सुरक्षा अपडेट : सावधानी हटी, दुर्घटना घटी
June 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विज्ञान और तकनीक

सुरक्षा अपडेट : सावधानी हटी, दुर्घटना घटी

डिजिटल विश्व में डेवलपरों और हैकरों के बीच खींचातानी जारी है। किसी एक प्रयोक्ता की मामूली चूक डिजिटल विश्व को चरमरा सकती है, इसीलिए जरूरी हैं सुरक्षा अपडेट

Written byबालेन्दु शर्मा दाधीचबालेन्दु शर्मा दाधीच
Jul 8, 2023, 07:30 am IST
in विज्ञान और तकनीक

सॉफ्टवेयर कंपनियां भी नये खतरों का सामना करने तथा इस बीच सामने आई कमजोरियों के समाधान के लिए सुरक्षा अपडेट्स का सहारा लेती हैं जो आपके मूल सॉफ्वटेयर में नयी क्षमताएं जोड़ देते हैं।

कम्प्यूटर, स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और दूसरे डिजिटल उपकरणों तथा अनुप्रयोगों के लिए नियमित रूप से जारी किये जाने वाले तीन तरह के अपडेट में से सबसे महत्वपूर्ण और अपरिहार्य हैं- सुरक्षा (सिक्यूरिटी) अपडेट। बाकी दो हैं- कार्यक्षमता अपडेट और फीचर अपडेट। सुरक्षा अपडेट की महत्ता इसके नाम से स्पष्ट है जो संकेत करता है कि यह आपके उपकरण, कामकाज और डेटा की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।

डिजिटल विश्व में एक ओर विकासकर्ता (डेवलपर) हैं तो दूसरी तरफ हैकर। विकासकर्ता तकनीकी क्षमताओं तथा डिजिटल सुरक्षा को लगातार बेहतर बनाने की जद्दोजहद में लगे रहते हैं तो हैकर भी उतनी ही कुशलता से डिजिटल (हार्डवेयर, सॉफ़्टवेयर और सेवाएं) प्रणालियों में सेंध लगाने के नये तरीके खोजते रहते हैं। दुनिया का डिजिटल ढांचा दशकों से सुरक्षित ढंग से चलता आया है।

इसलिए यह बात स्पष्ट है कि फिलहाल स्थितियां अच्छे लोगों के पक्ष में हैं। लेकिन हैकर और अन्य साइबर अपराधी यदा-कदा डिजिटल विश्व के बड़े-बड़े संस्थानों को आघात पहुंचाने में सफल होते रहे हैं। आम आदमी की तो बात ही क्या। यह रुझान इसी तरह चलता रहे तो हम सबके हित में है, अन्यथा जिस दिन साइबर अपराधियों का पलड़ा भारी हो गया, उस दिन इस विश्व की स्थिति का अनुमान लगाना मुश्किल नहीं है जो अपने हर छोटे-बड़े कार्य के लिए डिजिटल प्रणालियों पर निर्भर है।

साइबर चुनौतियों के दौर में वह कैसे सुरक्षित रहे, अपने उपकरण या सिस्टम का कैसे बचाव करे? आपकी बचावी रणनीति के तीन अहम स्तंभ हैं- चुनौतियों की जानकारी, अपने डिजिटल सिस्टम में आवश्यक साइबर सुरक्षा व्यवस्था (एंटी-वायरस, फायरवॉल, वीपीएन आदि) और अपने आपरेटिंग सिस्टम (विंडोज, मैक, लिनक्स, एंड्रोइड आदि) तथा सॉफ्टवेयरों के लिए जारी होने वाले अपडेट को इन्स्टॉल होने देना।

विश्वव्यापी डिजिटल, साइबर, इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों को सुरक्षित बनाये रखने का दायित्व सिर्फ सरकारों का नहीं है। वह सिर्फ तकनीकी कंपनियों का भी नहीं है। वह आपका और हमारा भी है। किसी एक प्रयोक्ता की गलती, चूक, लापरवाही या करतूत बहुत बड़े स्तर पर हानि पहुंचाने का जरिया बन सकती है।

लेकिन इतनी बड़ी साइबर चुनौतियों के दौर में वह कैसे सुरक्षित रहे, अपने उपकरण या सिस्टम का कैसे बचाव करे? आपकी बचावी रणनीति के तीन अहम स्तंभ हैं- चुनौतियों की जानकारी, अपने डिजिटल सिस्टम में आवश्यक साइबर सुरक्षा व्यवस्था (एंटी-वायरस, फायरवॉल, वीपीएन आदि) और अपने आपरेटिंग सिस्टम (विंडोज, मैक, लिनक्स, एंड्रोइड आदि) तथा सॉफ्टवेयरों के लिए जारी होने वाले अपडेट को इन्स्टॉल होने देना।

सुरक्षा अपडेट कुछ महीनों के दौरान सामने आई नयी साइबर चुनौतियों तथा सॉफ्टवेयर की सुरक्षा संबंधी संवेदनशीलताओं का समाधान करने के लिए जारी किये जाते हैं। हमारे घर की दीवार में अगर कहीं कोई हल्की सी दरार दिख रही है तो हम उस पर सफेद सीमेंट, पुट्टी या एम-सील जैसा कुछ उपक्रम करके उसे फिर से सुरक्षित बना लेते हैं न?

साथ ही अगर पता चले कि चोरों के किसी समूह द्वारा घरों के बाहर लगी बत्तियों को फोड़कर भीतर घुसने की घटनाएं सामने आई हैं तो हम उन्हीं बत्तियों को सुरक्षित रखने के लिए उन पर धातु की जाली लगवा सकते हैं न? बिलकुल इसी तर्ज पर सॉफ्टवेयर कंपनियां भी नये खतरों का सामना करने तथा इस बीच सामने आई कमजोरियों के समाधान के लिए सुरक्षा अपडेट्स का सहारा लेती हैं जो आपके मूल सॉफ्वटेयर में नयी क्षमताएं जोड़ देते हैं।

कुछ महीने पहले, नवंबर 2022 में माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज में साइबर सुरक्षा से जुड़ी 68 आशंकाओं के समाधान के लिए एक सुरक्षा अपडेट जारी किया था। इसी तरह, अप्रैल 2023 में गूगल ने एंड्रोइड आपरेटिंग सिस्टम 11, 12, 12 एल और 13 से जुड़ी आशंकाओं का समाधान करते हुए अपडेट जारी किये जिनमें से दो इस आशंका को रोकने के लिए थे कि कोई हैकर दूर बैठे-बैठे आपके सिस्टम में अपना प्रोग्रामिंग कोड चलाकर मनचाहा नुकसान पहुंचा सकता है।
(लेखक माइक्रोसॉफ्ट में ‘निदेशक- भारतीय भाषाएँ और सुगम्यता’ के पद पर कार्यरत हैं)

Topics: Digital infrastructure of the worldMicrosoft WindowsCyber ​​criminalsCaution removedAccidents reducedhackersदुनिया का डिजिटल ढांचामाइक्रोसॉफ्ट ने विंडोजहैकरसाइबर अपराधी
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

प्रतीकात्मक तस्वीर

रील्स देखकर कमाई? सावधान! साइबर ठग ऐसे बना रहे लोगों को शिकार

अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री

दिल्ली में ‘ई-जीरो एफआईआर’ पहल लॉन्च, गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- साइबर अपराधियों पर अब होगी तुरंत कार्रवाई 

Representational Image

चीन के हैकरों ने हमला बोला अमेरिका की दूरसंचार कंपनियों पर, नेताओं के निजी ब्योरे चुराने की मंशा

डिजिटल डाका

दिल्ली में इंजीनियर को 8 घंटे और मध्य प्रदेश में 6 घंटे रखा डिजिटल अरेस्ट, 10 करोड़ ठगे, पुलिस ने किया रेस्क्यू

ठगी का नया धंधा : ‘डिजिटल अरेस्ट’

Ahemdabad Cyber criminal make a Digital Arrest

इंटरनेशनल गैंग ने देशभर के 1000 से अधिक लोगों को किया डिजिटल अरेस्ट, साइबर क्राइम ने किया गिरफ्तार

Load More

ताज़ा समाचार

आज का श्लोक : सन्तः सन्तप्यन्ते न दुःखेषु

आज का राशिफल

4 जून का राशिफल : किस्मत देगी साथ या आएगी चुनौती, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

ऑपरेशन डेल्टा हंट के बारे में मीडिया को जानकारी देते उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी

बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ गुजरात में ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’, 72 घंटे में 362 गिरफ्तार

कोर्ट का फैसला

‘प्राइड मंथ’ से पहले ऑस्ट्रेलिया से आया एक चौंकाने वाला फैसला

RSS Karyakarta Vikas Varg Kumar Mangalam Birla

नागपुर: RSS के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय’ का 4 जून को भव्य समापन, उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला होंगे मुख्य अतिथि

8 जून को इंडी गठबंधन की बैठक : अस्तित्व बचाने जुटेंगे 17 विपक्षी दल! क्या अंदरूनी कलह पर होगा मंथन!

former wipro employee alleges forced conversion

नासिक TCS के बाद Wipro में जबरन कन्वर्जन! पूर्व कर्मचारी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, मुस्लिम सहकर्मी पर लगाए आरोप

supreme court

न्यायालय के आलोक में बेटी का अधिकार!

RSS Sangh Shiksha Varg Prayagraj Samajik Samrasata

125 गांव, हाथों में थैले और 5000 रोटियां: संघ शिक्षा वर्ग ने पेश की समरसता की मिसाल, घर-घर चूल्हों तक पहुंचा राष्ट्रवाद

ममता बनर्जी काे बड़ा झटका, पार्टी से निष्कासित ऋतब्रत को विधानसभा अध्यक्ष ने दिया नेता प्रतिपक्ष का दर्जा

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies