राजस्थान में नजरू खान द्वारा लिव इन पार्टनर रुखसाना बेगम को मारा जाना और इस बहाने उठते कई सवाल!
September 15, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत राजस्थान

राजस्थान में नजरू खान द्वारा लिव इन पार्टनर रुखसाना बेगम को मारा जाना और इस बहाने उठते कई सवाल!

नजरू खान पहले तो रुखसाना को जंगल में ले गया और फिर अपने घुटनों से उसकी छ पसलियाँ तोड़ी और उसका लिवर फट गया। नजरू गद्दी मुस्लिम है जबकि रुखसाना फकीर जाति की है और गद्दी जाति के मुस्लिम फकीर जाति से नीचे माने जाते हैं, इसलिए रुखसाना का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था।

Written byसोनाली मिश्रासोनाली मिश्रा
May 16, 2023, 05:17 pm IST
inराजस्थान

राजस्थान में नजरू खान ने अपनी लिव इन पार्टनर रुखसाना बेगम की बहुत ही बेरहमी से हत्या कर दी। यह हत्या इतनी भयावह थी कि जैसे समझ में आया ही नहीं कि इतनी नृशंसता की सजा क्या हो सकती है और इतनी नृशंसता कैसे कोई कर भी सकता है।  यह ह्त्या इतनी बेरहमी से की गयी कि रुखसाना की माँ मुन्नी देवी दस दिनों तक सदमे में चली गईं थीं।

नजरू खान पहले तो रुखसाना को जंगल में ले गया और फिर अपने घुटनों से उसकी छ पसलियाँ तोड़ी और उसका लिवर फट गया। उसके शरीर को भीतर ही भीतर इतनी ब्लीडिंग हुई कि उसके पेट में दो यूनिट खून देना पड़ा। और सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि नजरू के पास इतनी जघन्य घटना के लिए कोई विशेष कारण नहीं था।

रुखसाना की अम्मी मुन्नी देवी ने आर्गेनाइजर को 13 मई को दिए हुए इंटरव्यू में कहा कि रुखसाना का निकाह रईस से दस साल पहले हुआ था और उससे उसके चार बच्चे हैं। छह साल पहले रईस की मृत्यु हो गयी तो वह उनके पास आ गयी।

उसके डेढ़ साल बाद वह काम के लिए जयपुर चली गयी थी। वहीं पर उसकी भेंट एक मिस्ड कॉल के कारण नजरू खान से हुई। और उम्र में छोटा होने के बाद भी वह उसके पीछे पड़ा रहा। रुखसाना को उसने भरोसे में लिया कि वह उसके बच्चों का ध्यान रखेगा। और उसके बाद रुखसाना ने उसका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।

मगर इसके बाद जो मुन्नी देवी ने कहा वह हैरान करने वाला तो है ही, साथ ही उस समस्या पर प्रकाश डालता है, जिसे लेकर हिन्दुओं को पिछड़ा बताने वाला वर्ग मौन साध लेता है।

आर्गेनाइजर के इसी लेख में आगे लिखा है कि नजरू गद्दी मुस्लिम है जबकि रुखसाना फकीर जाति की है और गद्दी जाति के मुस्लिम फकीर जाति से नीचे माने जाते हैं, इसलिए रुखसाना का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था।

आर्गेनाइजर का लेख लिंक – https://organiser.org/2023/05/13/173907/bharat/rajasthan-after-making-a-reel-video-nazru-khan-brutally-murdered-his-live-in-partner-woman-is-survived-by-4-children/

 

भास्कर के अनुसार रुखसाना के अब्बा कमरूद्दीन अब रीढ़ की हड्डी में समस्या होने के नाते मजदूरी में असमर्थ हैं।  कमरुद्दीन और मुन्नी देवी की 7 बेटियां थीं। रुख्साना की हत्या के बाद अब 6 बेटियां रह गई हैं। बड़ी बेटी अफसाना (35) की शादी टोंक की है। दूसरी रुखसाना थी। जिसकी हत्या हो गई। तीसरी बेटी फरजाना की शादी के कुछ साल बाद ही पति की मौत हो गई है। जिसके 4 बच्चे हैं। उसकी दूसरी शादी की। दूसरा पति भी बीमार रहता है। चौथी बेटी रुकैया जयपुर, पांचवी शब्बो बघेरा, छठी अन्नू मेहंदवास तथा सातवीं बेटी मुस्कान सांखना में रहती है।

जब यह बात सामने निकल कर आती है कि जाति के आधार पर रुखसाना का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, तो फिर से फेमिनिज्म इन इंडिया का वह लेख आँखों के सामने तैर गया, जिसमें श्रद्धा वॉकर की हत्या के लिए हिन्दू धर्म की जाति को दोषी यह कहते हुए ठहराया था कि श्रद्धा के पिता लिव इन में रहने के उसके फैसले के खिलाफ थे।

किसी भी फेमिनिज्म की या कहें प्रगतिशील वेबसाईट पर फकीर जाति की मुन्नी देवी की बेटी रुखसाना की नजरू के हाथों हुई हत्या का समाचार नहीं दिखाई दिया। यह अजीब विडंबना है। अजीब इसलिए क्योंकि यह दुःख होता है कि जो फकीर महिलाएं नजरू आदि जैसे युवकों की सनक का शिकार हो रही हैं, उनकी हत्या क्यों विमर्श रहित होकर रह जाती है? क्यों उनकी हत्याओं पर बात ही जैसे नहीं होती है और वह सेक्युलर विमर्श से गायब हो जाती हैं।

और केवल रुखसाना ही नहीं, बल्कि ऐसी तमाम मुस्लिम लड़कियों की प्यार की आजादी या जीवन की आजादी एजेंडाबाज आजादी की परिभाषा से परे रह जाती है। जैसे पिछले वर्ष अशरिन नामक मुस्लिम महिला ने एक दलित युवक नागराजू से प्यार और शादी करने का दुस्साहस कर दिया था। मगर उसके प्यार की आजादी उसके भाइयों को पसंद नहीं आई थी और उन्होंने दलित युवक नागराजू को मौत के घाट उतार दिया था।

इसे हालांकि हॉनर किलिंग मीडिया ने बताया था, मगर यह कहीं न कहीं वही जातिगत घृणा की भावना थी, जिसने यह पाप कराया था:

Re-run of Ankit Saxena case.. Nagaraju killed by family of his wife Syed Ashrin in Hyderabad because family of the wife could not tolerate she married a Hindu! THIS IS NOT HONOR KILLING – it’s a hate crime BUT the so called ISLAMOPHOBIA LOBBY /Not in my name Brigade is SILENT pic.twitter.com/0fLPy2izkR

— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) May 5, 2022

ऐसे ही दिल्ली में एक घटना हुई थी जिसमें एक मुस्लिम महिला ने एक वाल्मीकि युवक से शादी कर ली थी। क्विंट के अनुसार उस लड़की के अब्बा की नाराजगी इस बात पर थी कि वह कुछ भी होता हम मान जाते, मगर वाल्मीकि नहीं! इमें मुस्लिम अशराफ लड़की के परिवार वालों के हवाले से लिखा गया था कि ““वह हमारे समाज का नहीं है कि हम दोनों की शादी करा पाएं। अगर वो हमारे समाज का भी नहीं होता, पर इस समाज का नहीं होता और दूसरे समाज का होता तो मैं हंसी खुशी कर देता। लेकिन इस समाज का है वो तो मैंने तो अपनी बेटी के सामने हाथ जोड़ लिए। हम मुस्लिम हैं और वह वाल्मीकि। अगर वह मुस्लिम नहीं भी होता तो भी कोई बात नहीं होती, पर वह वाल्मीकि नहीं होता तो मैं खुशी खुशी शादी कर देता।”

जब मजीद से क्विंट के पत्रकार ने यह प्रश्न किया था कि वाल्मीकि जाति का लड़का होने के कारण क्या समस्या है, तो मजीद का कहना था कि “मुस्लिम समुदाय का कोई भी आदमी वाल्मीकि को कैसे अपने बच्चे दे सकता है? न ही हम बच्चा देते हैं और न ही हम लेते हैं!”

दा क्विंट का लिंक – https://www.thequint.com/news/india/sarai-kale-khan-muslim-mob-attacks-dalit-households-after-wedding#read-more#read-more

यह दिल्ली के सराय काले खान की घटना थी, जिसमें वाल्मीकि हिन्दू लड़के के परिवार पर हमला किया गया था।

यहाँ पर प्रश्न बार बार यही उठता है कि आखिर क्यों प्रगतिशील लोग किसी रुखसाना, किसी अशरिन या किसी शीना के प्यार या जीवन की आजादी के अधिकार पर बात नहीं करते? जब किसी रुखसार को किसी नज़रु द्वारा मौत के घाट इतनी बेरहमी से उतार दिया जाता है तो उस मानसिकता पर बात क्यों नहीं होती है जिसके चलते रुखसाना को असमय मरना पड़ा!

मीडिया के अनुसार नजरू ने संदेह के आधार पर रुखसाना की हत्या कर दी। अब उसके चारों बच्चों का क्या होगा, इसके विषय में वह प्रगतिशील लोग बात क्यों नहीं करते हैं, जो हिन्दू लोकवादी एवं धर्मनिष्ठ पुरुषों को लगातार हिंसक बताते हैं।

किसी अशरिन का असमय विधवा होना उनके एजेंडे से बाहर क्यों होता है और क्यों किसी शीना द्वारा श्याम के साथ विवाह पर शीना के घरवालों का वाल्मीकियों में लड़की न देने का विमर्श दम तोड़ देता है!

आखिर क्या भय है और क्या एजेंडा है जिसके चलते महिलाओं के प्रति होने वाले यह तमाम अन्याय कहीं न कहीं एक तारीख ही बनकर रह जाते हैं और एजेंडे वाले विमर्श के नीचे दबकर दम तोड़ देते हैं। क्या कभी उन महिलाओं की भी आवाज उस विमर्श का एजेंडा बन पाएगी जो स्त्री विमर्श के ठेकेदार बनकर केवल एजेंडा को आगे बढ़ाता है!

इसे रुखसाना की अम्मा मुन्नीदेवी के शब्दों में कहें तो “नजरू और उसके जैसे लोग सनकी और कट्टर होते हैं, वे महिलाओं को अपना मनोरंजन स्रोत मानते हैं, उसने उसके साथ एक जानवर की तरह व्यवहार किया था!”

मगर दुर्भाग्य की बात यही है कि मुन्नी देवी के आंसू भी रुखसाना की नज़रु द्वारा की गयी हत्या को उस विमर्श में नहीं ला पाएंगे, जो विमर्श का ठेकेदार बना है! वह विमर्श नज़रु जैसे कट्टर और सनकियों के साथ खड़ा है और इसके साथ ही यह विमर्श उन महिलाविरोधियों के पक्ष में भी खड़ा है, जो जाति के नाम पर अपनी महिलाओं की प्यार की और जीवन की आजादी पर डाका डालते हैं एवं साथ यह विमर्श मुस्लिमों में व्याप्त जाति के प्रश्न पर घुटने टेके हुए है!

 

Topics: Rajasthan Newsनजरू खान और रुखसाना बेगमNazaru Khan and Rukhsana Begumराजस्थान समाचार
Share6
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव 2026 के शानदार परिणामों का जश्न मनाते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़।

राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत: PM मोदी बोले- डबल इंजन सरकार के सुशासन और विकास पर जनता की मुहर

गांववालों ने आंखों देखा हाल बताया

CJP का ग्रामीणों पर हमले का आरोप, गांव वालों ने कहा- ‘झूठ बोल रहे हैं’, अपनी गाड़ी खुद तोड़ी; जानें पूरा मामला

Rajasthan Mausam

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून ने फिर बदली चाल, 15 जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी

‘सुशासन संवाद-राजस्थान’: राष्ट्रीय चेतना की सशक्त आवाज है पाञ्चजन्य- CM भजनलाल शर्मा

राजस्थान: 473 विमुक्त, घुमंतू और अर्द्धघुमंतू परिवारों को मिले पक्के घर, CM भजनलाल शर्मा ने सौंपी खुशियों की चाबी

Sant Ravidas Book Release Ajmer Hanuman Singh Rathore RBSE Rajiv Gandhi Auditorium Panchjanya

Sant Ravidas Book Release Ajmer: संत रविदास जी का चिंतन पहले से कहीं अधिक आज प्रासंगिक है

Load More

ताज़ा समाचार

आज का श्लोक : सर्वमेव मनोमूलं कार्यं संघटनात्मकम्

Rajasthan Weather: 15 सितंबर को 14 जिलों में ‘भारी बारिश’, 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा जयपुर का अधिकतम तापमान

जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव 2026 के शानदार परिणामों का जश्न मनाते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़।

राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत: PM मोदी बोले- डबल इंजन सरकार के सुशासन और विकास पर जनता की मुहर

देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र

UCC : महाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी

भगवान शिव और माता पार्वती (फोटो- एआई द्वारा निर्मित)

हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का दुर्लभ महासंयोग : जब श्रीकृष्ण ने राधा को बताया शिव-शक्ति का अटूट प्रेम

जयदीप राय को हिंदी सेवा सम्मान 2026 प्रदान करतीं नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह। साथ में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राणा प्रताप सिंह।

भारतीय भाषा अभियान के राष्ट्रीय संयोजक जयदीप राय को ‘हिंदी सेवा सम्मान 2026’

शिकायतकर्ता से सीधे बात करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

सीएम धामी ने अफसरों के सामने शिकायतकर्ता को लगाई कॉल, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश

प्रतीकात्मक तस्वीर

जम्मू, हिमाचल और उत्तराखंड में 15 सितंबर को कहां -कहां होगी बारिश? IMD ने अलर्ट जारी कर बताया

बंगाल में लेनिन, मार्क्स और हो ची मिन्ह सड़कों के बदलेंगे नाम, वामपंथियों का खत्म होगा नामोनिशान

मोहम्मद शमी और कैफ

क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies