ध्वस्त हो रहीं हिंदू घरों में बनी मजारें
June 7, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत उत्तराखंड

ध्वस्त हो रहीं हिंदू घरों में बनी मजारें

हिंदू संगठनों ने हिंदुओं के बीच जागरूकता अभियान चलाकर अवैध मजारों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। अभी तक 27 मजारों को तोड़ा जा चुका है

Written byदिनेश मानसेरादिनेश मानसेरा
Sep 27, 2023, 12:23 pm IST
in उत्तराखंड
ऋषिकेश में हिंदुओं के घरों बनीं 72 मजारों का पता चला है, जिनमें 27 को तोड़ा जा चुका है

ऋषिकेश में हिंदुओं के घरों बनीं 72 मजारों का पता चला है, जिनमें 27 को तोड़ा जा चुका है

हिंदू संगठनों ने हिंदुओं के बीच जागरूकता अभियान चलाकर अवैध मजारों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। अभी तक 27 मजारों को तोड़ा जा चुका है।

तीर्थ नगरी ऋषिकेश में एक बड़े इस्लामिक षड्यंत्र का पदार्फाश हुआ है। इन इलाकों में हिंदुओं की जमीन कब्जाने के लिए मुसलमानों ने उनके घरों में मजारें बनवा दीं! ऋषिकेश के अलावा पछुवा देहरादून में भी इसी तरह की अवैध मजारें सामने आई थीं, जिन्हें प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। देहरादून शहर में भी 50 से अधिक अवैध मजारें हैं। हिंदू संगठनों ने हिंदुओं के बीच जागरूकता अभियान चलाकर अवैध मजारों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। अभी तक 27 मजारों को तोड़ा जा चुका है।

उत्तराखंड सरकार ने पहले से ही अवैध मजारों को ध्वस्त करने के लिए ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’ चला रखा है। इसी क्रम में एक सर्वेक्षण में ऋषिकेश के भट्टोवाला, केशव ग्राम, रूपा फार्म गुमानीवाला आदि क्षेत्रों में लगभग 72 हिंदू परिवारों के घरों में मजारें मिली हैं। अभियान के अंतर्गत अभी तक सरकारी जमीन पर बनी लगभग 480 अवैध मजारें हटाई जा चुकी हैं। उत्तराखंड में मजार जिहाद की शुरुआत लगभग दो दशक पहले हुई थी। देखते-देखते सरकारी जंगल की जमीन पर सैकड़ों अवैध मजारें बन गर्इं। उसके बाद राज्य के भोले-भाले लोगों की जमीनों पर मुस्लिम खादिमों की निगाह पड़ी, जहां महिलाएं रहती हैं। इन घरों में पुरुष नहीं हैं या हैं भी तो रोजी-रोजगार के लिए दूसरे शहरों में चले गए हैं। खादिम यह कह कर महिलाओं को अपने जाल में फंसाते हैं कि उनकी जमीन में मुस्लिम पीर-फकीरों का वास है। खादिम बुजुर्ग महिलाओं को अपनी बड़ी मजार पर बुलाकर उनसे चादर चढ़वाते हैं, फिर उन्हें बरगलाते हैं कि दुआ कबूल होने या मन्नत पूरी होने के बाद अपने घर में मजार बनाना।कई मजारों पर ‘भूमिया देवता पीर मजार’ लिखा हुआ है।

तीर्थ नगरी ऋषिकेश में हिंदू घरों में बनी अवैध मजारों को ध्वस्त करते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता

जिन हिंदुओं के घरों में मजारें बनी हुई हैं, उनका कहना है कि उनकी मां किसी पीर-फकीर की मजार पर गई थी और मन्नत मांगी थी। मन्नत पूरी होने के बाद मजार के खादिम ने उन्हें अपनी जमीन पर ‘मजार देवता’ बनाने के लिए कहा था। इसके बाद खादिम उनके घर आया और अपने सामने मजार बनवाई। मजार बनने के बाद वह नियमित रूप से यहां आता है। लगभग ऐसी ही कहानी सभी हिंदुओं ने बताई। अधिकतर मजारें लगभग 15-17 वर्ष पहले बनी हैं। सुमन विहार के स्वयंवर सिंह भंडारी के घर में बनी मजार हटाने के क्रम में पता चला कि इसका निर्माण उनकी मां ने कराया था। उनकी मां किसी मुस्लिम के संपर्क में थीं। यही बात मनसादेवी वार्ड संख्या 37 के कृपाल सिंह नेगी भी कहते हैं। उनका कहना है कि जो पहले हो गया, सो हो गया। इसका असर हमारी आने वाली पीढ़ी पर न पड़े और वह इस्लाम से दूर रहे, इसलिए हम मजार हटा रहे हैं।

श्रीदेव सुमन रोड स्थित उमा दत्त जोशी के घर में भी मजार बनी हुई थी। उनका कहना था कि मुसलमानों ने भोले-भाले बुजुर्गों को बरगला कर मजार बनवा दी थी, जिसे उन्होंने हटा दिया है। भट्टोवाला क्षेत्र के महेंद्र रमोला ने भी अपने आवासीय परिसर में बनी मजार को तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि हमने अपनी गलती का पश्चाताप कर लिया है। वह अपने यहां मुसलमानों का आना-जाना भी बंद कर रहे हैं।

ऋषिकेश सनातन तीर्थ नगरी है और नगर पालिका के उपबंधों के अनुसार यहां गैर-हिंदुओं के रात्रि विश्राम पर पाबंदी थी। यहां गैर-हिंदू बस नहीं सकता था। मुस्लिम आबादी शहर से बाहर रहती थी। आज भी गंगा क्षेत्र में हिंदू ही रहते हैं। 1924 में मदन मोहन मालवीय और ब्रिटिश सरकार के बीच गंगा क्षेत्र को लेकर एक समझौता हुआ था, जिसे हरिद्वार और ऋषिकेश में लागू किया गया था।

हिंदू संगठन से जुड़े चंद्र भूषण शर्मा का कहना है कि ऋषिकेश में मुस्लिम खादिम हिंदू महिलाओं और भोले-भाले लोगों को बरगला कर उनके घरों में घुस रहे हैं और उनकी संपत्ति कब्जा रहे हैं। यह तीर्थ नगरी ऋषिकेश के इस्लामीकरण की दिशा में एक बड़ा षड्यंत्र है। यहां मुस्लिम खादिम-मौलवी अड्डा जमाने लगे थे। लेकिन हमने स्थानीय लोगों को समझा कर अवैध मजारों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। संत स्वामी दर्शन भारती कहते हैं कि इस्लामिक कट्टरपंथी हमारे तीर्थ स्थलों की जनसांख्यिकी बदलना चाहते हैं। लेकिन हम उनके षड्यंत्र को सफल नहीं होने देंगे और ऋषिकेश को मजार मुक्त करेंगे। अवैध मजारों को ध्वस्त करने में जुटीं समाजकर्मी राधा सेमवाल धोनी बताती हैं कि उत्तराखंड में 1,000 से अधिक अवैध मजारें हैं। यह अतिक्रमण का मॉडल ही नहीं, बल्कि देवभूमि के इस्लामीकरण का एक बड़ा षड्यंत्र है।

 

Topics: अतिक्रमण हटाओ अभियानउत्तराखंड सरकारऋषिकेशहिंदुओं के घरों में मजारेंऋषिकेश में मुस्लिम खादिम हिंदू महिला‘मजार देवता’
Share1TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Pushkar Singh Dhami meeting with officials

CM धामी ने की अधिकारियों संग बैठक: अतिक्रमण हटाने, भू-कानून उल्लंघन जांच और मानसून तैयारी का निर्देश

उत्तराखंड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र

उत्तराखंड : ऋषिकेश में भूमिगत होगी बिजली की लाइन, कॉरिडोर योजना में बजट हुआ जारी

चारधाम यात्रा 2026 : प्लास्टिक फ्री मिशन पर CM धामी का बड़ा प्लान! वाटर ATM, ड्रोन मॉनिटरिंग और

सीएम धामी हुए भावुक : पिता की पुण्यतिथि पर सैनिकों को बड़ा सम्मान, करोड़ों की दी सौगात

ऋषिकेश में सी प्लेन का सफल परीक्षण, सुरक्षित लैंडिंग और सफल उड़ान

Load More

ताज़ा समाचार

EPFO

ATM से PF कैसे निकलेगा? कब शुरू होगी नई सुविधा, जानिए पूरा प्रोसेस

आज का श्लोक : यं हि नं व्यथयन्त्येते पुरुषं पुरुषर्षभ। हे पुरुषश्रेठ!

आज का इतिहास

आज का इतिहास: क्या आप जानते हैं 7 जून का इतिहास? आज के दिन दुनिया में हुई थीं ये बड़ी घटनाएं

आज का राशिफल

7 जून का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान

जंतर मंतर से ग्राउंड रिपोर्ट

जंतर-मंतर के ग्राउंड रिपोर्ट : कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को Gen-Z ने क्यों किया रिजेक्ट?

जंतर-मंतर से ग्राउंड रिपोर्ट

जंतर-मंतर से ग्राउंड रिपोर्ट : CJP के प्रदर्शन में ‘आज़ादी’ के नारे क्यों?

purvanchal kalyan ashram ramkatha kolkata day 7

कोलकाता: पूर्वांचल कल्याण आश्रम की श्रीरामकथा में गूंजा राम-हनुमान मिलन का प्रसंग, वनवासी शिक्षा के लिए सहयोग का आह्वान

RSS Path Sanchalan Rudrapur Karyakarta Vikas Varg Uttarakhand

उत्तराखंड : रुद्रपुर में निकला का पथ संचलन, स्वयंसेवकों पर जगह जगह हुई पुष्प वर्षा

Sambhal illegal mosque demolished bulldozer action UP

UP: संभल में अवैध दो मंजिला मस्जिद पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटा अतिक्रमण, मिले विवादित पोस्टर

Mamta Banerjee

बिखरने के कगार पर TMC, ममता बनर्जी के नेतृत्व पर उठने लगे सवाल

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies