मनु भाकर और सरबजोत सिंह को खेल विभाग में उपनिदेशक बनाएगी हरियाणा सरकार, मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे ओलंपिक विजेता
September 13, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

मनु भाकर और सरबजोत सिंह को खेल विभाग में उपनिदेशक बनाएगी हरियाणा सरकार, मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे ओलंपिक विजेता

रोहतक में 17 को होगा राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह

Written byPanchjanyaPanchjanya
Aug 9, 2024, 07:31 pm IST
inभारत, हरियाणा
ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की।

ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की।

चंडीगढ़, (हि.स.)। ओलंपिक खेलों में भारत के लिए तीन कांस्य पदक जीतकर लौटे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुए उन्हें हरियाणा का गौरव बताया। खेल राज्य मंत्री संजय सिंह ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दोनों निशानेबाज खिलाड़ियों को खेल विभाग में उप निदेशक की नौकरी की पेशकश की, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। प्रदेश सरकार 17 अगस्त को रोहतक में होने वाले समारोह में हरियाणा के सभी पदक विजेताओं को सम्मानित करेगी, जहां उन्हें नकद राशि भी प्रदान की जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस के ओलिंपिक खेलों में दो कांस्य पदक जीते हैं, जबकि सरबजोत सिंह ने एक कांस्य पदक झटका है। मनु और सरबजोत दोनों अपने परिवार के साथ शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के निवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मनु भाकर के सिर पर हाथ रख कर आशीर्वाद दिया और शुभकामनाएं दी। उन्होंने सरबजोत का भी हौसला बढ़ाया तथा भाला फेंक प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने की चर्चा करते हुए उन्हें भी बधाई दी है।

भारतीय हॉकी टीम में तीन खिलाड़ी हरियाणा के हैं, जिन्होंने कांस्य पदक जीता है। उनके खेल को भी सीएम ने दिल से सराहा है। मनु भाकर और उनके परिवार ने बाद में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी मुलाकात की है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आबादी के लिहाज से हरियाणा में सिर्फ दो प्रतिशत जनता रहती है, लेकिन पांच भारतीय मेडल में चार हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। सभी विजेता खिलाड़ियों को रोहतक में 17 अगस्त को होने वाले सम्मान समारोह में पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा।

खेल राज्य मंत्री संजय सिंह ने जानकारी दी कि मनु भाकर व सरबजोत सिंह दोनों ने खेल विभाग में उप निदेशक की नौकरी की सरकार की पेशकश को स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है।

ओलंपिक में गोल्ड लेने का लक्ष्य : मनु भाकर

मनु भाकर ने राज्य की खेल पॉलिसी की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा का खानपान और संस्कृति खेलों को प्रोत्साहित करने वाला है। यहां के माता-पिता आरंभ से ही बच्चों को खेल के मैदान में उतरने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। फिर सरकार का प्रोत्साहन मिलता है। मनु ने कहा कि इस बार भी मेरा लक्ष्य गोल्ड मेडल ही था, लेकिन बेहद नजदीकी मुकाबले में वे इस लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकी। अगले ओलंपिक में गोल्ड प्राप्त करना उनका लक्ष्य है। मनु ने अपने विवाह से जुड़े सवाल पर कहा कि अभी उनकी उम्र 22 साल है। फिलहाल वह पढ़ाई कर रही हैं। खेलों पर ध्यान है। लक्ष्य प्राप्त करने के बाद ही इस संबंध में कोई फैसला लिया जाएगा।

हरियाणा की खेल नीति देश में सर्वश्रेष्ठ है-सरबजोत

सरबजोत सिंह ने भी हरियाणा सरकार की खेल नीति की सराहना करते हुए कहा कि राज्य की खेल नीति देश में सर्वश्रेष्ठ है और राज्य सरकार से मिलने वाला सहयोग निश्चित रूप से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाता है। सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलंपिक में हरियाणा के दबदबे पर भी प्रकाश डाला और कहा कि भारतीय एथलीटों द्वारा जीते गए अधिकांश पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं।

Topics: मनु भाकरसरबजोत सिंहनायब सैनी
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

AAP MLA Narinder Kaur Bharaj

ऑपरेशन लोटस पार्ट-2? AAP MLA ने CM सैनी पर लगाया विधायक खरीदने का आरोप, भाजपा बोली – झूठा ड्रामा

PM Modi nominate people to fight with obesity

मिशन ‘मोटापा’: PM नरेंद्र मोदी ने इन 10 हस्तियों को जागरुकता फैलाने के लिए किया नॉमिनेट, की खास अपील

National Sports Award

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार: शूटर मनु भाकर, चेस मास्टर डी गुकेश समेत 4 को खेल रत्न, 34 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड

राजस्थान को पानी देगा हरियाणा, बनेगी टास्क फोर्स

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार: भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की बेमिसाल उपलब्धियां

खेल रत्न 2025: मनु भाकर समेत इन खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान, पूरी लिस्ट यहां देखें

Load More

ताज़ा समाचार

Cockroach Janta Party : CJP पर AAP से राजनीतिक जुड़ाव के आरोप, अभिजीत दीपके पर उठे सवाल, जानिए क्या है पूरी खबर!

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में वक्तव्य देते प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

ब्रिक्स में बढ़ा ग्लोबल साउथ का विश्वास: PM मोदी बोले- समाधान उन पर थोपे नहीं जाते, बल्कि साथ लेकर बनते हैं

malaysia pm anwar ibrahim sings kishore kumar song brics summit delhi

BRICS Summit 2026 : …जब मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गुनगुनाया किशोर कुमार का गाना- ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’

ramnagar advocate dr puran chandra pandey 19 degrees mba

उत्तराखण्ड : रामनगर के एडवोकेट डॉ. पूरन चंद्र पांडे ने हासिल की 19 डिग्रियां, अब 20वीं MBA की तैयारी

पाञ्चजन्य के संपादक श्री हितेश शंकर जी और श्री प्रसाद महानकर- राष्ट्रीय संगठन मंत्री

टी-20 से मल्लयुद्ध तक… कैसी रही भारत की खेल संस्कृति? प्रसाद महानकर जी ने बताया पूरा इतिहास

पाञ्चजन्य के संपादक श्री हितेश शंकर जी और श्री परिंदु भगत (काकू भाई)- भाजपा नेता एवं प्रख्यात चार्टर्ड अकाउंटेंट

PM नरेंद्र मोदी को करीब से देखने वाले काकू भाई ने खोले पुराने राज, बताया- कैसी थी उनकी शुरुआती जिंदगी और कार्यशैली?

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग।

क्या भारत, चीन और रूस वैश्विक व्यवस्था को नया रूप दे सकते हैं? ब्रिक्स से कितना बदलेगा शक्ति संतुलन

डॉ. संजय जोशी जी

Sabarmati Samvad 2026: क्यों खास है स्टैच्यू ऑफ यूनिटी? किसानों के लोहे से लेकर ‘वॉल ऑफ यूनिटी’ तक, जानिए पूरी कहानी

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में वक्तव्य देते प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

ग्लोबल साउथ की आवाज बने ब्रिक्स, पीएम मोदी ने रखा भारत का विकास विजन; बोले- सहयोग ही एकमात्र रास्ता

श्री अभिजीत अय्यर मित्रा जी- लेखक एवं टिप्पणीकार

‘BRICS में पाकिस्तान को जगह क्यों नहीं?’ अभिजीत अय्यर मित्रा ने बताया भारत का पूरा गेमप्लान

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies