सदियों तक रहेगी राम मंदिर की भव्यता
June 25, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

सदियों तक रहेगी राम मंदिर की भव्यता

भगवान राम के जीवन काल से जुड़े सात मंदिरों के साथ महर्षि वाल्मीकि, वसिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य, निषादराज, माता शबरी एवं माता अहिल्या के मंदिर भी होंगे।

Written byPanchjanyaPanchjanya
Jan 4, 2024, 10:15 am IST
in भारत, विश्लेषण, उत्तर प्रदेश, धर्म-संस्कृति
अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर

अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर

अयोध्या में परंपरागत पद्धति से बनने वाला भव्य राम मंदिर 1,000 से 2,500 वर्ष तक सुरक्षित रहेगा। इसकी अपनी सीवरेज, जलापूर्ति और बिजली व्यवस्था होगी

अयोध्या में 2025 तक श्रीराम मंदिर निर्माण पूरा हो जाएगा। मंदिर का भूतल लगभग तैयार है, जहां आगामी 22 जनवरी को श्री रामलला विराजमान होंगे। मंदिर के दक्षिण की तरफ 70 एकड़ भूमि के 25 प्रतिशत हिस्से में ही निर्माण होगा, शेष 75 प्रतिशत हिस्से में हरियाली होगी। परिसर में भगवान राम के जीवन काल से जुड़े सात मंदिरों के साथ महर्षि वाल्मीकि, वसिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य, निषादराज, माता शबरी एवं माता अहिल्या के मंदिर भी होंगे। भव्य राम मंदिर 1,000 से 2,500 वर्ष तक सुरक्षित रहेगा।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि अभियंताओं की कड़ी मेहनत और कठिन प्रयास से ही मंदिर का स्वरूप सभी के सामने आया है। कोरोना काल में जब मंदिर निर्माण कार्य शुरू हुआ, तो एक बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई। अभियंताओं का कहना था कि जहां मंदिर का गर्भगृह बनना है, वहां की मिट्टी बड़ी संरचना के लिए उपयुक्त नहीं है।

इसके बाद आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी चेन्नै, केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान रुड़की, नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी सूरत और राष्ट्रीय भूभौतिकी अनुसंधान संस्थान हैदराबाद के विशेषज्ञों के साथ कई बैठकें की गईं। फिर यह तय हुआ कि 6 एकड़ में 15 मीटर नीचे तक खुदाई कर रेत हटाने के बाद उसमें कंक्रीट भरा जाए।

खास बात यह कि कंक्रीट में मात्र 2.5 प्रतिशत सीमेंट प्रयुक्त हुआ है। मोरंग की जगह फ्लाई ऐश का प्रयोग कर रोलर कॉम्पैक्टेड कंक्रीट (आरसीसी) बनाई गई। इस तरह, 15 मीटर गहराई तक 56 परतों की एक कृत्रिम चट्टान तैयार कर उस पर मंदिर निर्माण शुरू हुआ। मंदिर की दीवारों पर सीलन न आए, इसलिए कुर्सी क्षेत्र में ग्रेनाइट का प्रयोग किया गया है।

‘साकार हो रहा कारसेवकों का सपना’

केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से 1985 से जुड़ाव है। उन्होंने बताया कि एक समय जब भगवान श्रीराम के मंदिर में ताला बंद रहता था, तब हिंदू हृदय सम्राट अशोक सिंघल और अन्य लोगों ने राम भक्तों के दर्शन के लिए मंदिर खुलवाने को लेकर आंदोलन किया। यात्रा निकाली गई, जिसका नारा था- ‘आगे बढ़ो जोर से बोलो, राम मंदिर का ताला खोलो।’ बहरहाल, काफी जद्दोजहद और लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मंदिर का ताला खुला और राम भक्तों को अपने आराध्य के दर्शन का अवसर मिलने लगा। लेकिन यह काफी नहीं था।

मंदिर निर्माण के लिए लगातार आंदोलन चला। उस समय प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा था, ‘‘कारसेवक तो क्या, अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा।’’ लेकिन हम सभी राम भक्तों ने हनुमान जी की कृपा से उस चुनौती को स्वीकार किया। लाठी खाईऔर जेल गए। फिर 30 अक्तूबर, 1990 को कारसेवकों ने मंदिर तोड़कर बनाए गए विवादित ढांचे पर चढ़कर भगवा ध्वज लहराया।

उन्होंने कहा, ‘‘एक कारसेवक होने के नाते मैंने कारसेवकों के साथ उस समय की सरकार का क्रूर व्यवहार देखा है। राम भक्तों पर गोलियां चलाई गईं, जिसमें कुछ राम भक्त बलिदान हो गए। अशोक सिंघल जी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आखिरकार 6 दिसंबर, 1992 को विवादित ढांचा ढह गया। उस समय चार राज्यों में भाजपा की सरकार थी, जिन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। आज वह बलिदान सफल हो रहा है। कारसेवकों का सपना साकार हो रहा है। मन अत्यंत प्रसन्न और आह्लादित है।

परंपरागत नागर शैली में बनने वाला यह मंदिर आद्य शंकराचार्य की पंचायतन अवधारणा से प्रेरित है। पंचायतन मंदिर निर्माण की एक विशिष्ट शैली है, जिसमें मुख्य देवी या देवता के चारों चारों ओर निर्मित गौण मंदिरों में चार अनुचर देवता स्थापित किए जाते हैं। गर्भगृह भूतल में रहेगा, जहां रामलला विराजमान होंगे। इनके चारों ओर गणपति, सूर्य, शिव और आदि शक्ति के मंदिर होंगे।

गर्भगृह के दक्षिण में हनुमान और उत्तर में मां अन्नपूर्णा मंदिर निर्माणाधीन है। चूंकि भगवान श्रीराम बाल स्वरूप में विराजमान होंगे, इसलिए गर्भगृह में माता सीता की प्रतिमा स्थापित नहीं होगी। प्रथम तल पर श्रीराम दरबार होगा, जिसमें भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न एवं हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। भूतल, प्रथम तल और द्वितीय तल पर मंदिर होंगे। भूतल के सभी 14 दरवाजे सोने से मढ़े हैं।

वृद्ध जनों और दिव्यांगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रवेश द्वार पर दो रैम्प बनाए गए हैं। उनके लिए लिफ्ट भी लगाई जाएगी। मंदिर में प्रवेश सिर्फ पूरब की ओर से होगा, जबकि निकास द्वार दक्षिण की ओर होगा। चंपत राय ने बताया कि अभियंताओं ने एक-एक पत्थर को कसौटी पर कसने के बाद ही उसे मंदिर में लगाया है। मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले सभी अभियंता और वैज्ञानिक भारतीय हैं। इनमें ऐसा कोई नहीं है, जो विदेश में बसा हो। खास बात यह है कि मंदिर का निर्माण इस प्रकार किया जा रहा है कि रामनवमी के दिन भगवान श्रीराम के मस्तक पर ढाई से पौने तीन मिनट तक सूर्य किरणें रहेंगी।

मंदिर के संरचना एवं डिजाइन प्रबंधक गिरीश सहस्रभोजनी के अनुसार, मंदिर भूकंपरोधी है। इसमें आधुनिक तकनीक का प्रयोग नहीं किया गया है। हम चाहते थे कि मंदिर की आयु 1,000 वर्ष से अधिक हो, लेकिन आधुनिक तकनीक से ऐसा मंदिर बनाना संभव नहीं था। दक्षिण के प्राचीनतम मंदिर आज भी सुरक्षित हैं, क्योंकि उनमें केवल पत्थ प्रयुक्त हुए हैं।

तंजौर मंदिर इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। यही नहीं, मंदिर निर्माण से पहले सरयू नदी का सर्वेक्षण कराया गया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि भविष्य में नदी का कटाव मंदिर की ओर तो नहीं होगा। हालांकि सरयू का कटाव मंदिर की विपरीत दिशा में हो रहा है,फिर भी सुरक्षा के लिए सरयू की गहराई तक यानी 12 मीटर गहरी दीवार बनाई गई है, जिससे भविष्य में कटाव हुआ तो मंदिर पर इसका असर नहीं पड़ेगा।

मंदिर की अपनी पेयजल, सीवरेज और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था होगी। परिसर में दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, पीने के पानी के लिए 400 फीट गहरी बोरिंग और एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया गया है, ताकि नगर निगम पर निर्भरता नहीं रहे। परिसर में आरओ मशीनें नहीं लगेंगी, क्योंकि 50 प्रतिशत पानी फिल्टर करने में ही व्यर्थ बह जाता है। इसके अलावा, फायर ब्रिगेड के लिए मंदिर के किनारे भूमिगत पानी की व्यवस्था की गई है।

परिसर में 100 शौचालय, 100 स्नानागार और यात्री सुविधा केंद्र है, जहां एक साथ 25,000 श्रद्धालु जूते-चप्पल और मोबाइल फोन रख सकेंगे। यात्री सुविधा केंद्रों पर योग्य चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इन केंद्रों पर सभी सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी। परिसर में आपात स्थिति के लिए सड़कें भी बनाई गई हैं।

Topics: Mata Shabari and Mata Ahilya.कारसेवकनिषादराजNishadrajविश्वामित्रVashishthaVishwamitraरामलला विराजमानवसिष्ठराम मंदिरअगस्त्यमाता शबरीमाता अहिल्याMaharishi ValmikiAgastyaमहर्षि वाल्मीकि
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

रायपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार जी।

भगवान राम के एक-एक पैसे का हिसाब देंगे दोषी, बचेंगे नहीं : विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार

कार्यक्रम में श्री नृपेंद्र मिश्र को सम्मानित करते श्री मोहनराव भागवत। साथ में हैं स्वामी गोविंददेव गिरी जी महाराज और श्री भैयाजी जोशी

राम मंदिर के मार्गदर्शकों का सम्मान

RSS Chief Mohan Bhagwat honoring the architects and contributors of Ayodhya Ram Mandir in Nagpur.

“घोषणा की जरूरत नहीं, भारत हिंदू राष्ट्र है”: नागपुर में बोले RSS सरसंघचालक; राम मंदिर के शिल्पकारों का हुआ भव्य सम्मान

हनुमान जयंती पर ‘वाल्मीकि रामायण’ का पोस्टर जारी, भक्ति और समर्पण की झलक

Ayodhya RSS

अयोध्या में RSS का ऐतिहासिक ‘श्रीरामार्चनम्’ कार्यक्रम: 100 स्वयंसेवक रामलला की करेंगे घोष से स्तुति

अयोध्या की अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक उछाल : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से बदली किस्मत! IIM रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Load More

ताज़ा समाचार

Uttarakhand Ex Servicemen Skyriders Ladakh Expedition Journey Completed Veterans Achievement

पूर्व सैनिकों का लद्दाख में कमाल: ‘स्काईराइडर्स’ ने पूरी की सबसे कठिन यात्रा, जानिए अदम्य साहस और जज्बे की अनोखी गाथा!

Nirjala Ekadashi 2026 Haridwar Ganga Snan Devotees Crowd Har Ki Pauri

उत्तराखंड: निर्जला एकादशी पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब, गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

samvidhan hatya diwas uttarakhand cm pushkar singh dhami honors loktantra senani

Uttarakhand: ‘संविधान हत्या दिवस’ पर सीएम धामी ने लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित, आपातकाल पर कांग्रेस को घेरा

प्रतीकात्मक तस्वीर

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा केस: SIT रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन, 6 कैशियर समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज

आपातकाल का सच

आपातकाल का सच: कुछ घाव इतिहास बनकर जीवित रहते हैं

भगवंत मान के खिलाफ लगे पोस्टर

मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ पंजाब में लगने लगे बहिष्कार के बैनर

cm yogi adityanath addresses samvidhan hatya diwas emergency

संविधान हत्या दिवस: CM योगी ने लोकतंत्र सेनानियों के लिए किए बड़े एलान, कहा- “सत्ता के लिए घोंटा गया लोकतंत्र का गला”

Amritsar Narco Terror Network Busted Afghan National Arrested Heroin Weapons Amritsar Police

पंजाब में अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर रैकेट का भंडाफोड़: अफगान नागरिक सहित 7 गिरफ्तार, हथियार, हेरोइन और भारी कैश बरामद!

Moga RSS Swayamsevak Balidan Shaheedi Park Sah Sarkaryavah Ramgopal Speech Punjab

“संघ के स्वयंसेवकों का बलिदान देश सदा याद रखेगा”: मोगा शहीदी पार्क में बलिदानी स्वयंसेवकों को दी गई श्रद्धांजलि

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मनमोहन वैद्य जी का अधूरा वक्तव्य मीडिया में दिखाया

अयोध्या राम मंदिर दान केस: योगी सरकार की SIT का बड़ा एक्शन, AAP सांसद संजय सिंह लखनऊ तलब

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies