नवसंवत्सर: बेहद अनूठी है भारतीय नववर्ष की वैज्ञानिकता
July 15, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

नवसंवत्सर: बेहद अनूठी है भारतीय नववर्ष की वैज्ञानिकता

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा/नवसंवत्सर २०८० (22 मार्च 2023) पर विशेष

Written byपूनम नेगीपूनम नेगी
Mar 21, 2023, 05:21 pm IST
in भारत, धर्म-संस्कृति
बस्तर में पहली बार इतनी संख्या में लोगों ने घर वापसी की है।

बस्तर में पहली बार इतनी संख्या में लोगों ने घर वापसी की है।

भारतीय संस्कृति में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सर्वाधिक महत्वपूर्ण तिथि है। “ब्रह्मपुराण” में उल्लेख है- चैत्रमासे जगद्ब्रह्मा ससर्ज पृथमेहनि, शुक्ल पक्षे समग्रन्तु तदा सूर्योदये गति। यानी प्रतिपदा तिथि को ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना कर मानव की उत्पत्ति की थी। महान गणितज्ञ भास्कराचार्य ने इसी शुभ तिथि को सूर्योदय से सूर्यास्त तक दिन, महीना और वर्ष की गणना करते हुए प्रथम भारतीय पंचांग की रचना की थी।

जहां एक ओर दुनिया के अन्य देशों में नया साल मनाने का आधार किसी व्यक्ति, घटना व स्थान से जुड़ा है, वहीं हमारा भारतीय नववर्ष ब्रह्मांड के अनादि तत्वों से जुड़ा है। ग्रह-नक्षत्रों की गति पर आधारित हमारा नववर्ष सबसे अनूठा और सर्वाधिक वैज्ञानिक है। भारतीय ज्योतिष के महान विद्वानों ने वैदिक युग में बता दिया था कि किस दिन और किस समय से सूर्यग्रहण होगा। यह कालगणना युगों बाद भी पूरी तरह सटीक साबित हो रही है। यह इतनी सामंजस्यपूर्ण है कि तिथि वृद्धि, तिथि क्षय, अधिक मास, क्षय मास व्यवधान उत्पन्न नहीं कर पाते, तिथि घटे या बढ़े, लेकिन सूर्यग्रहण सदैव अमावस्या को होगा और चन्द्रग्रहण सदैव पूर्णिमा को ही।

भले ही हमारे राजकीय कार्य शक संवत के अनुसार होते हों मगर आम जनमानस में समाजिक कार्यों के लिए विक्रम संवत ही स्वीकार्य है। हम अपने सभी शुभ कार्य इसी भारतीय पंचांग के अनुसार करते हैं। शुभ कार्यों के पूजन मंत्र में भारतीय कालगणना के उल्लेख में भारतीय मनीषा के उत्कृष्ट काल चिंतन का परिचायक है। हमारे प्रत्येक शुभ कार्य के पूजन का संकल्प मंत्र है – ॐ अस्य श्री विष्णु राज्ञया प्रवर्त्य मानस व्रहमणो द्वितीय परार्द्धे, श्वेतवाराह कल्पे, वैवस्वत मनवन्तरे, अष्टाविंशतितमे कलियुगे, कलि प्रथम चरणे, जम्बूद्वीपे भरतखण्डे अमुक नाम, अमुक गोत्र आदि पूजनं/आवाहनम् करिष्यामि।

सम्राट विक्रमादित्य ने आक्रमणकारी शकों को परास्त कर भारतभूमि से निकाल बाहर कर जिस दिन “शकारि” की उपाधि धारण की थी, वह तिथि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की थी। शास्त्रीय उल्लेख बताते हैं कि भारत के दिग्विजयी सम्राट विक्रमादित्य ने अपनी समूची प्रजा को कर मुक्त करने के साथ ही कई जनहितकारी कार्यकर “धर्म संसद” से अपने नाम का विक्रम संवत चलाने का गौरव हासिल किया था। अखंड भारत के चक्रवर्ती सम्राट वीर विक्रमादित्य ने न सिर्फ द्वादश ज्योतिर्लिंगों का पुनरुद्धार कराया था वरन अयोध्या में राम मन्दिर का सर्वप्रथम पुनर्निर्माण भी कराया था। भारत की पश्चिमी अन्तिम सीमा पर हिन्दूकुश के पास प्रथम शक्तिपीठ हिंगलाज भवानी ( वर्तमान में पाकिस्तान क्षेत्र ) का मन्दिर और असम में कामाख्या देवी के विश्वप्रसिद्ध मन्दिरों के निर्माण का श्रेय भी इन्हीं महान सम्राट को जाता है। यही नहीं, असम से लेकर हिन्दूकुश (पेशावर) तक विशाल सड़क मार्ग का निर्माण करवाकर उन्होंने इन दोनों शक्तिपीठों को आपस में जुड़वाया भी था। उनके इन महान राष्ट्रहितकारी कार्यों के बदले उपकृत राष्ट्र ने अपने प्रिय सम्राट को “विक्रमादित्य” की पदवी से सुशोभित कर उनके नाम से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नये विक्रम संवत का शुभारम्भ किया था।

सनातन धर्म की सर्वाधिक शुभ तिथि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के अनेक प्रसंग जुड़े हुए हैं। इसी दिन सूर्योदय से ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी। माँ शक्ति की आराधना के विशिष्ट साधनाकाल चैत्र नवरात्र का शुभारम्भ हमारे भारतीय नववर्ष यानी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही होता है। श्रीहरि विष्णु ने सृष्टि के प्रथम जीव के रूप में इसी दिन प्रथम मत्स्यावतार लिया था। त्रेतायुग में भगवान श्रीराम व द्वापर युग में सम्राट युधिष्ठिर ने इसी दिन राजसत्ता संभाली थी। चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर इसी दिन विक्रमी संवत् का शुभारंभ हुआ था। महर्षि गौतम, सिंध प्रान्त के सुप्रसिद्ध संत झूलेलाल और सिख पंथ के दूसरे गुरु श्री अंगद देव जी का जन्म इसी दिन हुआ था। स्वामी दयानंद सरस्वती जी ने इसी दिन आर्य समाज की स्थापना ‘कृणवंतो विश्वमआर्यम’ का संदेश दिया था। यही नहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक प.पू. डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार का जन्म भी इसी शुभ तिथि को हुआ था। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के इस मंगल उत्सव को महाराष्ट्र में ‘गुड़ी पड़वा’, कर्नाटक में ‘युगादि’, तेलंगाना में ‘उगादि’, केरल में ‘विषु पर्व’ तमिलनाडु में ‘बिसु परबा’, सिंध में ‘चेटीचंड’ और कश्मीर में ‘नवरेह’ के रूप में मनाया जाता है।

गौरतलब है कि 18वीं से लेकर 20वीं सदी के पूर्वार्ध तक अनेक यूरोपीय विद्वानों ने भारतीय नववर्ष की वैज्ञानिकता पर अविश्वास जताते हुए संशय का वातावरण बनाया था; मगर बीते दिनों हुई ‘नासा’ की शोध और देश दुनिया में हुए अनुसंधानों से भारतीय नववर्ष की वैज्ञानिकता साबित हो चुकने के बाद से अब देश दुनिया के वैज्ञानिक भारतीय नववर्ष की महत्ता को स्वीकार करने लगे हैं। किन्तु, इसे विडम्बना ही कहा जाएगा कि हमारी वर्तमान युवा पीढ़ी अपने राष्ट्रीय स्वाभिमान के इस सर्वोत्कृष्ट प्रतीक की गौरव गरिमा से अनभिज्ञ है। इसके पीछे है देशवासियों की गुलाम मानसिकता। देश के एक बड़े वर्ग के जीवन में आज अंग्रेजियत व पाश्चात्य जीवन शैली पूरी तरह हावी हो गयी है। हमारे वेशभूषा, भाषा ही नहीं जन्मदिन, पर्व-त्योहार, विवाह संस्कार आदि समारोहों को मनाने के तौर तरीकों में भी।

आज जरूरत है इस भूल को सुधारने की। हम भारतवासी अपने आत्मगौरव को पहचानें तथा अपने भारतीय नववर्ष के उत्सव को धूमधाम के साथ पारिवारिक एवं सामाजिक स्तर पर और अधिक हर्षता एवं व्यापकता के साथ मनाएं क्योंकि यही भारतीय नववर्ष हमारा गौरव और हम भारतीयों की मूल पहचान है। इस साल वर्ष 2023 में भारतीय नवसंवत्सर २०८० (पिंगल) का शुभारम्भ 22 मार्च से हो रहा है। तो आइए इस सुअवसर पर हम सब देशवासी एकजुट होकर अपने भारतीय नववर्ष को पूरे श्रद्धाभाव से मनाएं ताकि हमारी आगामी पीढ़ी भारत की अमूल्य परम्पराओं की वैज्ञानिकता से अवगत हो सकें।

शक्ति के आवाहन का अद्भुत देवपर्व

भारत की महान वैदिक मनीषियों ने नवरात्र के देवपर्व को शक्ति के आवाहन के सर्वाधिक फलदायी मुहूर्त की संज्ञा दी है। ऋषि मनीषा के अनुसार मां शक्ति की आराधना का पावन नवरात्र पर्व जिज्ञासु साधकों को प्रार्थना, उपवास, जप-तप और ध्यान के माध्यम से जीवन के सच्चे स्रोत की यात्रा करता है। प्रार्थना से मन निर्मल होता है, ध्यान के द्वारा अस्तित्व की गहराइयों में डूबकर आत्म साक्षात्कार होता है, उपवास के द्वारा शरीर विषाक्त पदार्थ से मुक्त होकर स्वस्थ हो जाता है तथा मौन के द्वारा हमारे वचनों में शुद्धता आती है। यह आंतरिक यात्रा मनुष्य बुरे कर्मों का शमन करती है। नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों को जानना और हर नाम से जुड़ी दैवीय शक्ति को पहचान कर उसके तत्वदर्शन को आत्मसात करना ही इस देवपर्व का मूल मकसद है।

आध्यात्मिक मनीषियों की मान्यता है कि चैत्र नवरात्र काल इस कारण और भी विशिष्ट है क्योंकि इसके साथ हमारे भारतीय नववर्ष का भी शुभारम्भ होता है। सनातन धर्म में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को स्वयंसिद्ध अमृत तिथि माना गया है। यानी वर्षभर का सबसे उत्तम दिन। इस समय वायुमंडल में दैवीय शक्तियों के स्पंदन अत्यधिक सक्रिय होते हैं। इसलिए इन नौ दिनों में सच्चे हृदय से श्रद्धा भक्ति से की गयी छोटी सी साधना भी साधक की चमत्कारी नतीजे दे सकती है। तो आइये! मां शक्ति की आराधना के शुभ भाव से भारतीय नववर्ष का स्वागत करने के साथ हम पथभ्रांत लोगों को भूल सुधारने को प्रेरित करें ताकि हमारी भावी पीढ़ी भारत की इन अमूल्य परम्पराओं की वैज्ञानिकता को जानकर उनका अनुसरण कर सके।

Topics: हिंदू नया सालनया संवत्सर पिंगलनए संवत्सर का क्या नाम हैहिंदू नव वर्षवर्ष प्रतिपदा नव संवत्सरविक्रम संवत
Share7TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन

महाकाल की नगरी से ‘समय’ का विज्ञान : भारत की कालगणना और विश्व

पाश्चात्य नव वर्ष कैलेंडर का बदलाव है, हिंदू नव वर्ष का आरम्भ नहीं

प्रस्तुति देते कलाकार

गीत रामायण की संगीतमय प्रस्तुति

एक रक्तदाता को प्रमाणपत्र सौंपते अतिथि

रक्तदान शिविर संपन्न

हिंदू विजय और समृद्धि का प्रतीक

pushkar singh dhami

विक्रम संवत, तिथियों का उल्लेख हर शिलापट और सरकारी गजट में हो, सनातन धर्म और परंपरा से जुड़ा सीएम धामी का बड़ा निर्देश

Load More

ताज़ा समाचार

Uttarakhand Voter List 2026 Draft Publication CEO BVRC Purushottam Election Commission Camp

उत्तराखंड में SIR का प्रथम चरण पूरा: 19 लाख वोटरों के डेटा में मिली गड़बड़ी, जानिए कैसे सुधारें अपना नाम!

Punjab Terror Module ISI Drone Dropped Weapons AK 47 LMG Seized Amritsar Rural Police Delhi Threat

Punjab Terror Module: स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI की बड़ी साजिश नाकाम! 2 AK-47, 2 LMG राइफलों और बमों के साथ 3 गिरफ्तार

Punjab Drug Bust Amritsar Counter Intelligence Seizes Heroin DGP Gaurav Yadav Pakistan Border Smuggling

पंजाब में सीमापार तस्करी नेटवर्क ध्वस्त! ₹210 करोड़ की 30 KG हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, विदेशी हैंडलर से जुड़े तार

UP Education Services Selection Commission Prayagraj

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने PGT, TET और अन्य परीक्षाओं को लेकर जारी की चेतावनी

Jagannath Rath Yatra Significance Darubrahma Puri Temple King Indradyumna

पुरी रथयात्रा विशेष: भारत की सनातन आस्था का महामहोत्सव है जगन्नाथ स्वामी का रथयात्रा उत्सव

India on PoJK Pakistan Human Rights Violations External Affairs Ministry New Delhi Global Community

पीओजेके को लेकर भारत सख्त, कहा- ‘PoJK में कुकृत्यों के लिए पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराए अंतरराष्ट्रीय समुदाय’

International Court Credibility ICJ ICC Bias Debate Global Justice System National Sovereignty Marco Rubio

क्या अंतरराष्ट्रीय न्यायालय भी जवाबदेही से ऊपर हैं? अंतरराष्ट्रीय न्याय व्यवस्था की निष्पक्षता पर छिड़ी बड़ी बहस!

Afghan Makeup Trend Viral Video Reels Instagram Women Burqa Protest Social Media

क्या है अफ़गान मेकअप ट्रेंड? और क्यों हो रहा है वायरल? बुर्के के पीछे छिपा है ये हैरान करने वाला सच!

CM Pushkar Singh Dhami Swami Ramdev Acharya Balkrishna Harela Parva Malagram Dhanwantari Dham Herbal World

Uttarakhand Harela Parva 2026: मालाग्राम में सीएम पुष्कर सिंह धामी, स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने किया पौधारोपण

Teejan Bai Passes Away Pandavani Singer Lokmanthan Parivar J Nandakumar Tribute Bhopal 2016

लोकसंस्कृति की अमर साधिका तीजन बाई का महाप्रयाण: लोकमंथन परिवार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies