‘‘ममता बनर्जी की अंदरखाने  तैयारी है प.बंगाल को बांग्लादेश बनाने की’’- डॉ.सुकांत मजूमदार
August 6, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

‘‘ममता बनर्जी की अंदरखाने  तैयारी है प.बंगाल को बांग्लादेश बनाने की’’- डॉ.सुकांत मजूमदार

डॉ. सुकांत मजूमदार संदेशखाली में घटी घटनाओं को लेकर ममता सरकार पर हमलावर हैं।

Written byअश्वनी मिश्रअश्वनी मिश्र
Feb 27, 2024, 07:16 am IST
inभारत, साक्षात्कार, पश्चिम बंगाल
डॉ.सुकांत मजूमदार

डॉ.सुकांत मजूमदार

प. बंगाल भाजपा के अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार संदेशखाली में घटी घटनाओं को लेकर ममता सरकार पर हमलावर हैं। वह कहते हैं,‘‘तालिबान ने जो महिलाओं के साथ किया, ठीक वैसा ही जुल्म यहां हुआ है।’’ बशीरहाट में पाञ्चजन्य के विशेष संवाददाता अश्वनी मिश्र ने संदेशखाली के संदर्भ में उनसे विस्तृत बात की। प्रस्तुत हैं बातचीत के प्रमुख अंश-

संदेशखाली की घटनाओं को लेकर राज्य में आक्रोश है। लेकिन महिला उत्पीड़न पर मुख्यमंत्री कहती हैं कि यह भाजपा के लोगों का दुष्प्रचार है?
देखिए, वह सच को छिपाने और असल अपराधी को बचाने के लिए कुतर्क का सहारा ले रही हैं। क्या जिन महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ, उनकी चीखें उनके कानों तक नहीं पहुंच रही हैं? मीडिया के सामने वे बार-बार आकर अपने ऊपर हुए जुल्म के बारे में बता रही हैं, फिर भी उन्हें भरोसा नहीं हो रहा। क्या मान-सम्मान से बढ़कर एक महिला के लिए कुछ और होता है? इसलिए मैं कहता हूं कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ममता सिर्फ अपने परिवार तक सीमित है। उन्हें राज्य के दुख-दर्द से कोई मतलब नहीं है। इतनी बड़ी घटना को वह भाजपा का दुष्प्रचार साबित करने पर तुली हैं, इससे बड़ा दुर्भाग्य इस राज्य का क्या होगा। मैं उनसे गुजारिश करता हूं कि वह राजनीति से ऊपर उठकर पीड़ित महिलाओं की आवाज सुनें और उन्हें न्याय दिलाएं। संदेशखाली की घटनाएं पूरे भारत का दिल दहलाने वाली है। कभी अजमेर शरीफ के पास ऐसी घटनाएं घटी थीं। संदेशखाली में शाहजहां शेख और अन्य टीएमसी गुंडों ने जिस तरीके से महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया, उसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हम तालिबान राज में देख चुके हैं कि कैसे महिलाओं के साथ सामूहिक यौन शोषण की घटनाओं को अंजाम दिया गया। लेकिन आज संदेशखाली में ऐसा हुआ है। यहां की महिलाओं ने आवाज बुलंद की तो पुलिस उन्हें ही प्रताड़ित कर रही है। तृणमूल कांग्रेस नहीं चाहती कि यह अत्याचार सामने आए। इसलिए पुलिस उन आवाजों का दमन कर रही है। पुलिस के रहते हुए टीएमसी के गुंडे महिलाओं को डरा-धमकाकर बयान वापस लेने की कोशिश में लगे हुए हैं।

संदेशखाली में हजारों महिलाओं का यौन शोषण किया गया है। आप के पास क्या जानकारी हैं? 
मैं सिर्फ इतना ही बोलूंगा कि संदेशखाली में रहने वाली महिला, जिसका बयान मीडिया में उपलब्ध है, ने कहा है कि शाहजहां शेख का चरित्र इतना खराब है कि वह इलाके की हर महिला पर गलत नजर रखता है। उसने बहुत सी महिलाओं का यौन शोषण किया है। उसकी तरफ से गुंडों को पहले घरों की रेकी करने के लिए भेजा जाता था कि किस घर की बहू-बेटी खूबसूरत है, उसके बाद उसे रात को बुलाया जाता था। ये बातें वहां की महिलाएं बोल रही है।। इन महिलाओं का शोषण करना और फिर उन्हें छोड़ देना, यह क्रम वर्षों से चला आ रहा था। इसके लिए हर तरह से महिलाओं को मजबूर किया जाता था।

एक महिला मुख्यमंत्री होते हुए ममता राज्य की पीड़ित महिलाओं की आवाज दबा रही हैं, जबकि वह मां, माटी, मानुष की बात करती नहीं थकतीं! ममता के ऐसे व्यवहार पर क्या कहेंगे आप?
यहां की मुख्यमंत्री सिर्फ अपने और अपने लोगों का हित देखती हैं। बाकी महिलाओं के प्रति उनकी कोई सहानुभूति नहीं है। महाभारत में जैसे अपने परिवार के प्रति धृतराष्ट्र संवेदनशून्य हो गए थे, वैसे ही आज ममता अपने गुंडों की करतूतों के प्रति हो गई हैं। उनका गलत भी उन्हें सही नजर आ रहा है। इसीलिए तो वह अपराधी शेख को ‘समाजसेवी’ तक बता देती हैं।

 शुरुआत से ही संदेशखाली की घटना को टीएमसी और उसके नेता झुठलाने पर लगे हुए हैं। आखिर इसके पीछे क्या सोच हो सकती है उनकी?

निश्चित ही टीएमसी और उनके नेता साजिश के तहत पूरे मामले को दबाने में लगे हुए हैं। इसीलिए वह पीड़ित महिलाओं तक को टारगेट कर रहे हैं। उनके दर्द को झूठा करार दे रहे हैं। आज बंगाल में कानून-व्यवस्था बहुत ही खस्ता है। इस घटना ने पूरी सचाई सामने ला दी है। यहां की महिलाएं कैमरे के सामने चीख रही हैं कि शाहजहां शेख हिन्दू महिलाओं को बुलाता था, किसी मुस्लिम महिला को नहीं बुलाता था। इससे उसके चरित्र का पता चलता है।

इलाके में शाहजहां शेख और और उसके गुर्गों का क्या-क्या गैरकानूनी कारोबार है? 
शेख सभी तरीके से गैर कानूनी कारोबार में लिप्त है। हथियार से लेकर गोतस्करी, सोना तस्करी, रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को यहां बसाने तक में वह लिप्त है। संदेशखाली के स्थानीय लोगों की जमीनों को वह जबरदस्ती कब्जा करता है। उनसे अनेक तरह से पैसों की वसूली करता है।

 बंगाल में कई संदेशखाली बन चुके है, जहां महिलाओं के साथ अत्याचार होता है। आपकी नजर में और कितने ‘संदेशखाली’?
देखिए, बंगाल में जहां-जहां जनसांख्यिकी बदलाव हुआ है, वहां हिन्दुओं के साथ ऐसा ही हो रहा है। राज्य की जनसांख्यिकी बहुत तेजी से बदल रही है, जो स्वाभाविक नहीं है। मुझे लगता है कि 2011 की जनसांख्यिकी और आज की स्थिति देखेंगे तो दंग रह जाएंगे। ममता बनर्जी की अंदरखाने तैयारी है पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाने की।

बशीरहाट का इलाका पहले भी जिहादी उन्माद में झुलस चुका है। अब फिर से हिन्दुओं को प्रताड़ित करने के चलते वह सुर्खियों में है। धीरे-धीरे यहां का हिन्दू पलायन को मजबूर है। आखिर क्या कारण है कि यह इलाका हिन्दू विहीन होता जा रहा है?
यह क्षेत्र बहुत ही संवेदनशील है। सीमावर्ती होने के चलते यह तस्करों का मुख्य ठिकाना बना हुआ है। सीमा पर बीएसएफ है, लेकिन उसे हर जगह पर तो नहीं तैनात किया जा सकता। आज बढ़ती मुस्लिम आबादी और घुसपैठ के चलते यहां का हिन्दू पलायन कर रहा है। शाहजहां शेख जैसे लोग यहां गरीब और लाचारों को प्रताड़ित करते हैं। इस इलाके में कुछ स्थान तो ऐसे भी हैं, जहां पर पुलिस-प्रशासन भी कुछ नहीं कर सकता। यहां बांग्लादेश और पाकिस्तान से बदतर हालात हो गए हैं।

जिस तरह से आप इलाके की स्थिति बता रहे हैं उससे  पता चलता है कि हिन्दुओं के पलायन के पीछे ममता ही दोषी हैं?
जिस तरह से वह शेख जैसों को संरक्षण प्रदान कर रही हैं, उससे तो ऐसा ही प्रतीत हो रहा है। जो हिन्दू पढ़े-लिखे हैं वे राज्य के बाहर जा रहे हैं। या यूं कहें कि ममता बनर्जी खुद ऐसी मेधा को भागने पर मजबूर कर रही हैं। यहां पढ़े-लिखों को पूछने वाला कोई नहीं है। न उनके लिए नौकरी हैं। व्यापार सब ठप है।

इस भर को भी पढ़े- #संदेशखाली : आहत ‘ममता’, लज्जित मान

Topics: प.बंगालMamta BanerjeeSandeshkhaliसंदेशखालीबशीरहाटहिन्दू पलायनWest BengalBasirhatममता बनर्जीHindu migrationभाजपाBangladeshबांग्लादेशBJP
अश्वनी मिश्र
अश्वनी मिश्र
@kashmirashwaniअश्वनी मिश्र भारत की सबसे पुरानी और व्यापक रूप से प्रसारित राष्ट्रवादी हिंदी साप्ताहिक पत्रिका पाञ्चजन्य में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. देश के ज्वलंत मुद्दों की ग्राउंड रिपोर्ट करने के साथ ही मुख्य रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा एवं राजनीतिक मुद्दों के बारे में लिखते हैं. जम्मू—कश्मीर, पश्चिम बंगाल एवं आतंकरोधी घटनाक्रम विशेष रुचि के क्षेत्र हैं. देश की विभिन्न राजनीतिक घटनाओं पर तीक्ष्ण नजर रखते हुए उनका समग्र विश्लेषण पत्रकारिता जगत में एक विशिष्ट स्थान रखता है। भारतीय राजनीति, समाज, खेल, मानवाधिकार क्षेत्र की विशिष्ट विभूतियों से निरंतर साक्षात्कार और चर्चा उनके पत्रकारीय अनुभव को मजबूत बनाती हैं. उनके अनेक आलेखों पर देश के राजनीतिक गलियारों में एक नरैटिव खड़ा हुआ. विभिन्न प्रासंगिक विषयों की रिपोर्ट और आलेखों को संसद के पुस्तकालय में संग्रहणीय तौर पर शामिल किया गया. बंगाल की चुनावी हिंसा की ग्राउंड रिपोर्ट एवं उसके पहले की अनेक हिंसाओं में पीड़ितों के जीवंत साक्षात्कार देशभर में सराहे गए. सोशल मीडिया पर उनकी उपस्थित विशेष दर्जा रखती है. [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

कलकत्ता हाईकोर्ट

‘मदरसों में वंदे मातरम् गाने से आसमान नहीं टूट पड़ेगा’: ईसाई स्कूलों का हवाला देते हुए कलकत्ता HC ने की सख्त टिप्पणी

सतीश पटेल ने मांजलपुर उपचुनाव में कांग्रेस को 30,000 से ज़्यादा वोटों से हराया।

गुजरात: मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत, सतीश पटेल 30,499 वोटों से जीते

पश्चिम बंगाल: 16वीं जनगणना की शुरुआत, CM शुभेंदु अधिकारी ने डिजिटल सेल्फ-एन्यूमरेशन कर दिया संदेश

बंगाल पुलिस की नई वर्दी में दिखेगा मां दुर्गा का चेहरा और त्रिशूल, जानिए क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला?

शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल : बर्धमान के पॉश इलाके से जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार, CM शुभेंदु अधिकारी के आने-जाने की करता था रेकी

पश्चिम बंगाल: आरजी कर दुष्कर्म-हत्या मामले में CBI ने बदला जांच अधिकारी, नई एसआईटी गठित

Load More

ताज़ा समाचार

Ajmer RSS Sanvad Dr Manmohan Vaidya Dr Anil Samariya JLN Medical College Panchjanya

“अध्यात्म ही भारत के स्वराज व स्वदेशी का मूल आधार”: अजमेर संघ संवाद में बोले डॉ. मनमोहन वैद्य जी

Assam Floods 2026 RSS Volunteers Relief Work Panchjanya

‘असम बाढ़ त्रासदी में देवदूत बने RSS के स्वयंसेवक’ : 3.32 लाख लोग प्रभावित, राहत और पुनर्वास में जुटा संघ परिवार

Uttarakhand jailor naim

“14 साल का स्कूली छात्र भेजा गया जेल”: बांग्लादेश में कार्रवाई से हड़कंप, अवामी लीग ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध

Haridwar Police Kanwar Yatra 2026 Shekhar Chandra Suyal Swapan Kishor Singh Roorkee Panchjanya

“सुरक्षा ही नहीं, सेवा भी”: कांवड़ यात्रा में हरिद्वार पुलिस की अनोखी मिसाल, शिवभक्तों ने भी की प्रशंसा

Uttarakhand SIR Voter List Controversy Dehradun Congress BJP Mahendra Bhatt Yashpal Arya Panchjanya

“घुसपैठियों के नाम हटने से बौखलाहट” : उत्तराखंड में SIR वोटर लिस्ट पर महाभारत, कांग्रेस बोली- वर्ग विशेष को टारगेट किया

Sheikh Hasina Press Conference Delhi

गिरफ्तारी या मौत का खतरा भी नहीं रोक सकता, दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी : शेख हसीना

Army Chief General Dheeraj Seth Central Command Lucknow Visit Yoddha Seva Samman Panchjanya

“भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों के लिए तैयार रहे सेना”: COAS जनरल धीरज सेठ का सेंट्रल कमांड लखनऊ का दो दिवसीय दौरा

UP Assembly Monsoon Session Adjourned CM Yogi Adityanath Attacks SP Lucknow Panchjanya

UP Monsoon Session Adjourned: यूपी विधानसभा सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, सीएम योगी बोले- “बेनकाब हुआ सपा का चरित्र”

France Wildfire Fire Cloud Bordeaux Gironde Evacuation WW2 Shells Panchjanya

“द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ी तबाही”: फ्रांस में जंगलों की भयानक आग से 2.2 लाख बेघर, बना खौफनाक ‘फायर क्लाउड’!

Uttarakhand Chief Electoral Officer Dr BVRC Purushottam SIR Voter List BLO Meeting Panchjanya

घर आएंगे BLO, नहीं काटने होंगे चक्कर”: बुजुर्गों-दिव्यांगों के लिए उत्तराखंड चुनाव आयोग का बड़ा फैसला!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies