ये क्या कर रहे मिशनरी स्कूल! बच्चों के नाम पर उगाही, हिंदू बच्ची को कागज में बनाया ईसाई, शराब की बोतलें, और भी खामियां
September 13, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

ये क्या कर रहे मिशनरी स्कूल! बच्चों के नाम पर उगाही, हिंदू बच्ची को कागज में बनाया ईसाई, शराब की बोतलें, और भी खामियां

राज्य बाल आयोग की सदस्‍य के साथ अभद्रता, बच्‍चों की फोटो दिखाकर सेवा के नाम पर उगाही जा रही डॉलर में राशि

Written byडाॅ. मयंक चतुर्वेदीडाॅ. मयंक चतुर्वेदी
May 9, 2023, 02:59 pm IST
inभारत, मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में जांच के दौरान एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो

मध्य प्रदेश में जांच के दौरान एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में इन दिनों एक के बाद एक ईसाई मिशनरी की मनमानी सामने आ रही है। कभी सेवा के नाम पर धन उगाही तो कभी माइनॉरिटी की आड़ में बिना मान्‍यता के आरटीई (शिक्षा के अधिकार कानून) की धज्‍ज‍ियां उड़ाते हुए विद्यालय संचालन तो कहीं मानव भ्रूण और शराब की तमाम बोतलों का मिलना जारी है। हर जगह कन्वर्जन सामग्री बड़ी मात्रा में मिल रही है।

ताजा मामला एनएच-44 स्‍थ‍ित सागर के सेंट फ्रांसिस सेवाधाम आश्रम से जुड़ा है, जहां राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और राज्‍य बाल आयोग के सदस्‍यों ने कई धांधलियों को पकड़ा है। बच्‍चों के इस सेवाधाम में मुरैना के सेंटमेरी स्‍कूल की तरह ही शराब की कई बोतलें पाई गईं हैं। बड़ी संख्‍या में मत प्रचार की सामग्री मिली है और सेवा के नाम पर विदेश से डॉलर में उगाही करने के साथ ही बच्चों को कई वर्षों से अपने परिजन से नहीं मिलने देने जैसी अनेक गड़बड़ियां मिली हैं।

आयोग की सदस्‍य के साथ अभद्रता

केंद्र और राज्‍य बाल आयोग ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो के नेतृत्‍व में सोमवार रात कार्रवाई की। कार्रवाई करते समय शासकीय कार्य में बाधा डालने और राज्‍य आयोग सदस्‍य डॉ. निवेदिता शर्मा के साथ अभद्रता भी की गई, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दो लोगों को जेल भेज दिया है। कार्रवाई के दौरान मध्‍य प्रदेश राज्‍य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से टीम में ओंकार सिंह एवं मेघा पवार भी साथ रहे।

 

अनाथ आश्रम के नाम पर सरकार से मिली सैकड़ों एकड़ भूमि पर बने चर्च

प्रियंक कानूनगो ने बताया कि सेंट फ्रांसिस सेवाधाम आश्रम में जांच के दौरान कई अनियमितताएं मिली हैं। जिन्‍हें जांच में ले लिया गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन से भी उनकी जांच करने के लिए कहा गया है। उन्‍होंने इस संबंध में मंगलवार सुबह एक ट्वीट भी किया और बताया, ”मध्यप्रदेश के सागर ज़िले में सेंट फ़्रांसिस मिशनरी के निरीक्षण में अनेक गड़बड़ियां मिलीं। स्वयं को पादरी बताने वाले एक व्यक्ति ने राज्य आयोग की एक महिला सदस्य से अभद्रता की, अनाथ बच्चों के आश्रम के नाम सरकार से मिली सैकड़ों एकड़ शासकीय भूमि पर चर्च बने मिले व खेती भी की जा रही है। शराब की बोतलें भी पायी गई। बच्चों के नाम पर विदेश से फ़ंडिंग ली जा रही थी। बच्चों को वर्षों से उनके परिवार से नहीं मिलवाया गया, न ही वापस घर भेजा गया। एसआईआर व आईसीपी नहीं मिले। अपंजीकृत हॉस्टल भी चल रहे हैं। एक बच्ची का नाम बदले जाने के भी संकेत मिले हैं जिसमें कन्वर्जन की आशंका है।” उन्‍होंने अपने किए गए इस ट्वीट को विशेष तौर पर मध्‍य प्रदेश के मख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टैग भी किया है।

जांच करती राज्य बाल आयोग की सदस्य

कई संस्‍थान नियमविरुद्ध हो रहे एक साथ संचालित

प्रियंक कानूनगो का कहना है कि सेंट फ्रांसिस सेवाधाम आश्रम में किशोर न्याय अधिनियम के तहत अलग-अलग प्रकार के संस्थान जैसे दिव्यांग, मानसिक रूप से कमजोर और बालक-बालिका छात्रावास समेत अन्य कार्य संचालित हो रहे हैं। इन सभी में अनेक खामियां पाई गईं, खासकर बालक छात्रावास के पंजीयन की जानकारी सही नहीं मिली। यह किस आधार पर चलाया जा रहा है जब इसकी जानकारी मांगी गई तो वह भी सेंट फ्रांसिस सेवाधाम आश्रम मुहैया नहीं करा सका।

बच्‍चों की फोटो दिखाकर सेवा के नाम पर उगाही जा रही डॉलर में राशि

सेंट फ्रांसिस सेवाधाम में विदेशों से डॉलर के रूप में उगाही किए जाने की जानकारी मिली है। जो बच्चे की फोटो भेजकर स्पांसरशिप के नाम पर लिए जाते रहे हैं। ऐसे दस्तावेज यहां प्राप्‍त हुए हैं जोकि न हिंदी में और न अंग्रेजी में हैं । इनमें कुछ मलयालन और कुछ लैटिन भाषा में हैं। अब हम इनकी भाषा विशेषज्ञ द्वारा ही जांच कराएंगे। एनसीपीसीआर के अध्‍यक्ष प्रियंक कानूनगो ने यह भी कहा कि जब सेवाधाम में दो हॉस्टल जो यहां संचालन हो रहे हैं कि बारे में पूछा गया कि यह किस विभाग के अंतर्गत संचालित हैं, तो इसकी जानकारी नहीं मिली। जांच में सेवाधाम के संचालकों ने शिक्षा विभाग को गलत जानकारी दी है। शिक्षा विभाग को बताया गया है कि यहां स्कूल भी छात्रावास के साथ चल रहा है जबकि विद्यालय यहां दूर-दूर तक कहीं नजर नहीं आया।

बालिका गृह में पाए गए दो पुरुष, आयोग ने जताई आपत्‍त‍ि

राज्‍य बाल संरक्षण आयोग की सदस्‍य डॉ. निवेदिता शर्मा ने बताया कि जब मैं बालगृह बालिका का निरीक्षण कर रही थी, तभी दो लोग वहां आए जो स्‍वयं को फॉदर बता रहे थे, बालगृह बालिका में मौजूद सिस्‍टर भी उनका साथ दे रहीं थीं और वे मुझसे दुर्व्यवहार करने लगे। गलत तरह से बातचीत करने के साथ वे वीडियो भी बना रहे थे, जिसके लिए मेरे द्वारा बार-बार मना किया गया। इसके बाद भी वे नहीं रुके। वे अंदर से बाहर आए थे, इस पर मैंने आपत्‍त‍ि जताई।

बच्‍चों को नहीं किया गया अब तक लीगल फ्री

निवेदिता शर्मा ने बताया कि ये घटना तब हुई जब हमारे अन्‍य साथी बालक एवं बालिका छात्रावास देखने गए थे। वास्‍तव में यहां मेरी आपत्‍त‍ि बालिका गृह में इन दोनों पुरुषों का पाया जाना था। अनिमितताओं के विषय में पूछे जाने पर डॉ. निवेदिता शर्मा ने बताया कि बच्‍च‍ियां यहां बचपन से रह रही हैं, ये अनाथ हैं किंतु इसके बाद भी इन्‍हें इतने वर्षों से यहां रखा गया है, कानूनी तौर पर लीगल फ्री की प्रक्रिया की जानी चाहिए थी, जिसका कि अभी तक पालन नहीं किया गया।

बच्‍चों का भोजनालय एवं शौच स्‍थान बहुत गंदा

यहां सिस्‍टर्स और बच्‍चों के खाना बनाने की व्‍यवस्‍था अलग-अलग है, जहां सिस्‍टर का भोजनालय साफ सुथरा है, वहीं बच्‍चों का स्‍थान अत्‍यधिक गंदा मिला। शौचालय बहुत गंदा मिला। जहां बच्‍चों के रहने की जगह है, वहां पर गेहूं भर कर रखा गया है। उम्र के अनुसार बच्‍चों को अलग-अलग रखने की व्‍यवस्‍था होनी चाहिए, जिसका कि पालन यहां नहीं मिला। एक बच्‍ची का दस्तावेजों में नाम परिवर्त‍ित किया गया है, उसे हिन्‍दू से ईसाई बना देना पाया गया है।

एक ही कमरे में मिलीं शराब की 10 बोतलें

राज्‍य आयोग के सदस्‍य ओंकार सिंह ने बताया कि उन्‍हें निरीक्षण के दौरान एक कमरे से शराब की 10 बोतलें मिलीं। सोचनेवाली बात है कि बच्‍चों के इस आवासीय परिसर में नशे का क्‍या काम? यहां रसोई के फ्रीजर मांस से भरे पाए गए। भयंकर बदबू आ रही थी। मतांतरण की व्‍यापक स्‍तर पर सामग्री मिली है। जब एक बच्‍चे से उसके बारे में पूछा गया तो उसका कहना था कि नहीं मालूम वह कहां से आया है। अभिभावक परेशान हैं, कई सालों से उन्‍हें उनके बच्‍चों से नहीं मिलने दिया गया है।

नियमविरुद्ध कई जिलों के बच्‍चे रह रहे यहां

ओंकार सिंह ने बताया कि कई जिलों के बच्‍चे यहां रह रहे हैं, जबकि नियमानुसार यदि उनके यहां बाल एवं बालिका गृह हैं तो उन्‍हें उनके जिले में रखना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि यहां आयोग को बाल श्रम करवाए जाने का अंदेशा हुआ है, जिसकी आगे जांच की जाएगी।

ये कमियां भी आईं ध्‍यान में

बालिका छात्रावास में तमाम गड़बड़ियां हैं। यहां संचालित हो रहे अधकांश कार्य नियमों से संचालित नहीं हो रहे। यहां नियमविरुद्ध बड़ा मामला यह भी है कि बालिका और बालक छात्रावास एक साथ संचालित होते पाए गए, जबकि नियमों से इन्‍हें अलग-अलग संचालित होना चाहिए। बालक छात्रावास पंजीयन अवधि पूर्ण कर चुका है। वहीं बालिका छात्रावास का पंजीयन ही नहीं मिला। आयोग ने यह सभी मामले जिला प्रशासन के ध्‍यान में ला दिए हैं, आगे इस पर प्रभावी कार्रवाई अब जिला कलेक्‍टर के माध्‍यम से होना शेष है।

Topics: मध्य प्रदेशमिशनरी स्कूलप्रियंक कानूनगोएनसीपीसीआर अध्यक्षसागर में ईसाई मिशनरीसेंट फ्रांसिस सेवाधाम आश्रम
डाॅ. मयंक चतुर्वेदी
डाॅ. मयंक चतुर्वेदी
लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं और हिंदुस्थान समाचार से संबद्ध हैं। [Read more]
Share12
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

ड्रग्स की समस्या से परेशान होकर गुलजार सिंह ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने वीडियो में मंत्री चीमा का नाम लिया।

पंजाब के मंत्री के सामने नशे का मुद्दा उठाने के बाद आत्महत्या, गुलजार सिंह मामले में NHRC ने दिए कार्रवाई के आदेश

MP के धार की ऐतिहासिक भोजशाला में हुआ हनुमान चालीसा का पाठ…

MP में UCC बिल पास: निकाह-हलाला जैसी प्रथाओं पर क्या? मौखिक तलाक-अनौपचारिक पंचायत के फैसले पूरी तरह गैरकानूनी घोषित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

‘जो हिंदू की बात करेगा वही राज करेगा’, MP में UCC बिल पास होने पर CM मोहन यादव ने क्यों कही ये बात?

मध्य प्रदेश में मिली मां दुर्गा की प्राचीन मूर्ति

मध्य प्रदेश: ललितासन मुद्रा में मिली देवी दुर्गा की दुर्लभ मूर्ति, 3D स्कैनिंग से होगा संरक्षण

चोरी के आरोप में दी गई तालिबानी सजा

चोरी के आरोप में 2 युवकों को ‘तालिबानी सजा’, करंट देने का वीडियो वायरल, NHRC सदस्य प्रियंक कानूनगो ने लिया संज्ञान

Load More

ताज़ा समाचार

cm yuva vidyarthi manthan dhami viksit uttarakhand

उत्तराखंड: विद्यार्थी मंथन में बोले CM धामी- युवा ही देश और उत्तराखंड का भविष्य, 2.67 लाख विद्यार्थियों ने भेजे विचार

Cockroach Janta Party : CJP पर AAP से राजनीतिक जुड़ाव के आरोप, अभिजीत दीपके पर उठे सवाल, जानिए क्या है पूरी खबर!

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में वक्तव्य देते प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

ब्रिक्स में बढ़ा ग्लोबल साउथ का विश्वास: PM मोदी बोले- समाधान उन पर थोपे नहीं जाते, बल्कि साथ लेकर बनते हैं

malaysia pm anwar ibrahim sings kishore kumar song brics summit delhi

BRICS Summit 2026 : …जब मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गुनगुनाया किशोर कुमार का गाना- ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’

ramnagar advocate dr puran chandra pandey 19 degrees mba

उत्तराखण्ड : रामनगर के एडवोकेट डॉ. पूरन चंद्र पांडे ने हासिल की 19 डिग्रियां, अब 20वीं MBA की तैयारी

पाञ्चजन्य के संपादक श्री हितेश शंकर जी और श्री प्रसाद महानकर- राष्ट्रीय संगठन मंत्री

टी-20 से मल्लयुद्ध तक… कैसी रही भारत की खेल संस्कृति? प्रसाद महानकर जी ने बताया पूरा इतिहास

पाञ्चजन्य के संपादक श्री हितेश शंकर जी और श्री परिंदु भगत (काकू भाई)- भाजपा नेता एवं प्रख्यात चार्टर्ड अकाउंटेंट

PM नरेंद्र मोदी को करीब से देखने वाले काकू भाई ने खोले पुराने राज, बताया- कैसी थी उनकी शुरुआती जिंदगी और कार्यशैली?

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग।

क्या भारत, चीन और रूस वैश्विक व्यवस्था को नया रूप दे सकते हैं? ब्रिक्स से कितना बदलेगा शक्ति संतुलन

डॉ. संजय जोशी जी

Sabarmati Samvad 2026: क्यों खास है स्टैच्यू ऑफ यूनिटी? किसानों के लोहे से लेकर ‘वॉल ऑफ यूनिटी’ तक, जानिए पूरी कहानी

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में वक्तव्य देते प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

ग्लोबल साउथ की आवाज बने ब्रिक्स, पीएम मोदी ने रखा भारत का विकास विजन; बोले- सहयोग ही एकमात्र रास्ता

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies