तमिलनाडु सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक बयान दिया था। जिसको लेकर लोगों में जमकर आक्रोश है। स्टालिन को बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भी उन पर निशाना साधा है। भाजपा ने उदयनिधि स्टालिन की तुलना जर्मनी के पूर्व तानाशाह हिटलर से कर दी है।
बीजेपी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि हिटलर ने जिस तरह से यहूदियों के बारे में बताया था, उसमें और उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म के खिलाफ दिए बयान में कई समानताएं हैं। हिटलर की तरह स्टालिन जूनियर ने भी सनातन धर्म को खत्म करने की मांग की है।
बीजेपी ने एक्स पर लिखा कि हम जानते हैं कि नाजियों की यहूदियों के खिलाफ नफरत के चलते होलोकास्ट हुआ और यूरोप में 60 लाख के करीब यहूदी मारे गए और 50 लाख रूस की जेलों में युद्धबंदियों के रूप में बंद रहे। भाजपा ने लिखा कि ‘उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी भी नफरत से भरी है और इसमें भारत के 80 प्रतिशत हिंदुओं के नरसंहार का आह्वान किया गया है, जो सनातन धर्म का पालन करती है। कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन की स्टालिन के बयान पर चुप्पी निराशाजनक है।
ये भी पढ़ें- मुझे स्टालिन से नहीं, कांग्रेस से दिक्कत है, सनातन धर्म को नुकसान पहुंचाने की साजिश में निभा रही अहम रोल : CM हिमंत

















