गुरु का ज्ञान और उसका चरित्र ही उसका गुरुत्व : दत्तात्रेय होसबाले
August 24, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम संघ @100

गुरु का ज्ञान और उसका चरित्र ही उसका गुरुत्व : दत्तात्रेय होसबाले

प्रो. कुलदीप चंद्र अग्निहोत्री, डॉ. संजीवनी केलकर और डॉ. मीनाक्षी जैन को दिया गया शिक्षा भूषण सम्मान

Written byPanchjanyaPanchjanya
Oct 4, 2023, 09:03 pm IST
inसंघ @100

गुरु का गुरुत्व उसके ज्ञान और चरित्र में है। गुरु बनना एक सतत् प्रक्रिया है, जिसमें जीवन भर सीखना होता है। यह उद्गार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने नागपुर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा आयोजित शिक्षा भूषण शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। होसबाले ने कहा भारत कि गुरु-परंपरा संपूर्ण मनुष्य बनने की शिक्षा का उदाहरण प्रस्तुत करती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का लक्ष्य भी इससे प्रेरित है, लेकिन किसी भी नीति की सफलता उसके कार्यान्वयन पर निर्भर करती है।

अभिनंदन-समारोह में आशीर्वचन देते हुए स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि भारत की परंपरा में साधनों का नहीं साधना का महत्व है। भारत का भविष्य संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण में है। उन्होंने शिक्षा भूषण से सम्मानित विभूतियों से प्रेरणा लेकर कर्म पथ पर बढ़ने का उपस्थित शिक्षकों से आह्वान किया।

दरअसल, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,जो देश के 12 लाख से अधिक शिक्षकों का संगठन है, प्रतिवर्ष तीन ऐसे कर्मयोगी शिक्षाविदों को, जिनका जीवन निस्वार्थ भाव से राष्ट्र और समाज को समर्पित रहा है, अखिल भारतीय शिक्षा भूषण सम्मान द्वारा सम्मानित करता है। सम्मान में अभिनंदन पत्र, रजत चिन्ह और एक लाख रुपए की नगद राशि दी जाती है। इस बार जिन तीन प्रतिष्ठित और मूर्धन्य शिक्षाविदों का अभिनंदन किया गया, उनमें माननीय प्रो. कुलदीप चंद्र अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश, माननीया डॉ. संजीवनी केलकर महाराष्ट्र और पद्मश्री से विभूषित माननीया डॉ. मीनाक्षी जैन, दिल्ली शामिल हैं।

नागपुर में हेडगेवार स्मारक समिति के व्यास सभागार में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख सुनील भाई मेहता, शैक्षिक महासंघ के संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, सह संगठन मंत्री जी. लक्ष्मण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार, निर्मला यादव, महामंत्री शिवानंद सिंदनकेरा सहित देश के विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालय महाविद्यालय एवं विद्यालय शिक्षा के 600 से अधिक शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यापीठ शिक्षक मंच नागपुर की अध्यक्ष डॉ कल्पना पांडे ने किया। कार्यक्रम में शैक्षिक फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘राष्ट्र संवर्धन बनाम वाम विखंडन’ का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया।

इन शिक्षकों को किया गया सम्मानित

डॉ.संजीवनी केलकर

व्यवसाय से मूलतः चिकित्सक डॉ.संजीवनी केलकर ने वंचित समुदाय की बस्तियों के गरीब बच्चों के पठन-पाठन की सामग्री का वितरण कर उनमें शिक्षा, स्वच्छता और कर्म योग की अलख जगाकर नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सर्वोतम कार्य किया है। संजीवनी केलकर ने ग्रामीण महिलाओं के सशक्तीकरण में भागीदारी करते हुए आर्थिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों में लगभग 12000 विद्यार्थियों को स्थानीय भाषा (मराठी) माध्यम से शिक्षा व्यवस्था, जल संकट से ग्रस्त क्षेत्र में लगभग 45000 लोगों की क्षमता के जल संरक्षण हेतु टैंकों का निर्माण और टैंकों में जल भराव की समुचित व्यवस्था का बीड़ा उठाया है।

डॉ.मीनाक्षी जैन
डॉ.मीनाक्षी जैन मध्यकालीन और औपनिवेशिक भारत की एक प्रसिद्ध इतिहासकार हैं। भारतीय संस्कृति के आधार राम और उनकी साकेत नगरी अयोध्या पर सूक्ष्म और परिष्कृत कार्य करने वाली राजनीतिक विज्ञान की शिक्षिका तथा इतिहासकार, औपनिवेशिक भारत में सती प्रथा के उन्मूलन के साथ सुधारवाद की साधिका, डॉ जैन ने अनेक चर्चित पुस्तकों का लेखन किया है। 2020 में भारत सरकार ने भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘पद्मश्री’ से डा.जैन को सम्मानित किया गया।

प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री
प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री सीमांत तथा पर्वतीय प्रदेशों के समग्र अध्येता, हिंदी भाषा और साहित्य के मूर्धन्य मनीषी, सचेतन साहित्यकार, भारतीय संस्कृति के प्रबल साधक, राष्ट्रवादी विचारक, प्रखर विधि विशेषज्ञ और मानवता के प्रबल पक्षधर रहें हैं। प्रो. अग्निहोत्री को भारत तिब्बत सहयोग मंच के संयोजक के रूप में ‘तिब्बत को चीन से मुक्ति’ आंदोलन का नेतृत्व करने पर एवं आपातकाल में बंदी बनाया गया था। उन्होंने पूर्व में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अंबेडकर पीठ के चेयरपर्सन, विश्वविद्यालय के धर्मशाला स्थित केंद्र में निदेशक और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में कुलपति के रूप में अनुकरणीय कार्य किया है। अब तक उनकी 16 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

बता दें कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा देश के तीन प्रतिष्ठित ,ख्यातिलब्ध और मनीषी शिक्षाविदों को आग्रह पूर्वक मनोनयन के आधार पर दिए जाने वाले प्रतिष्ठित शिक्षा-भूषण सम्मान का समारोहपूर्वक आयोजन डॉक्टर हेडगेवार स्मारक समिति नागपुर के महर्षि व्यास सभागृह में 2 अक्टूबर 2023 को किया गया। समारोह में मंच पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह माननीय दत्तात्रेय होसबाले, परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश के परम श्रद्धेय स्वामी चिदानंद सरस्वती, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ निर्मला यादव, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, राष्ट्रीय महामंत्री शिवानंद सिंदनकेरा उपस्थित रहे।

राष्ट्र के हित में शिक्षा, शिक्षा हित में शिक्षक और शिक्षक हित में समाज के ध्येय पर कार्य करने वाला अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’ के भाव की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहता है । महासंघ द्वारा वर्ष 2015 से प्रतिवर्ष शैक्षिक एवं सामाजिक दृष्टि से देश में असाधारण तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन प्रतिष्ठित शिक्षाविदों को ‘शिक्षा भूषण’ अखिल भारतीय शिक्षक सम्मान प्रदान करता है, जिसमें एक लाख रुपये की धनराशि, रजत चिह्न, अभिनंदन पत्र, शॉल तथा श्रीफल सादर भेंट करता है। यह धनराशि महासंघ के देश भर में बने सदस्यों द्वारा ( ₹100 प्रत्येक सदस्य) दी गई राशि से बनी अक्षय निधि में से दी जाती है।

वर्ष 2015 में पहला शिक्षा भूषण परम श्रद्धेय डॉक्टर हेडगेवार तथा परम सम्माननीय गुरु जी की पावन कर्मभूमि डॉक्टर हेडगेवार स्मारक समिति नागपुर में आयोजित हुआ था। 2 अक्टूबर 2023 को देशभर से अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के शिक्षक बंधु-बहिनों को आठवें शिक्षा भूषण सम्मान समारोह में राष्ट्र-आराधन की इस पावन धरा पर पुनः पधारने का पुनीत अवसर सुलभ हुआ है।

Topics: Dattatreya HosabaleKuldeep Chandra Agnihotriअखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघSanjivani Kelkarमीनाक्षी जैनशिक्षा भूषण सम्मानAll India National Educational FederationMeenakshi JainShiksha Bhushan Sammanनागपुर में शिक्षा भूषण सम्मानकुलदीप चंद्र अग्निहोत्रीसंजीवनी केलकरदत्तात्रेय होसबालेNagpur Shiksha Bhushan Samman
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

‘युवाओं को उपदेश नहीं, संवाद की जरूरत’: संघ की समन्वय बैठक में युवा पीढ़ी पर विशेष मंथन

विशाखापट्टनम में RSS की अखिल भारतीय समन्वय बैठक शुरू

स्वातंत्र्य वीर सावरकर

‘क्या सावरकर पर सवाल पूछना अपराध है?’ केरलम में शिक्षक के निलंबन पर शैक्षिक महासंघ ने जताया विरोध, की बहाली की मांग

कोलकाता स्थित संघ कार्यालय में तिरंगा फहराते सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले

देश की स्वतंत्रता को सुरक्षित बनाए रखना वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी : सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री दत्तात्रेय होसबाले। साथ में हैं डॉ. अतुल कोठारी (दाएं) और अन्य अतिथि

‘आत्मविश्वासी और उत्तरदायी नागरिकों के निर्माण से भारत होगा विकसित’

Dattatreya Hosabale RSS General Secretary NSE Mumbai Viksit Bharat Education Seminar Panchjanya

हम कोई फैक्ट्री नहीं, सभ्यता बना रहे हैं: मुंबई में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने दिया विकसित भारत पर बड़ा संदेश

Load More

ताज़ा समाचार

BLA ने बलूचिस्तान में उड़ाए कई पुल…क्वेटा-कराची हाईवे भी किया ठप; घबरा गई मुनीर की सेना

मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ

यूपी व देश को अपमानित करने का काम करते हैं राहुल गांधी : सीएम योगी आदित्यनाथ

अजय राय, कांग्रेस नेता

सावन के महीने में अयोध्या में अजय राय का मछली भोज, भाजपा बोली- सनातन धर्म का अपमान ही कांग्रेस की पहचान

पंजाब में सभी 117 सीटों पर अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा : बीएल संतोष

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका से लुढ़का शेयर बाजार, निवेशकों को लगी 1.13 लाख करोड़ की चपत

गणेश जी की प्रतिमा पर अंडे फेंके जाने की घटना का नितेश राणे ने किया कड़ा विरोध

गणपति प्रतिमा के आगमन पर फेंके अंडे, नितेश राणे बोले – ‘जिहादियों को मिट्टी में मिला देंगे’

सिद्धपीठ श्रीहनुमन्निवास के पीठाधीश्वर आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण

‘लोक कल्याण की कामना ही लोकतंत्र का सत्य ‘

‘सिखों का नरसंहार करने वाला सज्जन कुमार, कांग्रेस का रोल मॉडल?’भड़के HS Phoolka

गांव के अखाड़े से Olympic Podium तक… भारत की खेल क्रांति की पूरी कहानी

लखनऊ में छात्रों से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का संवाद, छात्रों को दी लोकतंत्र में भागीदारी की सीख

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies