पंजाब पर पाकिस्तानी हमला सेना ने किया विफल, RSS ने भी संभाला मोर्चा
October 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत पंजाब

पंजाब पर पाकिस्तानी हमला सेना ने किया विफल, RSS ने भी संभाला मोर्चा

पाकिस्तान ने पंजाब में ड्रोन-मिसाइल हमले की कोशिश की, भारतीय सेना ने नाकाम किया। पठानकोट, जालंधर, गुरदासपुर समेत कई जिलों में ब्लैकआउट और हाई अलर्ट, RSS ने भी मोर्चा संभाला, प्रशासन सतर्क।

Written byराकेश सैनराकेश सैन
May 9, 2025, 08:32 pm IST
inपंजाब

भारत द्वारा शुरु किए गए आप्रेशन सिंदूर के बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के सीमावर्ती राज्य पंजाब पर दो बार हमला करने का प्रयास किया। 7 मी बुधवार को पंजाब के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनने को मिली और कई स्थानों पर मिसाइलों के खोल भी मिले। अगले दिन वीरवार 8 मई की रात पाकिस्तान की ओर से पंजाब स्थित सैन्य ठिकानों व रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर किए गए ड्रोन तथा मिसाइल हमलों भी को सेना ने विफल कर दिया। यही नहीं, देर रात पठानकोट में सेना ने पाकिस्तानी वायुसेना के एक विमान को मार गिराया। पाकिस्तानी सेना ने जालंधर, पठानकोट, गुरदासपुर और बठिंडा में ड्रोन व मिसाइल से निशाना बनाया। जालंधर में सेना ने दो ड्रोन हमलों को जहां नष्ट किया, वहीं पठानकोट में मिसाइल व ड्रोन हमले विफल किए। गुरदासपुर के तिब्बड़ी कैंट में भी ड्रोन हमला विफल किया गया है। बठिंडा से दस किलोमीटर दूर गांव बीड़तालाब की बस्ती नंबर चार के पास आसमान में धमाके के बाद सिलिंडरनुमा वस्तु गिरी मिली है। यह किसी मिसाइल का हिस्सा है या विमान का, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। होशियारपुर के कमाही देवी के पास भी रिहायशी इलाके के पास मिसाइल जैसे दिखने वाले टुकड़े मिले हैं। इसी तरह फरीदकोट के गांव मचाकी के पास भी धमाका सुनाई दिया। मोहाली में चंडीगढ़-पटियाला रोड पर कुछ गिरने के बाद वहां आग का गोला उठता दिखा। गुरदासपुर के फतेहगढ़ चूडिय़ां के पंढेरकलां गांव के खेतों में भी मिसाइल जैसा मलबा मिला है।

‘आपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान के मिसाइल हमले को देखते हुए पंजाब की आंतरिक सुरक्षा और सुदृढ़ करने के लिए सभी जिलों में पुलिस कर्मचारियों की छुट्टियां सात मई से अगले आदेश तक रद कर दी गई हैं। जो कर्मचारी छुट्टी पर गए हैं, उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कहा गया है। सभी जिलों के पुलिस कमिश्नरों व एसएसपी को फील्ड में रहने तथा सीमावर्ती जिलों में पुलिस को प्रशासन व सेना से तालमेल करके काम करने के निर्देश दिए गए हैं। केवल विशेष स्थिति में उच्च अधिकारियों की अनुमति से ही छुट्टी मिलेगी। लोगों के साथ बैठक कर किसी तरह का पैनिक न होने देने और सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।

पंजाब व चंडीगढ़ के सभी शिक्षण संस्थान दो दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। अमृतसर, मोगा व कपूरथला में किसी भी समारोह में पटाखे बजाने पर रोक लगा दी गई है। फिरोजपुर में जिला मजिस्ट्रेट दीपशिखा शर्मा ने जनहित की सुरक्षा व आवश्यक वस्तुओं की निर्विघन उपलब्धता बनाए रखने के लिए आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी/ भंडारण पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार किसी भी व्यक्ति, व्यापारी को आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी करने की अनुमति नहीं है जिसमें दैनिक जरूरत के अतिरिक्त खाद्यान्न, पशु चारा, दूध एवं डेयरी उत्पाद, पेट्रोल, डीजल, दवाइयां आदि शामिल हैं। जिले में स्वास्थ्य कर्मियों व अधिकारियों की छुट्टियां भी रद कर दी गई हैं। अबोहर में भारत-पाक में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए डीसी अमरप्रीत कौर संधू ने जिले की सीमा में विवाह समारोहों, धार्मिक व अन्य कार्यक्रमों में ड्रोन कैमरों के इस्तेमाल करने के अलावा आतिशबाजी व पटाखे चलाने पर पाबंदी लगा दी है। बठिंडा में जिला प्रशासन ने सभी इमरजेंसी सरकारी विभागों स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड, रेलवे व पुलिस के कर्मचारियों व अधिकारियों की छुट्टियां रद कर दी हैं। बठिंडा एम्स में सभी डाक्टरों की छुट्टियां रद करने के अलावा 100 बेड इमरजेंसी सेवाओं के लिए रिजर्व रख दिए हैं। अमृतसर के डेरा ब्यास स्थित 11 मई को होने वाला सत्संग रद कर दिया गया है। श्री करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए आवेदन करने के लिए बनी भारत सरकार की वेबसाइट बंद कर दी गई है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने उच्च प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा की।

पाकिस्तान ने वीरवार देर रात पंजाब के पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला और जालंधर में ड्रोन हमले किए, जिन्हें भारतीय डिफेंस सिस्टम ने तबाह कर दिया। पठानकोट एयरबेस और मामून कैंट के बाद रात में कई धमाके सुनाई दिए। वहीं, फिरोजपुर में भी काफी देर तक धमाके होते रहे। हालांकि दुश्मन देश के हमलों को भारतीय डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया।

वहीं, जालंधर के सुरानस्सी में सेना के आयुध डिपो को भी निशाना बनाने का प्रयास किया गया। हालांकि, इसे नाकाम कर दिया गया। पंजाब में बॉर्डर के छह जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का समेत कपूरथला और चंडीगढ़ में भी ब्लैकआउट कर दिया गया। जालंधर के सुरानस्सी में भारतीय सेना के हथियार व गोला बारूद सुरक्षित हैं।

पाकिस्तान की तरफ से वीरवार रात को सुरानस्सी इलाके में ड्रोन हमला किया गया। हीरापुर व पत्तकडक़लां में धमाके की आवाज सुनी गई। सुरानस्सी आयुध भंडार के निकटवर्ती गांवों में करीब 50 धमाके सुने गए। कपूरथला में भी कई धमाके सुनाई दिए। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है कि एक ड्रोन गिरा दिया गया है। जालंधर में भारतीय सेना के व्रज कोर का मुख्यालय है और साथ ही पाकिस्तान की सीमा पर डटी बीएसएफ का फ्रंटियर हेडक्वार्ट भी है। वहीं, आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन भी है। जालंधर में एतिहयात के तौर पर ब्लैक आउट कर दिया गया है।

इससे पहले अमृतसर में पाकिस्तान की ओर से बुधवार देर रात करीब सवा एक बजे विभिन्न गांव पर रॉकेट हमले किए गए। हालांकि वायु सेना के एयर डिफेंस सिस्टम की ओर से इन रॉकेटों को आसमान में ही नष्ट कर दिया गया। यह रॉकेट चार गांव दुधाला, जेठूवाल, पंधेर और मक्खनविंडी से बरामद किए गए हैं। हालांकि इस हमले में किसी भी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से रात 1.30 बजे से लेकर सुबह करीब चार बजे तक बिजली पूरी तरह से बंद कर ब्लैक आउट कर दिया गया। वहीं इसके बाद पुलिस भी पूरी तरह से सक्रिय हो गई और रात भर पूरे जिले में सर्च अभियान चलाया जाता रहा। पुलिस ने तुरंत भारतीय सेना को सूचित किया और सेना ने मौके पर पहुंच कर अपनी जांच शुरू कर दी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हुआ सक्रिय

पाकिस्तान की ओर से छेड़े गए युद्ध की स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी सक्रिय हो गया है। संघ के पंजाब प्रांत कार्यवाह श्री विनय शर्मा ने बताया कि संघ व विविध संगठनों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी जिला मुख्यालयों पर जिला प्रशासन से मिले हैं और राष्ट्रीय संकट की इस घड़ी में हर तरह से सहभाग करने का प्रस्ताव किया है। संघ के आधिकारी ने बताया कि इसके अतिरिक्त राज्य में रक्तदान के लिए वट्सएप पर ग्रुप बनाए गए हैं जिनमें रक्तदाता स्वयंसेवकों व समाज के लोगों को जोड़ा जा रहा है। आवश्यकता आवश्यकता पडऩे पर यही पंजीकृत लोग जरूरत अनुसार रक्त उपलब्ध करवाएंगे। इसके अतिरिक्त स्वयंसेवक इस दिशा में काम कर रहे विभिन्न संगठनों के साथ मिल कर भी काम करें, ऐसा आग्रह किया गया है।

Topics: भारतीय सेनाRSS Relief Work Punjabऑपरेशन सिंदूरपंजाब ड्रोन हमलाOperation Sindoorपठानकोट विमानभारतीय वायु रक्षा प्रणालीजालंधर ड्रोनपाकिस्तान मिसाइल हमलाPakistan Drone Attackपाकिस्तान ड्रोन हमला पंजाबपठानकोट एयरबेस हमलाजालंधर ड्रोन अटैकब्लैकआउट पंजाबPakistan Missile Attack IndiaPunjab Border Security Alert
राकेश सैन
राकेश सैन
वरिष्ठ पत्रकार। पंजाब के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर लेखन। [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

मिग-21 रिटायरमेंट के बाद गैप भरने के लिए हर साल 36-40 विमान जरूरी: वायुसेना प्रमुख

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में वक्तव्य देते प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी का पाकिस्तान को सख्त संदेश: बालाकोट से ऑपरेशन सिंदूर तक का जिक्र कर कहा-आतंक का समय अब खत्म

ग्लेशियर, बर्फ और 5,578 मीटर की ऊंचाई… NCC की 20 महिला कैडेटों ने पूरा किया चुनौतीपूर्ण ट्रेक

औली में भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू

भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास 2026 उत्तराखंड में शुरू

ब्रिक्स समूह के सदस्यों ने साफ कहा कि आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पाकिस्तान को कड़ा संदेश : ब्रिक्स देशों ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की, कहा- आतंकवाद बर्दाश्त नहीं

लेफ्टिनेंट शिवम अहलावत

पांच पीढ़ियां, एक रेजिमेंट, 140 साल की सेवा और देश के नाम एक अटूट विरासत

Load More

ताज़ा समाचार

मिग-21 रिटायरमेंट के बाद गैप भरने के लिए हर साल 36-40 विमान जरूरी: वायुसेना प्रमुख

एनसीईआरटी ने सिलेबस में किया बदलाव। दिल्ली सल्तनत और मुगलों की जगह भारतीय नायकों को दिया स्थान।

NCERT में दिल्ली सल्तनत और मुगलों का इतिहास घटा, भारतीय स्वाभिमान बढ़ा: क्यों तिलमिलाया लेफ्ट-लिबरल इकोसिस्टम?

बांग्लादेश: तंगेल के मिर्जापुर में दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच मां दुर्गा समेत सात मूर्तियां तोड़ी गईं

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को हीरो बताया, इजरायल स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया निमंत्रण

कैप्टन स्मित मछार

बड़ा खुलासा: फ्लाईदुबई को-पायलट ने कैप्टन पर क्रैश एक्स से हमला कर विमान गिराने की कोशिश की

RSS Akhil Bharatiya Sampark Pramukh Ramlal Speech Aligarh Keshav Seva Dham Northeast Children Panchjanya

“संघ ने पूर्वोत्तर को मुख्यधारा से जोड़ने में निभाई प्रमुख भूमिका”: रामलाल जी

मैड संधू (फाइल फोटो)

कमल कौर भाभी के बाद पंजाब में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर मैड संधू की हत्या

विधायक सुखबीर सिंह माइसरखाना (बाएं) और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान।

पंजाब में सच बोलने की सजा: विधायक माइसरखाना आम आदमी पार्टी से सस्पेंड, सरकार की शिक्षा संबंधी अव्यवस्था पर उठाए थे सवाल

RSS Blood Donation Camp Haridwar Poster Release Yatindra Nagyan Gyanesh Thakral Panchjanya

डेंगू के प्रकोप के बीच हरिद्वार में RSS का बड़ा कदम: 4 अक्टूबर को विशाल रक्तदान शिविर, युवाओं से महादान की अपील!

RSS Centenary Year Gorakhpur Prant Pracharak Ramesh Speech Panchjanya

RSS Centenary Year: संघ की शताब्दी यात्रा सेवा और संस्कार का आधार, गोरखपुर में बोले प्रान्त प्रचारक रमेश

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies