मुरादाबाद जिले के कुंदरकी थाना क्षेत्र के फरहेदी गांव में कुछ हिंदुओं को बहला-फुसलाकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर किए जाने का मामला सामने आया है। एक वीडियो वायरल होने के बाद यह घटना चर्चा में आई।
वीडियो वायरल होने के बाद आरएसएस और भाजपा पदाधिकारियों ने गांव में एक पंचायत बुलाई। इस पंचायत के दौरान 32 लोगों ने फिर से हिंदू धर्म अपना लिया। शिव मंदिर में अनुष्ठान करने के बाद ये सभी अपने घर लौट आए।
मुरादाबाद ग्रामीण एसपी कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि पुलिस को धर्म परिवर्तन की शिकायत मिली थी। जब पुलिस ने गांव में जांच की, तो संबंधित परिवारों ने लिखित में दिया कि उन्होंने किसी भी तरह का धर्म परिवर्तन नहीं किया है।

















