जेडी वेंस की जयपुर यात्रा, राजस्थानी अंदाज़ में होगा अमेरिकी VP का स्वागत
July 15, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

जयपुर : 13 साल बाद भारत आ रहे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, राजस्थानी अंदाज़ में होगा JD वेंस का स्वागत

अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD वेंस 21 अप्रैल को भारत आ रहे हैं। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद वे जयपुर में ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे और बिजनेस समिट को संबोधित करेंगे

Written byPanchjanyaPanchjanya
Apr 20, 2025, 04:09 pm IST
in भारत, राजस्थान

जयपुर (हि.स.) । संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21 अप्रैल (सोमवार) को भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के बाद वे उसी रात जयपुर पहुंचेंगे। उनके साथ उनकी पत्नी उषा वेंस, तीन बच्चे—इवान, विवेक और मीराबेल और अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे। वेंस 24 अप्रैल तक जयपुर में रहेंगे। इस दौरान वे आमेर किला, जयपुर सिटी पैलेस सहित कई ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। वेंस 22 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक बिजनेस समिट को भी संबोधित करेंगे।

राज्य सरकार ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस की यात्रा को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि यात्रा को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यातायात व्यवस्था भी सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियों ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस के जयपुर दौरे को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। उनकी सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस ने चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। वेंस की सुरक्षा में 7 आईपीएस अधिकारी, 20 अतिरिक्त डीसीपी, 40 एसीपी और 300 एसआई, एएसआई व सीआई तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा, 2100 कॉन्स्टेबल फील्ड में ड्यूटी पर रहेंगे। वीवीआईपी सुरक्षा के तहत वेंस के काफिले में 20 सरकारी वाहन शामिल होंगे। जयपुर के तीन प्रमुख अस्पतालों को हर ब्लड ग्रुप की 5 यूनिट रक्त रिज़र्व में रखने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से चिन्हित अस्पतालों में कार्डियोलॉजिस्ट, ऑर्थोपेडिक, एलर्जी, संक्रामक रोग और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती रहेगी। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एंबुलेंस और चिकित्सकों की टीम भी हर समय साथ रहेगी। वेंस की टीम जहां भी ठहरेगी, वहां खाद्य सुरक्षा टीम फूड टेस्टिंग की जिम्मेदारी संभालेगी। उपराष्ट्रपति से मिलने वाले या उनके संपर्क में आने वाले सभी व्यक्तियों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया गया है। इससे पहले अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने हवा महल, सिटी पैलेस और आमेर किला का निरीक्षण भी किया है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया, “सुरक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वेंस के आगमन से लेकर उनके प्रवास तक, हर स्थान पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की चूक न हो।”

जानकारी के अनुसार अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस 21 अप्रैल को रात 9:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे रात 10 बजे रामबाग पैलेस होटल पहुंचेंगे, जहां वे एक समारोह में भाग लेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 22 अप्रैल की सुबह 9 बजे वे आमेर महल का भ्रमण करेंगे, जहां वे लगभग ढाई घंटे रुकेंगे। दोपहर के समय वे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित बिजनेस समिट में शामिल होंगे। बिजनेस समिट में वेंस भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर अपने विचार साझा करेंगे। समिट के बाद लंच होगा। कार्यक्रम के बाद वे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से भी भेंट करेंगे।

उपराष्ट्रपति वेंस 23 अप्रैल को सुबह 9 बजे जयपुर एयरपोर्ट से आगरा के लिए रवाना होंगे और ताजमहल परिसर में लगभग तीन घंटे बिताएंगे। इसके बाद वे दोपहर 2 बजे आगरा से जयपुर लौट आएंगे और उसी दिन जयपुर सिटी पैलेस का दौरा करेंगे। अंततः 24 अप्रैल की सुबह 6:30 बजे वे जयपुर से वाशिंगटन डीसी के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके स्वागत के लिए जयपुर एयरपोर्ट पर रेड कारपेट बिछाया जा रहा है और इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर रास्ते बंद किए जाएंगे। डेविड वेंस के मूवमेंट के दौरान अमेरिकी सुरक्षा टीम के साथ-साथ राजस्थान पुलिस की टीमें सादी वर्दी में तैनात रहेंगी।

आमेर महल में वेंस और उनके परिजनों को जोधपुरी साफा पहनाकर पारंपरिक राजस्थानी अंदाज़ में स्वागत किया जाएगा। उनके लिए कठपुतली नृत्य, लोक संगीत, पारंपरिक पोशाक और भोजन का आयोजन किया जाएगा। आमेर महल में 12 गाइडों को सुरक्षा जांच के बाद नियुक्त किया गया है। महल में उनके भ्रमण के दौरान आम पर्यटकों की एंट्री बंद रहेगी। आमेर महल के अधीक्षक डॉ. राकेश छोलक ने बताया कि वेंस का आगमन 22 अप्रैल को सुबह 9 बजे निर्धारित है और वे लगभग ढाई घंटे महल में रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे और महल का रिनोवेशन कार्य भी पूरा कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली में वेंस का स्वागत विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी से उनकी मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी उपस्थित रहेंगे। जयशंकर 22 अप्रैल को आमेर भ्रमण के दौरान भी मौजूद रह सकते हैं। यह यात्रा विशेष रूप से ऐतिहासिक मानी जा रही है क्योंकि 13 वर्षों बाद कोई अमेरिकी उपराष्ट्रपति भारत आ रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2013 में जो बाइडेन उपराष्ट्रपति के रूप में भारत आए थे।

Topics: आमेर किलाJD Vance Family India Tourराजस्थान बिजनेस समिटसिटी पैलेसJD Vance India Visitअमेरिकी उपराष्ट्रपति जयपुर दौरानरेन्द्र मोदीJaipur Security Alertभजनलाल शर्माAmer Fort JD Vanceजेडी वेंसRajasthan Business Summit 2024वक्फ संशोधन एक्टUsha Vance Indiaअमेरिकी उपराष्ट्रपतिपीएम मोदी JD Vance मुलाकातजयपुर यात्राRajasthan Police Security
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

बेंजामिन नेतन्याहू, प्रधानमंत्री, इजरायल

डोनाल्ड ट्रंप ही इजरायल के अकेले पक्के दोस्त नहीं, भारत समेत कई देश हमारे महत्वपूर्ण मित्र : बेंजामिन नेतन्याहू

जल्द होगा भारत-इजरायल FTA! : पीएम मोदी ने कहा- ‘आतंक और उसके समर्थकों के हम खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं’

इजराइल : दोस्ती से चकित हुई दुनिया, जानिए पीएम मोदी के Israel दौरे की पूरी रिपोर्ट

AI Summit के बीच मोदी–सांचेज मुलाकात! भारत-स्पेन रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार

भारत-फ्रांस की बड़ी डिफेंस डील! : PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने किया Tata-Airbus Helicopter प्लांट का उद्घाटन

दिल्ली हाई कोर्ट

केवल सनसनी के लिए दायर की याचिका : पीएम मोदी डिग्री मामले में DU का हाईकोर्ट में जबाव

Load More

ताज़ा समाचार

Explainer। मेरठ-हरिद्वार-ऋषिकेश ‘नमो भारत कॉरिडोर’ को समझिये, दिल्ली से 180 मिनट में गंगा स्नान…

फेक न्यूज और भ्रम की दुनिया से बचना है तो पढ़ें आज का श्लोक

Uttarakhand Voter List 2026 Draft Publication CEO BVRC Purushottam Election Commission Camp

उत्तराखंड में SIR का प्रथम चरण पूरा: 19 लाख वोटरों के डेटा में मिली गड़बड़ी, जानिए कैसे सुधारें अपना नाम!

Punjab Terror Module ISI Drone Dropped Weapons AK 47 LMG Seized Amritsar Rural Police Delhi Threat

Punjab Terror Module: स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI की बड़ी साजिश नाकाम! 2 AK-47, 2 LMG राइफलों और बमों के साथ 3 गिरफ्तार

Punjab Drug Bust Amritsar Counter Intelligence Seizes Heroin DGP Gaurav Yadav Pakistan Border Smuggling

पंजाब में सीमापार तस्करी नेटवर्क ध्वस्त! ₹210 करोड़ की 30 KG हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, विदेशी हैंडलर से जुड़े तार

UP Education Services Selection Commission Prayagraj

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने PGT, TET और अन्य परीक्षाओं को लेकर जारी की चेतावनी

Jagannath Rath Yatra Significance Darubrahma Puri Temple King Indradyumna

पुरी रथयात्रा विशेष: भारत की सनातन आस्था का महामहोत्सव है जगन्नाथ स्वामी का रथयात्रा उत्सव

India on PoJK Pakistan Human Rights Violations External Affairs Ministry New Delhi Global Community

पीओजेके को लेकर भारत सख्त, कहा- ‘PoJK में कुकृत्यों के लिए पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराए अंतरराष्ट्रीय समुदाय’

International Court Credibility ICJ ICC Bias Debate Global Justice System National Sovereignty Marco Rubio

क्या अंतरराष्ट्रीय न्यायालय भी जवाबदेही से ऊपर हैं? अंतरराष्ट्रीय न्याय व्यवस्था की निष्पक्षता पर छिड़ी बड़ी बहस!

Afghan Makeup Trend Viral Video Reels Instagram Women Burqa Protest Social Media

क्या है अफ़गान मेकअप ट्रेंड? और क्यों हो रहा है वायरल? बुर्के के पीछे छिपा है ये हैरान करने वाला सच!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies