गरीबों के कल्याण के नाम पर अपना भला करते रहे हैं देश के कई परिवार- प्रधानमंत्री
August 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

गरीबों के कल्याण के नाम पर अपना भला करते रहे हैं देश के कई परिवार- प्रधानमंत्री

पीएम मोदी ने कहा कि अपने बेटे-बेटियों का भला चाहते हैं, उनका भविष्य बनाना है, तो भाजपा को वोट दें।

Written byPanchjanyaPanchjanya
Jun 27, 2023, 07:23 pm IST
in भारत, मध्य प्रदेश

भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोई गरीब नहीं चाहता कि उसके बच्चे गरीबी में रहें, लेकिन देश में कई राजनीतिक परिवार हैं, जो गरीब कल्याण के नाम पर अपने बेटे-बेटियों का भला करते रहे हैं। यह आपको तय करना है कि आप किस का भला चाहते हैं ? आपको गांधी परिवार का भला करना है, तो कांग्रेस को वोट दें। मुलायम सिंह के बेटे का भला चाहते हैं तो सपा को वोट दें। लालू यादव के बेटों का भला चाहते हैं तो राजद को वोट दें। शरद पवार की बेटी का भला चाहते हैं तो एनसीपी को वोट दें। फारुख अब्दुल्ला के बेटे का भला चाहते हैं तो नेशनल कॉन्फ्रेंस को वोट दें। के. चंद्रशेखर राव के बेटे का भला चाहते हैं, तो टीआरएस को वोट दें। करुणानिधि के बेटों का भला चाहते हैं, तो डीएमके को वोट दें। लेकिन अगर आप अपने बेटे-बेटियों का भला चाहते हैं, पोते-पोतियों का विकास और भविष्य चाहते हैं, तो भाजपा को वोट दें।

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को भोपाल में भाजपा के ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ विषय पर आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी संबोधित किया। संवाद कार्यक्रम में देशभर से चुने गए तीन हजार कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, वहीं देश की 543 लोकसभा क्षेत्र के 10 लाख बूथ इस कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े।

मेरी गारंटी है हर चोर-लुटेरे का हिसाब होगा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजकल राजनीति में एक शब्द बहुत चल रहा है और वह है गारंटी। ये भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे जनता को समझाएं कि एकजुट हो रहे विपक्षी दल किस बात की गारंटी दे रहे हैं ? ये गारंटी दे रहे हैं घोटालों की, भ्रष्टाचार की। हाल में विपक्षी दलों के नेताओं का एक फोटो सेशन हुआ था। उस फोटो में जो दिखाई दे रहे हैं, अगर सभी के घोटालों को जोड़ लिया जाए तो करीब 20 लाख करोड़ के घोटाले इन्होंने किए हैं। अकेले कांग्रेस ने ही लाखों करोड़ के घोटाले किए हैं। 1.86 लाख करोड़ का कोयला घोटाला, 1.76 लाख करोड़ का टूजी घोटाला, 70 हजार करोड़ का कॉमनवेल्थ घोटाला, 10 हजार करोड़ का मनरेगा घोटाला और हेलिकॉप्टर से लेकर पनडुब्बी तक के घोटाले इन्होंने किए हैं। राजद नेताओं ने चारा घोटाला, पशुपालन घोटाला, बाढ़ राहत घोटाला जैसे हजारों करोड़ रुपये के कई घोटाले किए। अदालतें इन नेताओं को सजा दे-देकर थक गई हैं। डीएमके ने अवैध तरीके से 1.25 लाख करोड़ की संपत्ति एकत्र की। टीएमसी पर 23 हजार करोड़ के घोटालों का आरोप है। रोजवैली घोटाला, शारदा घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला, गो तस्करी घोटाला और कोयला तस्करी घोटाले जैसे कितने ही घोटाले किए। एनसीपी पर करीब 70 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप हैं। कोऑपरेटिव बैंक घोटाला, सिंचाई घोटाला, अवैध खनन घोटाले जैसे कई घोटाले इनमें शामिल हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि अब देश को यह तय करना है कि क्या वह ऐसे घोटालों की गारंटी को स्वीकार करेगा ? अगर ये घोटालों की गारंटी देते हैं, तो मैं भी एक गारंटी देना चाहता हूं और वो है इन घोटालेबाजों पर कार्रवाई की गारंटी, चोर-लुटेरों पर कार्रवाई की गारंटी। जिन्होंने देश को लूटा, देश के गरीबों को लूटा, उनका हिसाब होकर रहेगा। तमाम विरोधों के बावजूद एकजुट हो रहे इन विपक्षी दलों का कॉमन मिनिमम प्रोग्राम यही है कि एक-दूसरे को इन पर हो रहे कानूनी एक्शन से कैसे बचाया जाए। देश के लोग इस बात को भली-भांति समझते हैं।

गरीब की सेवा का भाव, हर पल उसकी चिंता भाजपा की पहचान
उन्होंने कहा कि कोरोना संकट और लंबे रूस-यूक्रेन युद्ध के बावजूद भारत उन देशों में शामिल है, जिनमें विकास की रफ्तार तेज है और महंगाई नियंत्रण में है। कोरोना संकट के बाद दुनिया के कई देशों में हाहाकार मचा है। महंगाई की दर पाकिस्तान में 38 प्रतिशत, श्रीलंका में 25 प्रतिशत, बांग्लादेश में 10 प्रतिशत पर पहुंच गई है, लेकिन भारत में ये पांच प्रतिशत से भी नीचे है। हमारी सरकार की योजनाएं गरीबों की चिंता करते हुए उनकी जेब के पैसे बचा रही हैं।

उन्होंने कहा कि आज औसत भारतीय प्रतिमाह 20 जीबी डाटा खर्च करता है। 2014 के पहले कांग्रेस के जमाने में एक जीबी डाटा करीब 300 रुपये में मिलता था। इस हिसाब से 20 जीबी डाटा 6000 रुपये का होता है, लेकिन आज देश में इतना डाटा 200-300 रुपये में मिल जाता है यानी हर मोबाइल उपभोक्ता को करीब 5000 रुपये की बचत हो रही है। कांग्रेस के जमाने में एलईडी बल्व 300 रुपये में मिलते थे, आज 50-60 रुपये में मिल रहे हैं। देश में जो 40 करोड़ एलईडी बल्व बांटे गए हैं, उनकी वजह से बिजली के बिल में करीब 20 हजार करोड़ की बचत हुई है। जनऔषधि केंद्रों से जो सस्ती दवाएं मिलती हैं, उनकी वजह से भी लगभग 20 हजार करोड़ की बचत हो रही है। हमारी सरकार ने 50 करोड़ परिवारों को आयुष्मान कार्ड दिए और अब तक 5 करोड़ लोग इससे अपना इलाज करा चुके हैं। अगर आयुष्मान कार्ड न होता, तो इन गरीबों को करीब 80 हजार करोड़ खर्च करना पड़ते। उन्होंने कहा कि गरीब की सेवा का ये भाव और हर पल उसकी चिंता भाजपा की पहचान है और भाजपा उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है।

वो तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं, हमारा रास्ता संतुष्टिकरण का
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में लोग हैं जो अपने दल के लिए जीते हैं और उसी का भला चाहते हैं, क्योंकि उन्हें भ्रष्टाचार, कमीशन और कट मनी में हिस्सा मिलता है। राजनीति में इनका रास्ता वोटबैंक की राजनीति और तुष्टिकरण का है क्योंकि इसमें उन्हें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। तुष्टिकरण की राजनीति से इन्हें भले ही फायदा हो, लेकिन ये देश के लिए बहुत विनाशक और घातक है। ये देश के विकास को रोक देता है और समाज में विभाजन की दीवार खड़ी कर देता है। ये लोग अपने स्वार्थ के लिए देश के लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर देते हैं। लेकिन हम भाजपा वालों के संकल्प बड़े हैं और हमारी प्राथमिकता में हमेशा दल से बड़ा देश रहता है। देश का भला होगा, तो सबका भला होगा और देश का भला करने का सच्चा रास्ता संतुष्टिकरण का है। जहां भी भाजपा की सरकारें हैं वहां सभी को बिना भेदभाव के बिजली, पानी और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। हमने देखा है कि तुष्टिकरण की सोच ने कैसे कुछ राज्यों में लोगों के बीच खाई पैदा कर दी है। हमारी सरकार ने अपने 9 वर्षों के कार्यकाल में ऐसे छोटे-छोटे तबकों की सुध ली है, जिनके बारे में पहले सोचा ही नहीं गया। सामाजिक न्याय के नाम पर वोट मांगने वालों ने गांव और गरीबों के साथ सबसे ज्यादा अन्याय किया। हमारी सरकार ने घुमंतु जाति बोर्ड बनाया, ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया और सामान्य वर्ग के गरीबों को भी शिक्षा और नौकरी में आरक्षण दिया, क्योंकि हमारा रास्ता संतुष्टीकरण है।

अगर ये मुस्लिमों का भला चाहते, तो मुसलमानों में अशिक्षा, बेरोजगारी न होती
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में जो लोग भी तीन तलाक के समर्थन में बात करते हैं, वो मुस्लिम बेटियों के साथ अन्याय करते हैं। इससे सिर्फ बेटियों को नुकसान नहीं है, बल्कि पूरे परिवार तबाह हो जाते हैं। दुनिया के अनेक मुस्लिम देशों में तीन तलाक बंद है। अभी मैं इजिप्ट गया था, वहां की आबादी में 90 प्रतिशत सुन्नी मुस्लिम हैं, लेकिन वहां 80-90 साल पहले से तीन तलाक बंद है। अगर ये इस्लाम का अंग है तो पाकिस्तान, इंडोनेशिया में तीन तलाक क्यों नहीं होता, कतर, जोर्डन, सीरिया और बांग्लादेश में क्यों नहीं होता ? जो लोग तीन तलाक का समर्थन करते हैं, वे वास्तव में मुस्लिम बेटियों पर अत्याचार करने की छूट चाहते हैं और इसीलिए आज मुस्लिम बेटियां भाजपा के साथ, मोदी के साथ खड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि देश के मुसलमानों को ये सोचना होगा कि कौन उन्हें भड़का कर इसका फायदा उठा रहा है। अगर परिवार के एक सदस्य के लिए अलग नियम हो और दूसरे के लिए अलग हो, तो परिवार चलेगा क्या ? ऐसी व्यवस्था से देश कैसे चल सकता है ? संविधान में भी समान अधिकारों की बात है। सुप्रीम कोर्ट कह रहा है कि कॉमन सिविल कोड लाओ, लेकिन वोट बैंक के भूखे लोग इसका विरोध कर रहे हैं। अगर ये वास्तव में मुस्लिमों के हितैषी होते, तो मुसलमान भाई-बहनों में इतनी अशिक्षा, बेरोजगारी नहीं रही होती। मुसलमानों में ही कई ऐसे वर्ग हैं, जिन्होंने पसमांदा भाई-बहनों का जीना मुश्किल कर दिया है। इन्हें बराबरी का दर्जा नहीं है और इनका शोषण किया जाता है। पसमांदा लोग उनके साथ हुए शोषण के चलते इतने पिछड़े हुए हैं कि इसका नुकसान उनकी कई पीढ़ियों को उठाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास पर काम कर रही है और पसमांदा भाइयों को भी प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जब आप इन तथ्यों और तर्कों के साथ मुस्लिम भाइयों के बीच जाएंगे, तो निश्चित रूप से उनका भ्रम दूर होगा।

Topics: पीएम मोदी का दौराBhopalएमपी बीजेपीMP BJPएमपी न्यूजMP NewsPM Modi MP visitMadhya PradeshModi will address BJP workersBhopal Newsmera booth sabse majbootमध्य प्रदेशपीएम मोदी का एमपी दौराPM Modi visitभोपाल न्यूजभोपालमेरा बूथ सबसे मजबूत
Share15TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

‘शोहरब ने सौरभ सिंह’ बनकर हिंदू महिला को फंसाया? 5 माह की गर्भवती होने पर शादी से इनकार, FIR दर्ज

Yugpravartak Dr Hedgewar Play Review Bhopal Nadbrahma Nagpur Dr Keshavrao Baliram Hedgewar Panchjanya

यह नाटक नहीं, एक युग का अवतरण है”: ‘युगप्रवर्तक डॉ. हेडगेवार’ महानाट्य की समीक्षा

MP में UCC बिल पास: निकाह-हलाला जैसी प्रथाओं पर क्या? मौखिक तलाक-अनौपचारिक पंचायत के फैसले पूरी तरह गैरकानूनी घोषित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

‘जो हिंदू की बात करेगा वही राज करेगा’, MP में UCC बिल पास होने पर CM मोहन यादव ने क्यों कही ये बात?

मध्य प्रदेश में मिली मां दुर्गा की प्राचीन मूर्ति

मध्य प्रदेश: ललितासन मुद्रा में मिली देवी दुर्गा की दुर्लभ मूर्ति, 3D स्कैनिंग से होगा संरक्षण

UCC प्रस्ताव को मिली मंजूरी

मोहन सरकार का बड़ा ऐलान! UCC प्रस्ताव को हरी झंडी, शादी-लिव-इन समेत बदलेंगे कई नियम

Load More

ताज़ा समाचार

डॉ. माधवराव परलकर जी

जिस डॉक्टर ने करोड़ों की कमाई नहीं, हजारों गरीब मरीजों की दुआएँ कमाईं- डॉ. माधवराव परलकर की प्रेरक गाथा

प्रतीकात्मक तस्वीर

SIR अभियान के तहत जारी हो रहे नोटिस, जानिए किन दस्तावेजों से होगा वोटर लिस्ट सत्यापन

न्यायाधीश न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची

सोशल मीडिया और मीडिया ट्रायल पर भड़के जस्टिस बागची, बोले: ‘लाइक्स की वेदी पर बलि चढ़ रहा निष्पक्ष न्याय’

प्रतीकात्मक तस्वीर

हिंदू नाम बताकर छात्रा से दोस्ती, सच सामने आते ही फैजान देने लगा धमकियां; फिर छात्रा ने उठा लिया खौफनाक कदम

Udhayanidhi Stalin Sanatan Dharma Patna lawyer threatened

उदयनिधि स्टालिन की बढ़ीं मुश्किलें, त्रिषा पर टिप्पणी के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में

whatsapp

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट! अचानक Under Review हो रहे अकाउंट, जानें पूरा मामला

Al Jazeera पर कथित बैन के दावे

PoJK में क्या छिपा रहा पाकिस्तान? पहले चलीं गोलियां, अब Al Jazeera पर कथित बैन के दावे

(Image created by AI)

Today Weather: कई राज्यों में फिर सक्रिय हुआ मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

जैव विविधताओं से भरा है ग्लॉव झील का क्षेत्र

अरुणाचल प्रदेश को मिला पहला रामसर स्थल, ग्लॉव झील को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता

श्री मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

Gen Z और जेन अल्फा से 6 अगस्त को मुंबई में संवाद करेंगे सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies