हरिद्वार: जिलाधिकारी हरिद्वार से बजरंगदल के शीर्ष नेतृत्व द्वारा वार्ता के बाद हर की पौड़ी पर कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले गैर हिंदुओ को पूर्णतः रोक दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि श्री गंगा सभा, विश्व हिंदू परिषद ,बजरंगदल आदि संगठनों में जिला प्रशासन द्वारा मुस्लिम विधायकों को हर की पैड़ी का निमंत्रण दिए जाने का भारी विरोध होने लगा था। आज होने वाले इस कार्यक्रम में तीन लाख दीप गंगा घाटों में जलाए जाने है, पहला दीप सीएम पुष्कर सिंह धामी जलाएंगे। जानकारी के मुताबिक, इस मामले में सीएम धामी ने डीएम हरिद्वार को भी सनातन धर्म की मर्यादा का पालन करते हुए कार्यक्रम किए जाने के लिए निर्देशित किया गया है।
इसे भी पढ़ें: गंगा दीप उत्सव में हरिद्वार जिला प्रशासन की करतूत, गैर हिंदू प्रतिबंधित हरकी पैड़ी पर बुला लिए मुस्लिम विधायक
क्या है पूरा मामला
दरअसल, उत्तराखंड के रजत जयंती स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले इस उत्सव में गंगा किनारे घाटों में तीन लाख दीप जलाने की योजना है, जिसमें हरिद्वार के नागरिकों को दीप जलाने के लिए आह्वान निमंत्रण गया है। ये कार्यक्रम पहले सामाजिक स्तर पर आयोजित होना था अचानक इसमें जिला प्रशासन भागीदार बन गया और अतिथियों को सूचीबद्ध करते हुए निमंत्रण पत्र प्रेषित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुष्कर सिंह धामी भी रहेंगे, लेकिन साथ ही हरिद्वार जिले के मुस्लिम विधायकों, फुरकान अहमद, काजी निजामुद्दीन और मोहम्मद शहजाद का नाम भी आमंत्रण सूची में प्रकाशित कर दिया गया था।
इसे भी पढ़ें: देहरादून में सड़क किनारे बना दी मजार, हिन्दू संगठन, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने किया विरोध
हालांकि, हिन्दू संगठनों के विरोध के बाद जिला प्रशासन अब अपने फैसले से पीछे हट गया है।
















