विकास दिव्यकीर्ति के दृष्टि आईएएस समेत 13 कोचिंग सेंटर सील, 5 आरोपी भेजे गए जेल, गृह मंत्रालय ने बनाई जांच कमेटी
October 18, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Copy
    • Subscribe & Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Copy
    • Subscribe & Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत दिल्ली

विकास दिव्यकीर्ति के दृष्टि आईएएस समेत 13 कोचिंग सेंटर सील, 5 आरोपी भेजे गए जेल, गृह मंत्रालय ने बनाई जांच कमेटी

आईएएस गुरुकुल, चहल अकेडमी, प्लूटुस अकेडमी, ईजी फॉर आईएस, साई ट्रेडिंग, आईएएस सेतु, कैरियर पॉवर, टॉपर्स एकेडमी, 99 नोट्स, दैनिक संवाद, सिविस डेली आईएएस, विद्या ग्रुरू, दृष्टि और गाइडेंस आईएस के कोचिंग सेंटर को सील किया गया

Written byPanchjanyaPanchjanya
Jul 29, 2024, 08:23 pm IST
inदिल्ली
कोचिंग अब नहीं कर सकेंगे झूठे दावे (चित्र- प्रतीकात्मक )

कोचिंग अब नहीं कर सकेंगे झूठे दावे (चित्र- प्रतीकात्मक )

नई दिल्ली। ओल्ड राजेंद्र नगर में राव आईएएस स्टडी सर्कल में हुए हादसे के बाद एमसीडी कार्रवाई कर रही है। विकास दिव्यकीर्ति के दृष्टि आईएएस कोचिंग सेंटर को भी सील कर दिया गया है। वर्धमान मॉल में दृष्टि कोचिंग का सेंटर चल रहा था। हादसे के बाद दृष्टि समेत 13 कोचिंग सेंटर को एमसीडी ने सील किया है। बता दें कि इस हादसे को केंद्र सरकार ने बड़ी गंभीरता से लिया है। गृह मंत्रालय ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी बना दी है। यह कमेटी तीस दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। यह कमेटी हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ ही जिम्मेदारी भी तय करेगी। नीतिगत बदलाव की सिफारिश भी करेगी।

आईएएस गुरुकुल, चहल अकेडमी, प्लूटुस अकेडमी, ईजी फॉर आईएस, साई ट्रेडिंग, आईएएस सेतु, कैरियर पॉवर, टॉपर्स एकेडमी, 99 नोट्स, दैनिक संवाद, सिविस डेली आईएएस, विद्या ग्रुरू, दृष्टि और गाइडेंस आईएस के कोचिंग सेंटर को सील किया गया है। बताया जा रहा है कि ये सेंटर गैरकानूनी तरीके से चल रहे थे। ओल्ड राजेंद्र नगर के कोचिंग संस्थान के बाहर बड़ी संख्या में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने ओल्ड राजेंद्र नगर में घटनास्थल का दौरा किया।

दिल्ली के उपराज्यपाल ने घटनास्थल का दौरा किया

सभी 5 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

राव आईएएस स्टडी सर्कल में तीन छात्रों की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने सोमवार को चार सह मालिकों और एक थार चालक को गिरफ्तार कर तीस हजारी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने पांचों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में 12 अगस्त तक भेज दिया है। पेशी के दौरान आरोपितों ने कहा कि उन्होंने जमानत याचिका भी दायर की है। तब कोर्ट ने कहा कि अभी रिकॉर्ड पर कोई जमानत याचिका नहीं आयी है। अगर रिकॉर्ड पर आती है तो कल यानि 30 जुलाई को जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

थार चालक की दलील

दिल्ली पुलिस के अनुसार थार चालक पर आरोप है कि वो गाड़ी तेज चला रहा था जिससे कोचिंग के बेसमेंट का गेट टूट गया था। सुनवाई के दौरान थार चालक की ओर से पेश वकील ने कहा कि उसने जानबूझकर गेट नहीं तोड़ा। घटना के समय थार की स्पीड 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की थी। उसने कहा कि इस मामले में ट्रैफिक इंस्पेक्टर, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। रोड पर भी कोई रोक नहीं थी। पानी ढाई फीट ऊपर से आ रहा था।

दिल्ली में कोचिंग के बाहर चला बुलडोजर

मालिकों के वकीलों ने क्या कहा

कोचिंग के चार सह मालिकों की ओर से पेश वकील ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 102 के तहत सूचना और मंशा दो मुख्य हिस्से हैं। दूसरी धारा 106 में लापरवाही से मौत का है। धारा 102 और 106 विरोधाभासी हैं। ऐसे में दोनों धाराएं कोचिंग के मालिकों पर नहीं लगाई जा सकती हैं। इस मामले में अब तक सात आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में 28 जुलाई की देर रात में कोचिंग के मालिक अभिषेक गुप्ता और कोआर्डिनेटर देशपाल सिंह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था। पुलिस ने इनके अलावा बिल्डिंग मैनेजमेंट, सिस्टम की देखरेख करने वाले निगमकर्मियों और दूसरे आरोपितों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 105, 106(1), 115(2), 3(5) के तहत केस दर्ज किया है।

छात्र बोले, जब जिंदा ही नहीं रहेंगे तो कौन देखेगा सपना

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने बिल्डिंग को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया है और जाे छात्र धरने पर बैठे हुए हैं, उन्हें लगातार समझाने की कोशिश कर रही है। छात्रों का आरोप है कि जब तक उन्हें यह पक्का विश्वास नहीं हो जाएगा की मौत कितनी हुई है और मृतक के परिवार वालों को सही मुआवजा मिला है, तब तक वह धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। उनका आरोप है कि एमसीडी को क्या पहले पता नहीं था कि यहां पर इस तरह की दिक्कतें हो रही हैं। बेसमेंट में इस तरह से सब कुछ चल रहा है।

जब हादसा हो जाता है, जब जान चली जाती है तब वह जगते हैं। “जब हम ही जिंदा नहीं रहेंगे तो सपना कौन देखेगा।” वहीं पुलिस ने तीन लेयर में बैरिकेड लगाया हुआ है, जहां पर बच्चों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा था। सूत्रों की मानें तो शुरुआती जांच में पता चला है कि 26 जून को एमसीडी में एक छात्र ने इसको लेकर शिकायत भी की थी कि उन्हें किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फिर भी एमसीडी एक महीने बाद भी नहीं जागी।

राव आईएएस स्टडी सर्कल के बेसमेंट में थी लाइब्रेरी

राव आईएएस स्टडी सर्कल के बेसमेंट में लाइब्रेरी स्थित है। इस लाइब्रेरी में यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्र पढ़ाई कर रहे थे। इस बेसमेंट में अचानक आए पानी में पढ़ाई कर रहे तीन छात्र फंस गए और इनकी मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में दो याचिकाएं दायर की गई है। एक वकील ने भी हाई कोर्ट के कार्यकारी चीफ जस्टिस मनमोहन को पत्र लिखा है।

उच्चस्तरीय जांच कमेटी के लिए हाई कोर्ट में एक और याचिका दायर

दिल्ली के स्टडी सर्कल के बेसमेंट में यूपीएससी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले एक छात्र और दो छात्राओं की मौत के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में एक और याचिका दायर की गई है। नई याचिका कुटुंब नामक संस्था ने दायर की है। दिल्ली हाई कोर्ट के कार्यकारी चीफ जस्टिस मनमोहन को एक वकील सत्यम सिंह ने पत्र लिखकर दिल्ली के सभी कोचिंग संस्थाओं का तत्काल सुरक्षा आडिट करने की मांग की है।

Topics: दिल्ली कोचिंग हादसाVikas DivyakirtiDrishti IAS sealedराव आईएएस स्टडी सर्किल
Share5
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली के कोचिंग सेंटर में तीन छात्रों की मौत मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

दिल्ली हाई कोर्ट

हाई कोर्ट ने दिल्ली कोचिंग हादसे की जांच सीबीआई को सौंपी

Delhi High court on Delhi government CAG report

दिल्ली कोचिंग मौत मामले में HC ने दिल्ली सरकार को फटकारा, कहा-मुफ्तखोरी इसके लिए जिम्मेदार…

श्री जगदीप धनखड़, सभापति, राज्यसभा

कोचिंग अब व्यापार बन गया है, विज्ञापन पर खर्च किया गया एक-एक पैसा छात्रों की फीस से आ रहा : उपराष्ट्रपति 

कोचिंग के बेसमेंट में भर गया था पानी, जिससे तीन छात्रों की हो गई है मौत

Rau’s कोचिंग हादसा : कोचिंग सेंटर और बिल्डिंग मैनेजमेंट पर मामला दर्ज, 12 फीट तक भर गया था पानी

Load More

ताज़ा समाचार

घायलों को ले जाती एंबुलेंस

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत, पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पी विजयन

केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री विजयन, बेटी और दामाद रियास पर गहराते संकट के बादल

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

विकसित उत्तराखंड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों महत्वपूर्ण भूमिका : सीएम धामी

प्रतीकात्मक चित्र

मुजफ्फरनगर में पुजारी की हत्या का मामला सुलझा, हासिम और जीशान गिरफ्तार

मुस्लिम महिला

बिजनौर: तीन तलाक के बाद हलाला, शाहनवाज गिरफ्तार

Fact Check: ओडिशा नवरंगपुर में किसान, महिलाएं और बच्चे परमाणु प्लांट के विरोध में सड़क पर उतरे, क्या है सच्चाई?

Supreme court on internet usage of Child

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: इंटरनेट एक्सेस मौलिक अधिकार

Donald trump Russian Crude

Explainer: ट्रंप ने रूसी तेल खरीद को लेकर भारत पर लगाए टैरिफ हटाए, आखिर कैसे झुके डोनाल्ड?

जल : संसाधन से संस्कार तक

अभिजीत दीपके

कॉकरोचों से लोगों का मोहभंग: मुंबई रैली में नेताओं की गैर-मौजूदगी रही, पहुंचे केवल 50 लोग

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies