झारखंड में महिलाओं की स्थिति भयावह, प्रतिदिन औसतन 5 महिलाएं हो रही हैं दुष्कर्म का शिकार!
July 15, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत झारखण्‍ड

झारखंड में महिलाओं की स्थिति भयावह, प्रतिदिन औसतन 5 महिलाएं हो रही हैं दुष्कर्म का शिकार!

Written byरितेश कश्यपरितेश कश्यप
Apr 3, 2023, 02:07 pm IST
in झारखण्‍ड
प्रतीकात्मक चित्र

प्रतीकात्मक चित्र

झारखंड में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध पर लगाम लगता नहीं दिखाई दे रहा है। पूरे प्रदेश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म और हत्या की खबरें तो अब आम होती जा रही हैं। वहीं सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं जिससे महिलाओं में बढ़ते असुरक्षा का भाव कम हो सके।

ताजा मामला प्रदेश के रामगढ़, गढ़वा और पलामू जिले का है। रामगढ़ में एक नाबालिग युवती के साथ और गढ़वा में एक जनजातीय युवती के साथ दुष्कर्म किया गया, वहीँ पलामू के हुसैनाबाद में एक युवती ने इसलिए अत्महत्या कर ली क्योंकि किसी युवक ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे प्रताड़ित कर रहा था।

रामगढ़ में नाबालिग का दुष्कर्म, रहीम अंसारी गिरफ्तार और बीरबल फरार

पहले रामगढ़ की बात करें तो यहाँ के रजरप्पा थाना क्षेत्र के जनियामारा जंगल के समीप एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने मित्र के साथ एक मोटरसाइकिल पर बैठ कर छिन्नमस्तिका माता के मंदिर जा रही थी। रास्ते में 40 वर्षीय अधेड़ उम्र का रहीम अंसारी और उसके एक साथी बीरबल ने दोनों को जंगल में रोका। दोनों ने मोटरसाइकिल पर सवार युवक को मारपीट कर भगा दिया। उसके बाद युवती को उठाकर जनियामारा जंगल ले गए, जहां उस के साथ दुष्कर्म किया गया। इसके साथ ही उस लड़की को इस घटना के बारे में किसी को कुछ कहने पर जान से मार देने की धमकी दे डाली। इसके बाद किसी तरह से युवती जंगल से निकल कर सड़क पर पहुंची। यहां गश्ती कर रहे पुलिसकर्मियों के साथ वह थाने तक आई और सारी बात पुलिस बताई।

घटना की सूचना पाकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी रजरप्पा थाना पहुंचकर जल्दी से जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सक्रिय हो गई और आरोपियों की तलाश में जुट गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर कुमार रजक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही रजरप्पा पुलिस ने दुष्कर्म में शामिल भुचुंगडीह निवासी रहीम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया, वहीं दूसरा आरोपी पिपराजारा निवासी बीरबल अब भी फरार है।

गढ़वा में जनजातीय युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म

दूसरी घटना गढ़वा जिले की है। यहां रंका थाना क्षेत्र की रहने वाली एक जनजातीय युवती के अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला आया है। इस घटना को लेकर रंका थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। पीड़िता के परिजनों के अनुसार पीड़िता 1 अप्रैल रात 8:00 बजे शौचालय के लिए घर से बाहर निकली थी। वहीं पर सिमर खान गांव के रहने वाले विजय सिंह उसका अपहरण कर पास के ही जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता अगले दिन जब अपने घर आई तो बेहोश हो गई। इलाज के बाद उसको होश आया तो 2 अप्रैल को थाने में मामला दर्ज करवाया गया। इस घटना के बाद गढ़वा पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

आपत्तिजनक वीडियो वायरल, युवती ने खाया जहर

तीसरी घटना पलामू के हुसैनाबाद की है। यहां एक युवती ने इसलिए आत्महत्या का प्रयास किया क्योंकि किसी युवक ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा था। युवती ने तनाव में आकर जहर खा लिया। हालांकि युवती के परिजनों ने उसे तत्काल हुसैनाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्रारंभिक इलाज किया गया। उसके बाद उसे मेदनीनगर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि अब युवती की स्थिति में सुधार है। इस मामले पर पीड़िता के परिजनों ने हुसैनाबाद थाने में मामला दर्ज करवाया है। आवेदन में कहा गया है कि उनकी बेटी 31 मार्च को अपने घर से कन्या उच्च विद्यालय हुसैनाबाद एडमिट कार्ड लेने गई थी। उस दौरान वह अपनी साइकिल खड़ी करके एक खेत में शौच के लिए गई। इसी क्रम में निशू और अंकित ने उसका वीडियो बनाया और वायरल कर दिया।

महिलाओं की सुरक्षा झारखंड सरकार का मुद्दा नहीं : बाबूलाल मरांडी

इन मामलों पर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने सोरेन सरकार पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि राज्य में कहीं भी दुष्कर्म की घटनाएं होती हैं तो जांच के नाम पर थोड़ी बहुत कार्रवाई होती है उसके बाद प्रशासन फिर से सुस्त पड़ जाता है। झारखंड में बेटियां सुरक्षित रहें, निर्भय होकर कहीं भी जा सकें, सुरक्षा की यह भावना झारखंड  सरकार अब तक विकसित नहीं कर पाई है।

रजरप्पा मंदिर जा रही एक नाबालिग के साथ अधेड़ रहीम अंसारी और बीरबल मांझी ने जबरन जंगल ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
वहीं गढ़वा में एक आदिवासी युवती को दरिंदों ने घर से अगवा कर जंगल ले जाकर रात भर दुष्कर्म किया।
राज्य में दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने में विफल सोरेन सरकार के लिए…

— Babulal Marandi (@yourBabulal) April 3, 2023

क्या कहते हैं आंकड़े ?

अगर आंकड़ों की बात करें तो बाबूलाल मरांडी के आरोप सही दिखाई दे रहे हैं। झारखंड पुलिस के आधिकारिक आंकड़े के अनुसार वर्ष 2020 में दुष्कर्म की कुल 1794 घटनाएं हुई हैं। वहीं वर्ष 2021 में कुल 1617 घटनाएं घटी हैं जबकि वर्ष 2022 में 1612 दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं। इन तीन वर्षों का औसत निकाला जाए तो तकरीबन पांच महिलाएं प्रतिदिन दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं।

यह तो पुलिस के आधिकारिक आंकड़े हैं। हालांकि ऐसे कई मामले देखने को मिलते रहे हैं, जो कहीं दर्ज नहीं हो पाते हैं। इसके पीछे या तो सामाजिक दबाव काम करता है या फिर समाज में लोक लिहाज के कारण महिलाएं थाने तक नहीं जा पाती हैं। इन मामलों पर झारखंड सरकार को अपनी संवेदनशीलता दिखानी होगी नहीं तो आने वाले दिनों में झारखंड महिलाओं के मामले में और भी पिछड़ता चला जाएगा।

Topics: झारखंड सरकारझारखंड में बलात्कारदुष्कर्म के आकंड़े
रितेश कश्यप
रितेश कश्यप
डेढ़ दशक से पत्रकारिता में सक्रिय। राजनीति, सामाजिक और सम-सामायिक मुद्दों पर पैनी नजर। कर्मभूमि झारखंड।   [Read more]
Share1TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

झारखंड हाईकोर्ट का सरकार को निर्देश, कहा- महिलाओं के खिलाफ हिंसा और ड्रग्स कारोबार से जुड़े लोगों पर करें सख्त कार्रवाई

बाबूलाल मरांडी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड

कन्वर्जन रोकने और लव जिहाद से बचाने को विधेयक लाए हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी

विद्यालय का भवन, जिस पर लिखा गया है-नदिया हिंदू हाई स्कूल।

झारखंड सरकार ने नदिया हिंदू हाई स्कूल से ‘हिंदू’ शब्द को हटाया

हिंदू शरणार्थियों के गांव का एक दृश्य

शरणार्थियों को उजाड़ने का षड्यंत्र

श्री सम्मेद शिखर

श्री सम्मेद शिखर पर पर्यटन गतिविधि पर लगे रोक, पर्यावरण मंत्रालय ने झारखंड सरकार को दिया निर्देश

झारखंड सरकार में कांग्रेस के कोटे से मंत्री बने बाएं से बादल पत्रलेख , बन्ना गुप्ता, आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव और बीच में इरफ़ान अंसारी।

झारखंड कांग्रेस में उथल—पुथल, राज्य सरकार पर लटकी तलवार?

Load More

ताज़ा समाचार

विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रणधीर जायसवाल

PoJK में बवाल पर भारत की हुंकार, MEA ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार; जानें पूरा मामला

अमिट अटल : ‘पत्रकारिता में यथार्थ सूचना के पक्षधर थे अटल जी’

तसलीमा नसरीन

20 साल बाद कोलकाता लौटेंगी तसलीमा नसरीन, दौरे से पहले ही मचा सियासी बवाल

दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन करते हुए (बाएं से) सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले, भारत प्रकाशन के प्रबंध निदेशक श्री अरुण कुमार गोयल, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्री सुनील आंंबेकर, पाञ्चजन्य के संपादक श्री हितेश शंकर, प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक श्री जे. नंदकुमार और पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ. मुरली मनोहर जोशी

अमिट अटल : जनसंवाद के जादूगर अटल जी

प्रतीकात्मक चित्र

भगवान राम की 81 फीट प्रतिमा का प्रस्ताव देने वाले हरिदास गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

ममता बनर्जी

ममता बनर्जी से कांग्रेस की बड़ी मांग, कहा- पहले मानिए कांग्रेस छोड़ना आपकी गलती थी

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गोविंददेव गिरी का बड़ा दावा, जानिए क्या बोले?

Suprime Court

क्या अंग्रेजी भारतीय भाषा है? त्रिभाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, जानिए पूरा मामला

15 जुलाई का पंचांग

15 जुलाई का पंचांग: जानें ग्रहों की स्थिति, तिथि, नक्षत्र और शुभ समय

Today Weather

Today Weather: यूपी-बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,, जानिए आपके राज्य का हाल

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies