उस समय नहीं मालूम था कि वह कसाब था, अंदाजा हो गया था कि कुछ गड़बड़ है
June 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

उस समय नहीं मालूम था कि वह कसाब था, अंदाजा हो गया था कि कुछ गड़बड़ है

26/11 की रात कॉमा अस्पताल में सिस्टर मीना और सिस्टर योगिता भी थीं। कैसे वह खौफनाक मंजर शुरू हुआ, किस तरह स्थिति संभालने की कोशिश की, आज भी सिहर जाता है मन।

Written byPanchjanyaPanchjanya
May 6, 2023, 06:00 am IST
in भारत, महाराष्ट्र
कॉमा अस्पताल पर हमले की आपबीती सुनाती सिस्टर मीना और सिस्टर योगिता। उस दिन का आघात अभी तक मन पर बना हुआ है।

कॉमा अस्पताल पर हमले की आपबीती सुनाती सिस्टर मीना और सिस्टर योगिता। उस दिन का आघात अभी तक मन पर बना हुआ है।

मुंबई हमले के दोषी कसाब को वर्ष 2010 में आज ही के दिन (6 मई) को फांसी की सजा सुनाई गई थी।  आतंकियों ने मुंबई पर 26 नवंबर 2008 को हमला किया था। 26/11 की रात कॉमा अस्पताल में सिस्टर मीना और सिस्टर योगिता भी थीं। कैसे वह खौफनाक मंजर शुरू हुआ, किस तरह स्थिति संभालने की कोशिश की, आज भी सिहर जाता है मन। पाञ्चजन्य ने नवंबर 2022 में मुंबई में मुंबई संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें दोनों पीड़ितों ने उन खौफनाक पलों की कहानी सुनाई।

वह 26/11 की रात थी। जिनकी जीवन यात्रा समाप्त हो गई, वे तो अपने पीछे आंसुओं का सैलाब छोड़ गए। जिन्होंने मौत का वह भयानक मंजर अपनी आंखों से देखा, कल की सुबह देखेंगे कि नहीं, परिजन, मित्र सब छूटते हुए लग रहे थे, आतंकवादियों से आमना-सामना हुआ, और सौभाग्यशाली रहे कि बच गए, वे आज भी उन पलों को याद कर सदमे में डूब जाते हैं।

मम्मी तुम नाइट ड्यूटी पर मत जाओ

मीना जाधव ने बताया कि ‘उस दिन मेरी नाइट ड्यूटी थी। रोज की तरह मैं ड्यूटी पर पहुंचीं। चौथी मंजिल पर अपने वार्ड में पहुंच कर नियमित कामकाज में तल्लीन हो गई। रात नौ-साढ़े नौ बजे पटाखों की आवाज आई। देव-दीपावली के आसपास का समय था। तो मान लिया कि पटाखे छोड़े जा रहे होंगे। लेकिन आवाज कुछ अलग थी, लगा कि फैंसी पटाखे होंगे। कुछ मरीज अपनी पास की खिड़कियों से बाहर झांकने लगे तो नीचे लोग भागते-दौड़ते दिखे। उन्होंने बताया कि लोग भाग रहे हैं। मैंने मरीजों से तनाव न लेते हुए सोने को कह दिया।

नीचे से पटाखों की आवाज आ रही थी। लगा कि मैच होगा तो पटाखे बज रहे होंगे। परंतु मरीज बताने लगे कि टाइम्स आफ इंडिया वाली गली से कुछ लोग भाग रहे हैं। पता चला कि आतंकवादी सीएसटी स्टेशन पर गोलीबारी करने के बाद टाइम्स की गली से होते हुए हमारे अस्पताल के पीछे के गेट से अंदर आ गए।

फिर मैंने खुद खिड़की से देखा। दो आदमी गेट से अंदर आ रहे थे। बाद में पता चला कि वह कसाब था। तब तक यह अंदाज हो गया कि कुछ गड़बड़ है। सबसे पहले लाइट आफ की, फिर मरीजों, उनके परिजनों, स्टाफ को लेकर बेड के नीचे, बाथरूम में छिप गए। दो मरीज नहीं हटाए जा सके। उनमें एक अर्ध बेहोशी में था, दूसरे का उसी दिन आपरेशन हुआ था। उन्होंने कहा, हमे यहीं रहने दो, जो होगा, देखा जाएगा, बाकी को बचाओ।

हमारे अस्पताल का मेन गेट हमेशा खुला रहता है। मैं एक कर्मचारी के साथ गेट बंद करने गई। घबराहट में गेट बंद ही नहीं हो रहा था। उस समय हमने एक आदमी को ऊपर जाते देखा, वह कसाब था। तब नहीं मालूम था। वह हमारे सामने के वार्ड में होकर आया। मैं टंकी के पीछे से देख रही थी। यह देखने के बाद मैं सुन्न पड़ गई। मेरे पांवों में जान नहीं थी। एक-डेढ़ घंटे बाद सुरक्षाकर्मी आए। खिड़की से देखा तो थोड़ी आश्वस्त हुई। लेकिन फायरिंग इतने जोर-जोर से हो रही थी कि हमें लगा कि दीवार पूरी गिर जाएगी और हम सब वहां खत्म हो जाएंगे। हम कभी सुबह नहीं देखेंगे। बहुत खराब स्थिति थी। कभी भूल नहीं पाएंगे उस दिन को।

तब मेरे बच्चे छोटे थे। अभी बेटा 22 साल का हो गया है। उसके मन में डर बैठ गया है। अभी भी मुझे बोलता है कि मम्मी तुम नाइट ड्यूटी पर मत जाओ। मैं तो बाद में व्यवस्थित हो गई पर वह उस रात की दहशत को भूल नहीं पाता।’

मम्मी को किया आखिरी कॉल

कॉमा अस्पताल की एक अन्य सिस्टर योगिता बागड़ पांचवीं मंजिल पर स्थित पीएनसी वार्ड में थीं जहां जच्चा-बच्चा को रखा जाता है। योगिता बताती हैं कि उनकी नाइट ड्यूटी थी। रोज की तरह अस्पताल पहुंची, वार्ड में अपने काम में लग गई। वार्ड में करीब 35 जच्चा और उनके नवजात बच्चे थे। मैं अपनी वरिष्ठ नीता मुरंजन और दो मौसी लोगों के साथ साढ़े नौ बजे खाने बैठी। नीचे से पटाखों की आवाज आ रही थी। लगा कि मैच होगा तो पटाखे बज रहे होंगे। परंतु मरीज बताने लगे कि टाइम्स आफ इंडिया वाली गली से कुछ लोग भाग रहे हैं। पता चला कि आतंकवादी सीएसटी स्टेशन पर गोलीबारी करने के बाद टाइम्स की गली से होते हुए हमारे अस्पताल के पीछे के गेट से अंदर आ गए।

लेकिन 10-15 मिनट बाद अस्पताल का एक सर्वेंट नीचे से भागते-भागते आया कि सब लोग छुप जाओ। अपने यहां दो वाचमैन को गोली लगी है। आतंकवादियों ने नीचे दोनों वाचमैन को गोली मार दी थी। और वे आतंकवादी नीचे से भागते-भागते ऊपर तक आ गए। पहले चौथी मंजिल, फिर हमारी पांचवीं मंजिल और फिर ऊपर आडिटोरियम तक गए। उनके पीछे पुलिस आ रही थी।

बाहर जमकर फायरिंग चल रही थी। लग रहा था कि अगर फायरिंग से नहीं मरे तो आतंकवादी जो ग्रेनेड डाल रहे थे, उसकी वजह से बिल्डिंग नीचे गिर जाएगी। हम लोग उसमें मर सकते हैं। ढाई बजे के आस-पास कमांडो अस्पताल में आ गए और हम लोगों को बाहर निकाला। तब तक हम लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। इतने छोटे कमरे में इतने लोग बैठे थे। वेंटिलेशन नहीं था। मेरी स्थिति यह हो गई थी कि मैं ऊपर की खिड़की फोड़ दूं ताकि हवा अंदर आ जाए। तब तक कमांडो ने हम लोगों को बाहर निकाला।

हमारा वार्ड बहुत फैला हुआ है। इतने सारे मरीजों को पांच मिनट में एकत्र करना, उनके बेबी को एकत्र करना, जो सिजेरियन आपरेशन हैं, उनको उठाना, फिर उनके सब रिश्तेदारों को उठाना और कहां छुपाएं, ये बहुत बडा टास्क था हमारे लिए। पर हम दो ही जने थे, फिर भी हम लोग ने किसी तरह व्यवस्था की। एक साइड में एकदम छोटा सा कमरा था, वेंटिलेशन भी नहीं था। हमने लोगों को बोला कि यहां छुप जाओ। सबको उठाया, फटाफट लाइट आफ किया, घुप्प अंधेरा कर दिया और उसके बाद हम अस्पताल का गेट बंद करने चले। ताला नहीं मिल रहा था। फिर एक ताला मिला तो जैसे ही हम लोग गेट बंद करने गए, आतंकवादी हमारे सामने खड़े थे। लेकिन सब लाइट आफ थी तो उनकी नजर हमारी तरफ नहीं गई, लेकिन हम लोग ने उनको देखा। उसके बाद सब मरीजों को कमरे में छिपा कर कुंडी लगा दी। कमरे में जच्चा, उनके शिशु, उनके परिजन, हम लोग, सब एक-दूसरे के ऊपर बैठे थे।

फिर मेरी मंजिल और छठी मंजिल के बीच आतंकवादियों और पुलिस के बीच फायरिंग चालू हो गई। मैंने जिंदगी में कभी फायरिंग की आवाज नहीं सुनी थी। मेरे कमरे के ठीक बगल वाले कमरे के बाहर फायरिंग चालू हुई। आतंकवादियों ने चार ग्रेनेड फेंके। पूरी बिल्डिंग कांप रही थी। हम लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि बाहर क्या चल रहा है। लेकिन कुछ तो भयंकर चालू है, इतना पता था। सभी बच्चे रो रहे थे। मैंने सब माताओं को बोला कि अपने बच्चे को लगातार फीड करते रहो ताकि बेबी की आवाज बाहर न जाए। आवाज बाहर जाती तो गेट का ताला तोड़ना उनके लिए बड़ी बात नहीं थी।

फिर मैंने सबके मोबाइल ले लिये और सबको साइलेंट पर डाल दिया। लेकिन सबसे कहा कि एक बार अपने घर बात कर लो। किसी को पता नहीं था कि ये हमारी आखिरी रात है या कल हम फिर से बचेंगे या नहीं बचेंगे। सबने धीमी आवाज में अपने घर बात की। मैं तब 24 साल की थी। मैंने भी मेरी मम्मी को कॉल किया था। इतना ही बोला था कि मैं कल आऊंगी कि नहीं, मुझे पता नहीं। वे जोर-जोर से रोने लगीं। मेरे हाथ में गणपति अथर्वशीष का एक छोटा सा टुकड़ा था।

मैं उसे लगातार पढ़ रही थी। बाहर जमकर फायरिंग चल रही थी। लग रहा था कि अगर फायरिंग से नहीं मरे तो आतंकवादी जो ग्रेनेड डाल रहे थे, उसकी वजह से बिल्डिंग नीचे गिर जाएगी। हम लोग उसमें मर सकते हैं। ढाई बजे के आस-पास कमांडो अस्पताल में आ गए और हम लोगों को बाहर निकाला। तब तक हम लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। इतने छोटे कमरे में इतने लोग बैठे थे। वेंटिलेशन नहीं था। मेरी स्थिति यह हो गई थी कि मैं ऊपर की खिड़की फोड़ दूं ताकि हवा अंदर आ जाए। तब तक कमांडो ने हम लोगों को बाहर निकाला।

Topics: 26/11मुंबई संकल्पकसाब की फांसीमुंबई हमले के चश्मदीदकॉमा अस्पतालसिस्टर मीना जाधवसिस्टर योगितापाञ्चजन्य
Share10TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

सेवामूर्ति डॉ. योगेंद्र सिंह: तन समर्पित मन समर्पित…

जनरल नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक और राहुल गांधी

जनरल नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक पर विवाद, भारतीय सेना और नेतृत्व को बदनाम करने का प्रयास

79वें वर्ष में पाञ्चजन्य का वैचारिक महाकुंभ, “बात भारत की” का आयोजन

मकर संक्रांति और पाञ्चजन्य: जब सूर्य के उत्तरायण होने के साथ शुरू हुआ राष्ट्र धर्म का नया अध्याय

श्री केदार सिंह

नहीं रहे ‘पाञ्चजन्य वाले बाबा’

Danteshwari Samvad OP Chaudhary

दंतेश्वरी Dialogue: वित्तमंत्री ओपी चौधरी बोले-बस्तर बनेगा इको-टूरिज्म और ऑर्गेनिक हब

Load More

ताज़ा समाचार

Love Jihad Islamic conversion Bhopal

भोपाल में फिर ‘लव जिहाद’: नाबालिग किशोरियों का अपहरण, दुष्कर्म और इस्लामिक कन्वर्जन का दबाव, 3 आरोपी गिरफ्तार

केरलम के सरकारी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही, मरीज के सर्जिकल घाव में रेंगते मिले कीड़े

मोदी सरकार में पूर्वोत्तर बना भारत का विकास इंजन

देहरादून FRI रेंजर्स कॉलोनी की भूमि बना दी मजार, वक्फ में भी दर्ज किया पर दस्तावेज नहीं दिखा सके

US Cloude Mythos

Anthropic ने चुनिंदा भारतीय कंपनियों को Claude Mythos AI मॉडल का एक्सेस दिया, क्या होंगे फायदे?

कॉर्पोरेट जिहाद: विप्रो में भी TCS वाला पैटर्न, हिंदू महिला का इस्लामिक कन्वर्जन और ‘शेख’ से संबंध बनाने का दबाव

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार: महिला नेतृत्व वाली 52 फीसदी पंचायतों को मिला सम्मान

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का बदलेगा नाम

भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम होगा वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय, कार्यपरिषद ने दी मंजूरी

अलर्ट! मां के गर्भ तक पहुंच रही है ‘जहरीली हवा’, शिशु के विकास को कर सकती है प्रभावित

तिलक कुमार चक्रवर्ती, पूर्व टीएमसी विधायक

पूर्व तृणमूल विधायक तिलक कुमार चक्रवर्ती गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies