समलैंगिक विवाह पर बोले CJI- हमें यह देखना होगा कि कोर्ट कहां तक जा सकता है
September 14, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

समलैंगिक विवाह पर बोले CJI- हमें यह देखना होगा कि कोर्ट कहां तक जा सकता है

- इस मामले पर कल यानी 26 अप्रैल को भी सुनवाई जारी रहेगी।

Written byPanchjanyaPanchjanya
Apr 25, 2023, 07:57 pm IST
inभारत

समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मंगलवार को चौथे दिन चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि शादी और तलाक के मामले में कानून बनाने का अधिकार तो संसद को ही है। ऐसे में हमें यह देखना होगा कि कोर्ट कहां तक जा सकता है। इस मामले पर कल यानी 26 अप्रैल को भी सुनवाई जारी रहेगी।

आज चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली पांच जजों की संविधान बेंच में जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस एस. रवींद्र भट्ट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए, जबकि चीफ जस्टिस समेत बेंच के बाकी तीन जज फिजिकल मोड में सुनवाई के लिए बैठे। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं में से एक की ओर से पेश वकील गीता लूथरा ने कहा कि उनके मुवक्किल इस मामले में पहला एकमात्र जोड़ा है, जो कानूनी रूप से छह साल से विवाहित है। उनकी शादी अमेरिका के टेक्सास में पंजीकृत है। उनकी एक बेटी भी है। यह एक महत्वपूर्ण धर्मनिरपेक्ष कार्य है। उन्होंने कहा कि विसंगति ये है कि जब हम देश के बाहर हैं तो एक युगल हैं लेकिन जैसे ही मैं भारत में आता हूं, मेरी शादी मान्य नहीं रह जाती। उन्होंने कहा कि कोई मेरे अधिकारों को दरकिनार नहीं कर सकता। एक नागरिक के रूप में मेरे अधिकारों को सिर्फ इसलिए नकारा नहीं जा सकता क्योंकि मैं विदेश में रह रहा हूं। लूथरा ने कहा कि आज 34 देशों ने समलैंगिक विवाह को स्वीकार किया है, जो कि भारत में नहीं है और यह लिंग के आधार पर भेदभाव है।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं में से एक की वकील मेनका गुरुस्वामी ने कहा कि सरकार का जवाब संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। ये केशवानंद भारती और पुट्टु स्वामी मामलों में दिए गए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के भी विरुद्ध है। क्योंकि न्यायिक समीक्षा का अधिकार भी धारा 32 के तहत संविधान की मूल भावना है। उन्होंने कहा कि धारा 25 में दिए गए अधिकारों के तहत हमें भी अपनी मर्जी से विवाह करने का अधिकार है। इसके अर्थ में कोई बदलाव नहीं हो सकता। हम धारा 32 के तहत ही सीधे सुप्रीम कोर्ट आए हैं, क्योंकि हमारे अधिकारों का हनन हो रहा है। ऐसे में सरकार यह कहकर मामले को नहीं टाल सकती कि यह संसद का अधिकार क्षेत्र है। तब चीफ जस्टिस ने कहा कि पुट्टु स्वामी मामला तो आधार को लेकर उठाई गई आपत्तियों के समय सामने आया लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि बच्चा गोद लेने और विरासत के अधिकार पर्सनल लॉ से ही निर्देशित होते हैं।

एक हिंदू और दूसरा क्रिश्चियन जोड़े की तरफ से वकील आनंद ग्रोवर ने कहा कि यह एक गलत धारणा प्रचलित है कि भारत में समान लिंग वाले संबंध नहीं हो सकते। यह पूरी तरह गलत धारणा है। जहां तक शहरी अभिजात्य वर्ग की बात है, उसमें से कुछ छोटे शहरों से थे और कुछ राजधानियों से आए और उन्होंने हाईकोर्ट्स से सुरक्षा की मांगी। ऐसे में सरकार का अभिजात्य वर्ग वाला बयान गलत है। उन्होंने कहा कि जन्म से एक पुरुष हूं और मैंने एक महिला से शादी की है। शादी के दौरान मैं एक महिला बन गया। अब कानून यह नहीं कहता है कि शादी खत्म हो गई।

ग्रोवर ने रामायण की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि भगवान राम जब वनवास जा रहे थे उस समय उन्होंने सभी पुरुषों और महिलाओं से अयोध्या लौट जाने को कहा था। किन्नर इस आदेश को मानने के लिए बाध्य नहीं थे। जब राम ने यह आदेश दिया तो किन्नरों ने चित्रकूट में ही भगवान का इंतजार करने का फैसला किया। किन्नरों का कहना था कि वो ना नर हैं ना नारी, इसलिए वो उनका आदेश मानने को बाध्य नहीं है।

एक अन्य ट्रांसजेंडर याचिकाकर्ता की ओर से जेना कोठारी ने कहा कि हमारा कहना है कि शादी में केवल समलैंगिक जोड़ों को ही नहीं अन्य सभी को बराबरी का हक मिले। जबकि ट्रांसजेंडर्स लोगों को बराबरी का अधिकार नहीं मिल रहा है। रोजमर्रा की जिंदगी में उन्हें अभी भी बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हमें भी जीवन के अधिकार के तहत परिवार का अधिकार मिले। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि ट्रांसजेंडर लोगों के पास परिवार होता है, लेकिन उनके परिवार शादियों को कानूनी तौर पर मान्यता ही नहीं देते। एक याचिकाकर्ता अक्काई पद्मशाली का कहना था कि मैं पुरुष पैदा हुई थीं। घर पर इतना प्रताड़ित किया गया कि 15 साल की उम्र में घर छोड़ दिया। अब अदालत इन्हें शादी करने जीवनसाथी चुनने और वंशवृद्धि का अधिकार दे।

वकील सौरभ कृपाल ने कहा कि शायद हमें सारे अधिकार मिल जाएं और मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसा हो लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हम पहला कदम न उठाएं। उन्होंने कहा कि जब मूल अधिकारों का हनन होता है तो अदालत को दखल देना ही पड़ता है। उन्होंने कहा कि पिछले 75 सालों में संसद ने हमें दिखाया है कि जब बात एलजीबीटी समुदाय की आती है, वो कुछ नहीं करती है।

इस संविधान बेंच में चीफ जस्टिस के अलावा जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस एस. रवींद्र भट, जस्टिस हीमा कोहली और जस्टिस पीएस नरसिम्हा शामिल रहेंगे। 13 मार्च को कोर्ट ने इस मामले को संविधान बेंच को को रेफर कर दिया था।

Topics: same sex marriageGay Marriageसमान लिंग विवाहसमलैंगिक विवाह पर चीफ जस्टिसNational Newsचीफ जस्टिस की समलैंगिक विवाह पर टिपण्णीराष्ट्रीय समाचारChief Justice on Gay Marriageसुप्रीम कोर्ट समाचारChief Justice's Comment on Gay MarriageSupreme Court Newsडीवाई चंद्रचूड़DY Chandrachudसमलैंगिक विवाह
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव तरुण चुघ

“कांग्रेस राज में हुए 53 पेपर लीक”: तरूण चुग का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, बोले- बहस से भाग रही कांग्रेस!

क्या अंग्रेजी भारतीय भाषा है? त्रिभाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, जानिए पूरा मामला

Narmada Water Dispute Historic Agreement Amit Shah CR Patil PM Modi Cooperative Federalism

नर्मदा नदी पर ऐतिहासिक समझौता: अमित शाह की मौजूदगी में 4 राज्यों का दशकों पुराना विवाद खत्म, किसानों की बदलेगी किस्मत!

पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर संघ ने जताया गहरा शोक, RSS सरकार्यवाह जी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ABVP and SFI clash at Hyderabad Central University over controversial drama

HCU में हिंदू धर्म का अपमान! : विरोध पर SFI के गुंडों ने ABVP कार्यकर्ताओं पर किया हमला, कैंपस में तनाव

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत

बंगाल में ऐसा क्या हुआ कि CJI सूर्यकांत को रात 2 बजे तक जागना पड़ा, जानें पूरा मामला?

Load More

ताज़ा समाचार

आरोपी फरमान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून : हलाला का मामला आया सामने, महिला का उत्पीड़न कर तीन तलाक देने वाले फरमान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मदरसा (प्रतीकात्मक चित्र)

बंगाल में 2396 अवैध मदरसों की पहचान, 252 को बंद करने का आदेश, सरकार की बड़ी कार्रवाई

आज का श्लोक : वाक्ताडनं प्रमत्तस्य परीवादं रिपोरपि।

t20 match first time vande mataram

भारतीय क्रिकेट में ऐतिहासिक अध्याय: भारत-अफगानिस्तान टी20 मैच में पहली बार राष्ट्रगान के साथ गाया गया ‘वंदे मातरम्’

दुनिया ताकतवर को देखती है: गोटन में RSS सरसंघचालक जी ने कहा- ‘व्यक्ति से लेकर राष्ट्र तक सामर्थ्य अनिवार्य है’

महराजगंज में RSS शताब्दी वर्ष पर भव्य युवा संवाद : दीपक विस्पुते जी ने युवाओं को दिया ‘राष्ट्र प्रथम’ का संदेश

AP Aboobacker Fatwa Muslim Women Samastha Kerala Jam Eyyathul Ulama Panchjanya

“फतवा वापस नहीं होगा”: मुस्लिम महिलाओं पर दिए बयान पर कायम AP अबूबकर, जानिए जमीयतुल उलमा का बड़ा दावा!

वरिष्ठ पत्रकार अनुराग पुनेठा जी और गुजरात मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार एवं GMDC के अध्यक्ष डॉ. हसमुख अधिया जी

Sabarmati Samvad 2026: “गुजरात कैसे बनेगा भारत का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन? डॉ. हसमुख अधिया जी ने बताई 2047 की पूरी रणनीति”

दुनिया डगमगाई, भारत संभला

Role of Spiritual Leaders in Nation Building Hindu Resurgence Panchjanya

राष्ट्र निर्माण और हिंदू पुनरुत्थान में आध्यात्मिक गुरुओं की भूमिका: जानिए कैसे मिलेगा ‘परम वैभव’!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies