सोना: संकट में संरक्षक
June 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

सोना: संकट में संरक्षक

सोना निवेश है या संपत्ति संरक्षण, यह प्रश्न कई बार उठता है। दरअसल सोने में निवेश आपकी संपत्ति को संरक्षित करता है और महंगाई से सुरक्षा देता है। पर संपत्ति में वृद्धि से जुड़े निवेश में खतरों को देखते हुए सोने में किया गया संतुलित निवेश आपको आड़े वक्त में डूबने से बचाता है

Written byराजीव रंजन झाराजीव रंजन झा
Apr 22, 2023, 08:07 am IST
in भारत, विश्लेषण, धर्म-संस्कृति, बिजनेस

स्वर्णाभूषणों के बिना राजसी वैभव की कल्पना नहीं की जा सकती। केवल राजाओं के लिए ही नहीं, गरीबों के लिए भी सुख-दुख का साथी है सोना। भारतीयों के मन में यह सोच सहस्राब्दियों से पैठी है। और 1991 में जब पूरे देश का संकट टालना था, भारत सरकार को भी अपने स्वर्ण भंडार का ही सहारा मिला। पर आधुनिक सोच कहती है कि सोना केवल मूल्य संरक्षण के काम आ सकता है, यह उत्पादक निवेश नहीं है।

सोना भारतीयों की कमजोरी भी है और मजबूती भी। कैसे? आइए समझते हैं। आप राम की कल्पना करें या कृष्ण की, स्वर्ण मुकुट ध्यान में जरूर आएगा। स्वर्णाभूषणों के बिना राजसी वैभव की कल्पना नहीं की जा सकती। केवल राजाओं के लिए ही नहीं, गरीबों के लिए भी सुख-दुख का साथी है सोना। भारतीयों के मन में यह सोच सहस्राब्दियों से पैठी है। और 1991 में जब पूरे देश का संकट टालना था, भारत सरकार को भी अपने स्वर्ण भंडार का ही सहारा मिला। पर आधुनिक सोच कहती है कि सोना केवल मूल्य संरक्षण के काम आ सकता है, यह उत्पादक निवेश नहीं है।

ऐसा क्यों? ऐसा इसलिए, क्योंकि यह शेयर, बॉन्ड या रियल एस्टेट जैसे निवेशों की तरह कोई आय या नकद प्रवाह (कैश फ्लो) उत्पन्न नहीं करता है। शेयरों में जब निवेश किया जाता है, तो इसका मतलब होता है किसी कंपनी में स्वामित्व का एक अंश लेना। चूंकि वह कंपनी कारोबार करती है, उससे लाभ प्राप्त होता है, जिससे निवेश का मूल्य बढ़ता है। बांड में ब्याज का भुगतान होता है तो रियल एस्टेट में किराये की आय मिलती है। इन सबके विपरीत सोना कोई ऐसी उत्पादक गतिविधि नहीं करता जिससे कोई आय हो और निवेश का मूल्य बढ़े, या लाभांश मिले।

महंगाई के सापेक्ष बढ़ती है कीमत
पर सोने की कीमत बढ़ती है ही। आम धारणा है कि इसकी कीमत लगातार बढ़ती है, बाकी किसी चीज में नुकसान हो सकता है पर सोने में लगाये पैसे पर नुकसान नहीं होगा। पर यह धारणा सत्य नहीं है। किसी भी अन्य कमोडिटी की तरह सोने की कीमतें भी ऊपर-नीचे होती हैं। फिर भी, यदि बहुत लंबे समय की बात करें तो स्पष्ट है कि कीमतें ऊपर जाती रहती हैं। तो फिर कीमतें कैसे बढ़ती है, जब सोना किसी उत्पादक गतिविधि का हिस्सा नहीं बनता और किसी भंडार में चुपचाप पड़ा रहता है-वह भारत सरकार का स्वर्ण भंडार हो या आपका बैंक का लॉकर?

मोटे तौर पर यह समझें कि लंबे समय में औसत महंगाई जितनी बढ़ती है, लगभग उतनी ही सोने की कीमत भी बढ़ती है। तो फिर सोने से वास्तविक लाभ या प्रतिफल (रिटर्न) कितना मिला? लगभग शून्य, क्योंकि वास्तविक लाभ होता है खरीद-बिक्री के मूल्य में से महंगाई का असर काटने के बाद बचा पैसा।
अगर बीती शती में सोने की कीमतें देखें, तो 1923 में 10 ग्राम सोने की कीमत 18.35 रुपये थी। अभी इसकी कीमत पहुंच गई है लगभग 62,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर। इसकी औसत वार्षिक चक्रवृद्धि दर (सीएजीआर) निकालें, तो लगभग यह 8.46% बैठती है। पिछले 30 साल में 9.44%, पिछले 20 साल में 12.77%, पिछले 10 साल में 7.67% और पिछले 5 साल में 14.53% की औसत वृद्धि।

आम धारणा है कि इसकी कीमत लगातार बढ़ती है, बाकी किसी चीज में नुकसान हो सकता है पर सोने में लगाये पैसे पर नुकसान नहीं होगा। पर यह धारणा सत्य नहीं है। किसी भी अन्य कमोडिटी की तरह सोने की कीमतें भी ऊपर-नीचे होती हैं। फिर भी, यदि बहुत लंबे समय की बात करें तो स्पष्ट है कि कीमतें ऊपर जाती रहती हैं। तो फिर कीमतें कैसे बढ़ती है, जब सोना किसी उत्पादक गतिविधि का हिस्सा नहीं बनता और किसी भंडार में चुपचाप पड़ा रहता है-वह भारत सरकार का स्वर्ण भंडार हो या आपका बैंक का लॉकर?

एक सरल उदाहरण लें। आपने बैंक में साल भर पहले एक लाख रुपये डाले, अब ब्याज मिला कर उसका मूल्य हो गया एक लाख आठ हजार रुपये। आपको लगेगा कि आपका लाभ आठ हजार रुपये है। पर वास्तविक लाभ कितना है? यह प्रश्न इसलिए, कि इसी एक साल में महंगाई भी तो बढ़ी है। महंगाई के चलते आप साल भर पहले एक लाख रुपये में जितना सामान खरीद पाते थे, क्या उतना ही सामान अब खरीद सकेंगे? नहीं। तकरीबन हर चीज पहले से महंगी मिलेगी। कहीं दाम कम बढ़े होंगे, कहीं ज्यादा। इन सबका औसत निकालें तो हमें मुद्रास्फीति या महंगाई दर का पता चलता है।

सो हमें वास्तविक लाभ को समझने के लिए हासिल ब्याज में से महंगाई का असर घटाना होगा। उपरि उदाहरण में अगर ब्याज दर 8% लें, और इस एक साल में महंगाई दर 6% रही, तो वास्तविक लाभ केवल 2% होगा, मतलब केवल 2,000 रुपये, न कि 8,000 रुपये। वहीं अगर साल भर पहले आपने एक लाख रुपये बैंक में एफडी करने के बदले कहीं घर की अलमारी में रख छोड़े होते, तो क्या होता? आपके पास नोट तो एक लाख रुपये के ही होते, पर उनका वास्तविक मूल्य साल भर में 6% घट गया होता। मतलब आपके पास जो एक लाख रुपये पड़े हैं, उनका वास्तविक मोल उतना ही है, जितना साल भर पहले 94,000 रुपये का होता।

खतरा है कम
अब चूंकि सोने की कीमत लगभग उतनी ही बढ़ती है, जितनी महंगाई बढ़ी हो, तो इसे दो तरह से देखा जा सकता है। पहला यह कि इसने आपको महंगाई से सुरक्षा दी। आप 10 साल तक अपनी अलमारी या बैंक लॉकर में एक लाख रुपये नकद रखें तो 10 साल में इसकी असली कीमत काफी घट जाएगी। लेकिन 10 साल तक आप सोने को रखें, तो इसकी असली कीमत नहीं घटेगी।

मगर दूसरी बात यह है कि 10 साल तक आप किसी उत्पादक संपत्ति में निवेश करके रखें, तो उसकी तुलना में सोने की कीमत में हुई वृद्धि कम ही रहेगी। कोई उत्पादक निवेश हमेशा महंगाई दर से कहीं ऊंचा लाभ दिलाएगा, जबकि सोना आपको महंगाई दर के बराबर ही निवेश दिलाएगा। पर उत्पादक निवेश में एक जोखिम है। मान लीजिए जिस कंपनी के शेयरों में आपने पैसा लगाया, वह कंपनी नहीं चली तो आपके पैसे एकदम डूब भी सकते हैं। पर ऐसा खतरा सोने में बहुत कम होता है।

सोने में निवेश करें या नहीं? मोटे तौर पर इसमें उतना ही निवेश करना चाहिए, जितना आपातकालीन धन रखना जरूरी लगता हो। किसी भी व्यवसाय, जमीन-जायदाद, नकदी आदि के साथ जुड़े अलग-अलग जोखिमों को ध्यान में रखते हुए सोने में इससे कुछ और अधिक निवेश भी किया जा सकता है। पर ध्यान रखें कि सोना आपके लिए संपत्ति को बचाने का काम करेगा, कमाने का नहीं। कमाने वाला, यानी उत्पादक निवेश करना है तो दूसरे विकल्पों पर ज्यादा ध्यान दें।

पर ऐसा भी नहीं होता कि कभी भी पांच साल या 10 साल का समय ले लें, तो उस बीच सोने की कीमत औसत रूप से बढ़ेगी ही। इसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव के बहुत लंबे चक्र होते हैं। कभी कोई दशक ऐसा बीत सकता है जब इसकी कीमत न बहुत बढ़े, न बहुत घटे। कभी कोई अवधि ऐसी हो सकती है, जब इसकी कीमतें घटती चली जाएं। और ऐसे ठहराव या नुकसान की भरपाई करने के लिए कभी-कभी इसकी कीमतें बहुत तेजी से ऊपर जाती दिखती हैं। जैसे 1923 से 1931 तक इसकी कीमतें मोटे तौर पर 18 से 19 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच लटकी रहीं। 1992 से 2002 तक यह करीब 4,000 से 5,000 के बीच ही ऊपर-नीचे होता रहा।

घटती भी है सोने की कीमत
अगर कोई यह सोचता है कि सोने की कीमत घटती ही नहीं, तो उसे यह ध्यान रखना चाहिए कि नवंबर 2012 में करीब 32,000 रुपये से घट कर यह अप्रैल 2013 में ही लगभग 25,000 पर आ गया था तो सितंबर 2013 के करीब 34,000 से अगस्त 2015 तक घटते-घटते 24,000 प्रति दस ग्राम के पास आ गया था। हाल में अगस्त 2020 के लगभग 55,000 के भाव मार्च 2021 तक घट कर 43,000 के पास चले आये थे। अगर आपने 2012 में 30-32 हजार रुपये के भाव पर सोना खरीदा होता तो सात साल बाद 2019 तक भी आपको लगभग उतना ही भाव नजर आ रहा है।

तो क्या करें
तो सोने में निवेश करें या नहीं? मोटे तौर पर इसमें उतना ही निवेश करना चाहिए, जितना आपातकालीन धन रखना जरूरी लगता हो। किसी भी व्यवसाय, जमीन-जायदाद, नकदी आदि के साथ जुड़े अलग-अलग जोखिमों को ध्यान में रखते हुए सोने में इससे कुछ और अधिक निवेश भी किया जा सकता है। पर ध्यान रखें कि सोना आपके लिए संपत्ति को बचाने का काम करेगा, कमाने का नहीं। कमाने वाला, यानी उत्पादक निवेश करना है तो दूसरे विकल्पों पर ज्यादा ध्यान दें।
(लेखक आर्थिक मासिक पत्रिका निवेश मंथन के संपादक हैं।)

Topics: मुद्रास्फीति या महंगाई दररियल एस्टेटसोने में निवेशसोने की कीमतअक्षय तृतीयाroyal splendorAkshaya tritiyagolden crowngoldreal estateinflationinvesting in goldसोनाgold priceराजसी वैभवgold: custodian in distressस्वर्ण मुकुट
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Gold Silver Price Today

Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी हुई महंगी, जानिए आपके शहर में आज का नया रेट

PM Narendra Modi petrol diesal crisis

आर्थिक संकट के दौर में प्रधानमंत्री का ‘स्वर्ण’ संदेश, आखिर एक साल तक क्यों नहीं खरीदें सोना?

आज का सोना चांदी भाव

Gold Silver Rate Today: सोने चांदी के बढ़े दाम, जानिए आज का ताजा भाव

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री का संदेश

भगवान परशुराम (फोटो- एआई द्वारा निर्मित)

अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम: सामाजिक समरसता, अंत्योदय, स्त्रियोद्धार, जल प्रबंधन, राष्ट्र निर्माण के चिरंजीवी प्रतीक

आज का सोना चांदी भाव

Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी हुआ महंगा, जानिए आज का लेटेस्ट रेट

Load More

ताज़ा समाचार

Muzaffarpur Hospital fire

Muzaffarpur Hospital fire: प्रसाद अस्पताल में आईसीयू में लगी भीषण आग, 20 मरीजों की मौत की खबर

Donald trump gulf War

ईरान नीति पर ट्रंप को बड़ा झटका: हाउस ने 215-208 से पास किया वॉर पावर्स रेजोल्यूशन, क्या लगेगी मनमानी पर रोक?

आज का श्लोक : सन्तः सन्तप्यन्ते न दुःखेषु

आज का राशिफल

4 जून का राशिफल : किस्मत देगी साथ या आएगी चुनौती, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

ऑपरेशन डेल्टा हंट के बारे में मीडिया को जानकारी देते उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी

बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ गुजरात में ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’, 72 घंटे में 362 गिरफ्तार

कोर्ट का फैसला

‘प्राइड मंथ’ से पहले ऑस्ट्रेलिया से आया एक चौंकाने वाला फैसला

RSS Karyakarta Vikas Varg Kumar Mangalam Birla

नागपुर: RSS के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय’ का 4 जून को भव्य समापन, उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला होंगे मुख्य अतिथि

8 जून को इंडी गठबंधन की बैठक : अस्तित्व बचाने जुटेंगे 17 विपक्षी दल! क्या अंदरूनी कलह पर होगा मंथन!

former wipro employee alleges forced conversion

नासिक TCS के बाद Wipro में जबरन कन्वर्जन! पूर्व कर्मचारी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, मुस्लिम सहकर्मी पर लगाए आरोप

supreme court

न्यायालय के आलोक में बेटी का अधिकार!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies