईराइडर्स’ ने पूरी की सबसे कठिन यात्रा, जानिए अदम्य साहस और जज्बे की अनोखी गाथा!

Nirjala Ekadashi 2026 Haridwar Ganga Snan Devotees Crowd Har Ki Pauri

उत्तराखंड: निर्जला एकादशी पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब, गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

samvidhan hatya diwas uttarakhand cm pushkar singh dhami honors loktantra senani

Uttarakhand: ‘संविधान हत्या दिवस’ पर सीएम धामी ने लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित, आपातकाल पर कांग्रेस को घेरा

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies