बंगाल : सरकारी अस्पताल में डॉक्टर से रेप फिर हत्या, दिल दहलाने वाली रिपोर्ट, चेहरा, नाखून, पेट, गला, हाथ, हर अंग नोचा
August 7, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत पश्चिम बंगाल

बंगाल : सरकारी अस्पताल में डॉक्टर से रेप फिर हत्या, दिल दहलाने वाली रिपोर्ट, चेहरा, नाखून, पेट, गला, हाथ, हर अंग नोचा

डॉक्टर की हत्या के मामले में एक गिरफ्तार, भाजपा ने कहा - ममता राज में महिलाओं के लिए नर्क बना बंगाल

Written byPanchjanyaPanchjanya
Aug 10, 2024, 02:41 pm IST
inपश्चिम बंगाल
जांच-पड़ताल करती पुलिस की टीम

जांच-पड़ताल करती पुलिस की टीम

कोलकाता, 10 अगस्त (हि.स.) । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सरकारी आरजीकर अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर (द्वितीय वर्ष की छात्रा) की ‘दुष्कर्म के बाद हत्या’ की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। भाजपा नेता लगातार यह दावा कर रहे थे कि महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। राज्य सरकार सच को छुपाने का प्रयास कर रही है।

पीड़ित का शव सेमिनार हाल में मिला था। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। एक अधिकारी ने पहचान न उजागर करने का आग्रह करते हुए दावा किया कि पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इसमें संकेत दिया गया है कि महिला डॉक्टर की हत्या यौन शोषण करने के बाद की गई। वैसे पुलिस भी इसे आत्महत्या का मामला नहीं मानती। यह घटना टाला थाने में दर्ज की गई है। एक पुलिस अधिकारी का कहना है, “यह निश्चित रूप से आत्महत्या नहीं है। महिला की हत्या यौन शोषण के बाद की गई।”

चार पृष्ठों की प्रारंभिक रिपोर्ट के कई अंश दिल दहलाने वाले हैं। इनमें कहा गया है कि महिला के निजी अंगों से खून बह रहा था और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान थे। महिला की आंखों और मुंह से खून बह रहा था, और उसके चेहरे, नाखून, पेट, बाएं पैर, गर्दन, दाहिने हाथ और होठों पर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम के दौरान दो महिला गवाह और पीड़ित की मां भी मौजूद थी।

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपराध सुबह तीन से छह बजे के बीच हुआ था। महिला की गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई। इससे प्रतीत होता है कि उसका पहले गला दबाया गया। पुलिस को पोस्टमार्टम की पूरी रिपोर्ट का इंतजार है। कोलकाता पुलिस ने जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। इसमें उस विभाग के लोगों को भी शामिल किया गया है जिसमें महिला डॉक्टर कार्यरत थीं।

हैवानों का शिकार बनी मेडिकल स्टूडेंट के पिता का भी आरोप है कि बेटी के साथ बलात्कार किया गया। फिर उसकी हत्या की गई। उधर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने माता-पिता से फोन पर बात कर और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इस बीच पता चला है कि गुरुवार रात उसके (मेडिकल छात्रा) के साथ ड्यूटी पर रहे पांच लोगों से पुलिस ने पूछताछ की है। स्वास्थ्य सचिव एनएस निगम और कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीता गोयल ने शुक्रवार को अस्पताल का दौरा किया और मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की था। अस्पताल प्रबंधन ने इस घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया है।

इस बीच, आरजीकर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के प्रशिक्षु डॉक्टरों ने इमरजेंसी वार्ड को छोड़कर अन्य सभी विभागों में काम बंद कर दिया है। वह अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। विधायक अग्निमित्र पॉल ने मजिस्ट्रेट की निगरानी में स्वतंत्र जांच की मांग की है। तृणमूल कांग्रेस के नेता संतनु सेन ने कहा, “हम इस पूरी घटना की निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन जांच चाहते हैं।” सेन भारतीय चिकित्सा संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

डॉक्टर की हत्या के मामले में एक गिरफ्तार

महिला स्नातकोत्तर प्रशिक्षु (पीजीटी) डॉक्टर की हत्या के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसका नाम संजय राय है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संजय अस्पताल के विभिन्न विभागों में बेरोक-टोक घूमता और वह बाहरी व्यक्ति है। उसकी गतिविधियां बेहद संदिग्ध हैं और वह अपराध में सीधे तौर पर शामिल लगता है। जांच के सिलसिले में पुलिस ने शुक्रवार रात दो इंटर्न डॉक्टरों से भी पूछताछ की। शुक्रवार को सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल में महिला स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर का अर्धनग्न शव मिला था। वह छाती रोग विभाग की दूसरे वर्ष की छात्रा थी और गुरुवार रात को ड्यूटी पर थी। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या की गई है और इस सच्चाई को छिपाने की कोशिश की जा रही है।

भाजपा ने कहा – ममता राज में महिलाओं के लिए नर्क बना बंगाल

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने राज्य की मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ममता बनर्जी पर तीखे आरोप लगाए हैं और राज्य में महिला सुरक्षा की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने अपने ट्वीट में इस घटना की तुलना पार्क स्ट्रीट, हंसखाली और कामदुनी जैसी घटनाओं से की, जहां महिलाओं को निर्दयता से दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “आपकी सरकार की अक्षमता के कारण कितने और माता-पिता की गोदें सूनी होंगी? और कितनी और बंगाल की बेटियों के निर्जीव शरीर देख कर आपको चैन मिलेगा?” भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राज्य पुलिस और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि इतने गंभीर मामले में भी कोलकाता पुलिस ने बलात्कार और यौन उत्पीड़न के तहत मामला दर्ज नहीं किया। कॉलेज के प्रिंसिपल, जो एक टीएमसी विधायक के करीबी माने जाते हैं, ने इस घटना के लिए पीड़िता को ही दोषी ठहराया। अगर एक महिला डॉक्टर को सरकारी अस्पताल में सुरक्षा नहीं मिल सकती, तो आप कोलकाता पुलिस से आम जनता की सुरक्षा की क्या उम्मीद कर सकते हैं?

भाजपा के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने भी ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि सरकार ने मामले को दबाने के लिए ऑपरेशन कवर-अप शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल के प्रमुख व्यक्तियों की मिलीभगत से यह मामला जल्द ही ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल, संदीप घोष, जो पहले एक घोटाले में शामिल पाए गए थे, को अक्टूबर 2023 में स्थानांतरित किया गया था, लेकिन टीएमसी के करीबी होने के कारण उन्हें तीन महीनों के भीतर वापस लाया गया। भाजपा नेताओं ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है और कहा है कि राज्य की जनता को ममता बनर्जी की पुलिस पर भरोसा नहीं रह गया है।

Topics: डॉक्टर की हत्याGovernment HospitalDoctor raped and murderedकोलकाता में डॉक्टर से रेपBengal
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Shyama Prasad Mukherjee की मौत की जांच से Nehru क्यों डरे?

West bengal SIR

पश्चिम बंगाल SIR विवाद: ममता बनर्जी ने 77 मौतों का आरोप लगाया, सुवेंदु अधिकारी ने कहा – ‘बेबुनियाद और राजनीतिक’

हुमायूं कबीर ने रखी बाबरी मस्जिद की नींव

पश्चिम बंगाल में बाबरी विवाद फिर गरमाया: BJP का TMC पर बड़ा आरोप, जानें किसने क्या कहा?

By-elections

चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, 19 जून को मतदान

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या कर दी गई थी

आरजी कर डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्याकांड: 7 महीने बाद भी नहीं मिला पीड़िता का मृत्यु प्रमाणपत्र

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या कर दी गई थी

कोलकाता : मृतक डॉक्टर की मां ने लगाए गंभीर आरोप, ‘घटना के पीछे अस्पताल के अंदर के लोग शामिल’

Load More

ताज़ा समाचार

आज का इतिहास

7 अगस्त का इतिहास: आज ही के दिन हुई थी WHO की स्थापना, भारत ने भी रचा था खेलों में इतिहास

Sambhal Violence Judicial Commission Report VHP Dr Surendra Jain Statement Panchjanya

“सत्य की विजय, बेनकाब हुए षड्यंत्रकारी”: संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट का VHP ने किया स्वागत

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया (फाइल चित्र)

जस्टिस के खिलाफ सोशल मीडिया अभियान: अवमानना केस में केजरीवाल-सिसोदिया को HC का अल्टीमेटम, 4 सप्ताह में मांगा जवाब!

Haridwar Kumbh Mela 2027, Kumbh 2027 Preparations, Meladhikari Sonika, IIT Roorkee Bridge Testing, Uttarakhand News Today, Panchjanya News

कांवड़ यात्रा 2027 के बाद ‘कुंभ 2027’ की तैयारियों में आएगी तेजी: हरिद्वार में बनेंगे 5 नए पुल, IIT रुड़की करेगी जांच

Spain Morocco Migration Crisis Ceuta Melilla Fence Infiltration Panchjanya

स्पेन में मोरक्को से आई भारी भीड़ का एक सप्ताह: लोग तो लौट गए, पर पीछे छोड़ गए अनसुलझे सवाल और भारी अराजकता!

Kanwar yatra 2025

हरिद्वार कांवड़ यात्रा 2026 : 2 करोड़ 19 लाख 70 हजार से अधिक शिवभक्तों ने लिया गंगा जल

सैनिकों के नाम पर कार्यक्रम और मंच से पूर्व सैनिक ही गायब : फौजीयों के अपमान पर बरसे कर्नल कोठियाल- माफी मांगे कांग्रेस

दीप प्रज्ज्वलित कर प्रबोधन बैठक के समापन सत्र का शुभारंभ करते श्री मोहनराव भागवत। साथ में हैं आचार्य स्वामी जीतेंद्रनाथ जी और विश्वमांगल्य सभा की अन्य पदाधिकारी

‘परिवार व्यवस्था को मजबूत करना समय की आवश्यकता’

Sarsanghchalak Dr Mohan Bhagwat IIMUN Mumbai Speech Gen Z

“Gen-Z देश का भविष्य, शंका नहीं संवाद करें”: मुंबई में डॉ. मोहन भागवत जी ने शिक्षा, आरक्षण और LGBTQIA+ पर रखा दृष्टिकोण

सूबेदार बलदेव तिवारी से कांपते थे अंग्रेज। (चित्र प्रतीकात्मक और एआई द्वारा निर्मित)

महायोद्धा सूबेदार बलदेव तिवारी : राजा शंकर शाह और रघुनाथ के बलिदान का लिया प्रतिशोध

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies