दक्षिणी राज्यों में कांग्रेस के उखड़ते कदम
July 18, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

दक्षिणी राज्यों में कांग्रेस के उखड़ते कदम

डीएमके ने तमिलनाडु की इरोड पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस की जीती हुई सीट को अपने पाले में ले लिया है। यह घटना कांग्रेस-डीएमके गठबंधन में मतभेद का संकेत देती है। जानें, कैसे यह दक्षिण भारत की राजनीति को प्रभावित कर सकता है।

Written byअभय कुमारअभय कुमार
Jan 18, 2025, 05:47 pm IST
in भारत

लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी के बुरे दिन खत्म होने के बदले और भी बढ़ते ही जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद हुए विधानसभा चुनावों और उपचुनावों में खराब प्रदर्शन का असर अब कांग्रेस पार्टी को अपने दक्षिण के मजबूत गढ़ में चुकाना पड़ रहा है। लोकसभा चुनाव के उपरांत खराब प्रदर्शन के कारण अब दक्षिण के कांग्रेस पार्टी के सहयोगी दल भी कांग्रेस पार्टी को हल्के में लेने लगे हैं। इस कड़ी में अब अगला नाम तमिलनाडु की पार्टी डीएमके का भी शामिल हो गया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ दो अलग-अलग राज्यों में एक-एक सीट पर विधानसभा के उपचुनाव भी आहूत हैं। इन दो सीटों में एक सीट उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर है, वहीं दूसरी सीट तमिलनाडु की इरोड पूर्व की सीट है। तमिलनाडु की इरोड पूर्व की सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तत्कालीन विधायक इरोड वेंकट कृष्णस्वामी संपत एलंगोवन के निधन के कारण इस सीट पर विधानसभा का उपचुनाव हो रहा है। यह सीट इरोड जिले के अंतर्गत इरोड लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। इस सीट से 2021 के विधानसभा चुनाव में सेक्युलर प्रोग्रेसिव गठबंधन के तहत कांग्रेस पार्टी ने चुनाव लड़ा था। सेक्युलर प्रोग्रेसिव गठबंधन का नेतृत्व उस चुनाव में डीएमके ने किया था।

कांग्रेस पार्टी ने 2021 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर विजय प्राप्त की थी। मगर कांग्रेस विधायक के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव हुए, जिसमें फिर से कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की। 2023 के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत का अंतर 2021 के विधानसभा चुनाव के लगभग सात गुना बढ़ गया था। जहां कांग्रेस पार्टी ने 2021 में यह सीट महज 8,904 मतों से जीती थी, वहीं 2023 के उपचुनाव में इस सीट को कांग्रेस पार्टी ने 66,233 मतों से जीता था।

मगर दिसंबर 2024 में कांग्रेस के विधायक ई.वी.के.एस. एलंगोवन का निधन हो गया और इस सीट पर अब उपचुनाव होने जा रहा है। मगर आश्चर्य की बात यह है कि डीएमके ने कांग्रेस पार्टी से इस सीट को अपने पाले में ले लिया है। इस उपचुनाव में इस बार सेक्युलर प्रोग्रेसिव गठबंधन की ओर से कांग्रेस पार्टी के बदले डीएमके चुनावी मैदान में है।

कांग्रेस पार्टी के लिए इरोड पूर्व का उपचुनाव एक बड़ा राजनीतिक संकेत लेकर आया है। कांग्रेस पार्टी का अभी भी दक्षिण के राज्यों में अच्छा प्रभाव माना जाता है। दक्षिण के दो राज्यों तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की सरकार है। केरल में कांग्रेस पार्टी मुख्य विपक्षी दल है। तमिलनाडु में कांग्रेस पार्टी सत्तारूढ़ डीएमके की दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी दल है। गांधी परिवार का दक्षिण के राज्यों से गहरा राजनीतिक लगाव रहा है। इंदिरा गांधी 1978 में कर्नाटक के चिकमंगलूर से उपचुनाव जीतकर संसद पहुंची थीं। 1980 के लोकसभा चुनाव में इंदिरा गांधी ने तत्कालीन आंध्र प्रदेश के मेडक लोकसभा सीट से सांसद चुनी गई थीं। सोनिया गांधी 1999 में अमेठी के अलावा कर्नाटक के बेल्लारी से चुनाव लड़ी थीं। राहुल गांधी 2019 में अमेठी के अलावा दक्षिणी राज्य केरल के वायनाड से चुनाव लड़े थे। राहुल गांधी 2019 में अमेठी से चुनाव हार गए थे, मगर वायनाड से चुनाव जीते थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी रायबरेली और वायनाड से चुनाव जीते थे और वायनाड की सीट को छोड़ा था। फिर राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी ने वायनाड सीट से उपचुनाव जीतकर अपनी चुनावी राजनीति शुरू की है। अतः गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी का दक्षिण के राज्यों से पुराना रिश्ता रहा है। यद्यपि यह रिश्ता अपने राजनीतिक पुनर्जीवन के लिए ज्यादा रहा है।

इस उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को दक्षिणी राज्यों के एक महत्वपूर्ण सहयोगी डीएमके द्वारा उसकी जीती हुई सीट को उपचुनाव में अपने लिए लेने की यह घटना एक बड़े राजनीतिक परिवर्तन के तौर पर देखी जा रही है। तमिलनाडु में अगले साल 2026 में विधानसभा चुनाव आहूत हैं। 2021 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सेक्युलर प्रोग्रेसिव गठबंधन के तहत कांग्रेस पार्टी को 25 विधानसभा की सीट लड़ने को दी गई थी, मगर इस बार इरोड पूर्व की सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस की जीती गई सीट को जिस तरह से डीएमके ने झटक लिया है, उससे इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी को अगले विधानसभा चुनाव में और भी कम सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए।

अगला साल दक्षिणी राज्यों की राजनीति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने जा रहा है। 2026 में दक्षिण के दो राज्यों तमिलनाडु और केरल में विधानसभा चुनाव होने हैं। केरल में कम्युनिस्ट दलों का देश में एकमात्र सरकार शेष है। केरल में वायनाड लोकसभा सीट पर 2024 में हुए आम चुनाव और उपचुनाव में कई ऐसे संकेत मिले हैं, जिससे इस तथ्य को बल मिलता है कि केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन और गांधी परिवार में एक सामंजस्य देखने को मिलता है। जिसमें गांधी परिवार को वायनाड लोकसभा की सीट पर कम्युनिस्ट का अप्रत्यक्ष सहयोग मिलेगा और बदले में पी. विजयन को कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव में कमजोरी से चुनाव लड़कर मदद करके मुख्यमंत्री बने रहने में सहयोग करेगी। वहीं भाजपा अपने को केरल की राजनीति के लिए काफी मजबूती से तैयार कर रही है।

Topics: इरोड पूर्व विधानसभा चुनावSouth India politicsकांग्रेस डीएमके गठबंधनCongress Tamil Nadu politicsदक्षिण भारत राजनीतिGandhi family and South Indiaकांग्रेस तमिलनाडु राजनीतिTamil Nadu Congress by-electionगांधी परिवार और दक्षिण भारतDMK Congress differencesतमिलनाडु कांग्रेस उपचुनावडीएमके कांग्रेस मतभेदCongress Tamil Nadu by-electionDMK Congress seat disputeकांग्रेस तमिलनाडु उपचुनावErode East assembly electionडीएमके कांग्रेस सीट विवादCongress DMK alliance
अभय कुमार
अभय कुमार
अभय कुमार, सीएसडीएस (CSDS ), इप्सोस (IPSOS) सहित कई रिसर्च और मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। भारतीय राजनीति सामाजिक और अंतरराष्ट्रीय मामलो से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है और इसके लिए लिखते रहते हैं। [Read more]
Share1TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

BJP Uttar Pradesh NDA

Puducherry Elections : पुडुचेरी में NDA दर्ज करेगा बड़ी जीत, जानिए चुनाव का पूरा विश्लेषण

Load More

ताज़ा समाचार

CM Yogi Adityanath Ghaziabad Speech Kawwar Yatra Ban SP Congress Development Projects Rajpal Tyagi

गाजियाबाद में गरजे सीएम योगी: बोले- बम बनाने वालों को होती थी शिवभक्तों की ‘बम-बम’ से तकलीफ

PM Modi Jalandhar Punjab Visit Jalandhar Cantt Station Sant रविदास Express Law and Order Rally

पंजाब में कानून व्यवस्था बदहाल, कब कहां गैंगवार हो जाए, किस दिशा से गोलियां चलने लगे, कुछ नहीं मालूम : पीएम मोदी

'सतलुज' पर सरकार का बड़ा फैसला

Diljit Dosanjh की विवादित फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, OTT पर दोबारा दिखाने वाली याचिका खारिज!

CM Yogi Adityanath Kairana Shamli Speech Jinna Followers Demography Change SP Congress Development Projects

कैराना में गरजे सीएम योगी: बोले- शामली की डेमोग्राफी बदल रहे थे जिन्ना के उपासक, अपराधियों को मिलेगी सिर्फ दो जगह!

उत्तराखंड को बड़ी सौगात: PM मोदी ने किया हर्रावाला रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, ऐपण कला और आधुनिकता का बेजोड़ संगम

Saharanpur Court Order Illegal Mosque Removal Collectorate Court Premises Fine Vikas Tyagi Bajrang Dal

सहारनपुर: 30 दिनों के अन्दर कलेक्ट्रेट परिसर से हटेगी अवैध मस्जिद! 6.41 करोड़ रुपये का लगा जुर्माना

Rahul Gandhi Dehradun Visit BJP Mahila Morcha Protest Ruchi Bhatt CMI Chowk Dehradun Police

राहुल गांधी के देहरादून पहुंचते ही भारी हंगामा: भाजपा महिला मोर्चा का प्रचंड प्रदर्शन, पुलिस ने कईयों को किया डिटेन!

PM Modi Chandigarh Visit Civil Secretariat Bomb Threat

PM Modi Chandigarh Visit: चंडीगढ़ सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

Tech Tantra | क्या AI बन रहा है आतंकियों का नया हथियार? | UN Report का बड़ा खुलासा

8,500 चर्च बंद, मस्जिदें बढ़ीं… अब 40 साल पुराने हिंदू मंदिर की जमीन पर क्यों छिड़ी कानूनी जंग?

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies