चीन की एक फैक्ट्री में एक इंडस्ट्रियल रोबोट अचानक बेकाबू हो गया और वहां काम कर रहे मजदूरों पर हमला कर दिया। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि यह हादसा एक छोटी सी कोडिंग गलती की वजह से हुआ, जिससे रोबोट का नियंत्रण बिगड़ गया। रोबोट ने एक कर्मचारी को बुरी तरह मारा, जिससे फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। घायल मजदूरों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारों का कहना है कि तकनीक में थोड़ी सी चूक भी खतरनाक साबित हो सकती है। फिलहाल फैक्ट्री में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है। कुछ महीने पहले भी एक फेस्टिवल के दौरान एक रोबोट सुरक्षा बैरिकेड को पार कर लोगों की भीड़ की तरफ बढ़ गया था। तब भी लोग डरे हुए थे और रोबोट की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे थे।
इस बार वायरल वीडियो को एक ट्विटर यूजर “OSINTdefender” ने शेयर किया है। उनका दावा है कि यह हादसा चीन की एक टेस्टिंग फैक्ट्री में हुआ, जहां यूनिट्री एच1 नाम का ह्यूमनॉइड रोबोट अचानक बेकाबू हो गया और दो कर्मचारियों को चोट लग गई। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं और मशीनों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं।

















