नंदीग्राम : तृणमूल समर्थकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पर किया हमला, महिला नेता की हत्या, पुलिस पर आरोप, बिगड़े हालात
August 19, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत पश्चिम बंगाल

नंदीग्राम : तृणमूल समर्थकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पर किया हमला, महिला नेता की हत्या, पुलिस पर आरोप, बिगड़े हालात

नंदीग्राम में भाजपा महिला नेता की हत्या, सेंट्रल फोर्स ने संभाला मोर्चा, भाजपा समर्थकों ने किया थाना घेराव

Written byPanchjanyaPanchjanya
May 23, 2024, 09:13 pm IST
inपश्चिम बंगाल
भाजपा की महिला कार्यकर्ता की हत्या के बाद नंदीग्राम में विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

भाजपा की महिला कार्यकर्ता की हत्या के बाद नंदीग्राम में विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

कोलकाता (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान से पहले नंदीग्राम में बुधवार की रात हिंसा भड़क उठी। घटना पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम विधानसभा के ब्लॉक नंबर एक के सोनचूरा गांव के मनसा बाजार की है। तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने कई भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों में घुसकर धारदार हथियारों से हमला किया। इस हमले में भाजपा की महिला कार्यकर्ता की मौत हो गई और आठ अन्य भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। मृतक का नाम रथीबाला आड़ी बताया जा रहा है। घायलों में से एक को कोलकाता रेफर कर दिया गया है।

घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। इस हमले से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ता जमकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सड़कों पर जाम लगा दिया और तृणमूल के खिलाफ नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय थाने का घेराव किया है और पुलिस पर हमलावरों को बचाने का आरोप लगाया है। सौ से अधिक गाड़ियों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों के दोनों तरफ रोक दिया है। पुलिस अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश की लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर कानून व्यवस्था की बहाली के लिए सेंट्रल फोर्स की तैनाती की गई है। सीएपीएफ के सैकड़ो जवान बंगाल पुलिस के रैपिड एक्शन फोर्स के साथ कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए मोर्चा संभाले रहे।

नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस को इस क्षेत्र में अपनी हार का अहसास हो गया है जिसके बाद पुलिस के साथ मिलकर भाजपा की महिला नेता की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड का अंत दिखाकर छोडूंगा। हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस चाहे जितना बचाने की कोशिश कर ले लेकिन जिन लोगों ने भी ये हत्याएं की हैं और इसमें शामिल रहे हैं, वह नहीं बचेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री होने के साथ ममता बनर्जी राज्य की गृह मंत्री भी हैं और उन्हें इस घटना की जिम्मेदारी लेनी होगी।

20 मई को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग के दौरान भी पश्चिम बंगाल में कई जगह झड़प और हिंसा के मामले सामने आए थे। बैरकपुर, बनगांव, आरामबाग हावड़ा आदि क्षेत्रों से छिटपुट घटनाएं होने की खबरें थी, जिसमें वोटरों को धमकाना, वोटिंग रुकवाना, विरोधी पार्टियों के कार्यकर्ताओं को पीटना आदि शामिल था। राज्य में 25 मई को तामलुक, कांथी, घटाल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और बिशनुपुर सहित आठ सीटों पर छठे चरण का मतदान होना है। यहां प्रत्याशियों की कुल संख्या 79 है। मतदान से पहले हिंसा की इस घटना से सियासी पारा गरमा गया है। शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम से ही विधायक हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने यहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मात दी थी।

थाना प्रभारी पर हत्यारोपियों के साथ मीटिंग का आरोप

शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के थाना प्रभारी पर हत्यारों से सांठगांठ का आरोप लगाया है। गुरुवार को थाने पहुंचे शुभेंदु अधिकारी ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि थाना प्रभारी ने हत्यारों के साथ मीटिंग की है और उसके बाद ही हमले की घटना को अंजाम दिया गया है। शुभेंदु दोपहर में नंदीग्राम आए। शुभेंदु के नंदीग्राम थाने में घुसने से पहले वहां सेंट्रल फोर्स के कुछ जवान खड़े थे। इसके बाद वह थाने में दाखिल हुए। उन्होंने वहां ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी से कहा, ””हत्यारे पुलिस स्टेशन आए थे। उन्होंने एक मां को मार डाला। रथीबाला केवल संजय की मां नहीं हैं, वह मेरी भी मां हैं। मैं जानना चाहता हूं कि थाना प्रभारी ने हत्यारों के साथ मीटिंग क्यों की थी। मैं उसे मजा जरूर चखाऊंगा।

भाजपा ने लिखा चुनाव आयोग को पत्र, एसपी को हटाने की मांग, ममता पर गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र में एक भाजपा समर्थक महिला की हत्या की घटना की शिकायत चुनाव आयोग से की गई है। प्रदेश भाजपा ने गुरुवार को इस संबंध में राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी को लिखे पत्र में बताया है कि बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात कम से कम 50 बाइक पर सवार 100 से अधिक हमलावरों ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के घरों पर हमले किए, तोड़फोड़ और आगजनी की। रतिबाला आरी नाम की महिला को बर्बर तरीके से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया और उसे बचाने की कोशिश कर रहे उसके बेटे को भी गंभीर हालत में चोटिल किया है। कोलकाता के निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पार्टी ने अपने पत्र में लिखा है कि यह हमला ममता बनर्जी के उस बयान के बाद आया है जिसमें 16 मई को हल्दिया में एक जनसभा के बाद उन्होंने कहा था कि नंदीग्राम में अपनी हार का मैं बदला लूंगी। शिशिर बाजोरिया के हस्ताक्षर के साथ दिए गए अपने पत्र में भाजपा ने पूर्व मेदिनीपुर जिले के पुलिस अधीक्षक को तत्काल हटाने की मांग की है। इसमें लिखा है कि पुलिस अधीक्षक न केवल जिला पुलिस प्रमुख होने के नाते अपने कर्तव्यों के निर्वहन में विफल रहे हैं बल्कि हमला करने वाले अपराधियों को संरक्षण भी देते रहे हैं। पार्टी ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Topics: BJP woman leader murderedनंदिग्राम हत्याकांडभाजपा की महिला कार्यकर्ता की हत्याNandigramTrinamool supporters
Share1
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

West Bengal Nandigram Violence

पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम हिंसा के बाद इलाके में तैनात की गई पैरामिलिट्री फोर्स, TMC के गुंडों पर हत्या का आरोप

Load More

ताज़ा समाचार

दविंद्रपाल

विभाजन की विभीषिका : खेस को बनाया भाई का कफन

RSS All India Samanvay Baithak Visakhapatnam Gudilova Mohan Bhagwat Dattatreya Hosabale Panchjanya

“विशाखापट्टनम में RSS की ‘अखिल भारतीय समन्वय बैठक’ का भव्य शुभारंभ”: 32 संगठनों के 327 प्रतिनिधि रहे उपस्थित

CNG Blast in Delhi: टिकरी कलां में CNG भरते समय ट्रक के सिलेंडर में जोरदार धमाका, 2 की मौत; 4 घायल

वंदे मातरम् विवाद पर शांता कुमार का कांग्रेस पर हमला, कहा—मुस्लिम तुष्टीकरण के कारण गीत के दो छंदों पर हुआ विवाद

स्रोत महोत्सव 2026 : CM विष्णुदेव साय ने कहा- नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा

लेफ्टिनेंट जनरल एम.के. दास (सेवानिवृत्त)

विभाजन की विभीषिका : अखंड भारत होता तो सैन्य महाशक्ति होता देश

WhatsApp पर PAN और Aadhaar शेयर करने से पहले रहे सावधान

WhatsApp पर PAN और Aadhaar शेयर करने वाले सावधान, आपकी एक गलती बढ़ा सकती है परेशानी

गोस्वामी तुलसीदास जयंती (चित्र एआई द्वारा निर्मित)

साम्राज्यवादी अकबर पर लोकनायक तुलसीदास की विजय: जब ‘नर की मनसबदारी’ ठुकराकर तुलसी बने स्वाभिमान के प्रतीक

20 अगस्त का पंचांग

20 अगस्त पंचांग: ग्रहों की बदली चाल के बीच जानें कल का शुभ समय, लग्न और दिशाशूल

देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में 28 अगस्त से नया धार्मिक स्वतंत्रता नियम: धोखे से हुई शादी से जन्मे बच्चे का धर्म मां के धर्म से तय होगा

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies