मॉरीशस में महाशिवरात्रि का महापर्व : महाशिवरात्रि पर छोटा भारत बन जाती है छोटी काशी
July 14, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्व

मॉरीशस में महाशिवरात्रि का महापर्व : महाशिवरात्रि पर छोटा भारत बन जाती है छोटी काशी

माँ गंगा भारत से सुदूर इस टापू पर भारत वंशियों की संतानों के संतापों को मिटाने के लिए गंगा तालाब में विराम लेती हैं!

Written byPanchjanyaPanchjanya
Feb 18, 2023, 10:08 am IST
in विश्व

सविता तिवारी 

“शिवरात्री का पर्व जो आता मेरा तट काशी हो जाता”। मॉरीशस के गंगा तालाब के लिए लिखी गई कवि की यह पंक्तियाँ प्रमाण है कि पाँच हज़ार किलोमीटर का हिंद महासागर, भारत और मॉरीशस को अलग नहीं करता बल्कि जोड़ता है। मॉरीशस वासी समुद्र किनारे पहुंचकर गंगा स्नान मना लेते हैं, क्योंकि उन्हें विश्वास है कि गंगा जल की कुछ बुंदे हिंद महासागर से होते हुए मॉरीशस के तटों तक अवश्य पहुंचती होंगी। इसी तरह हर वर्ष गंगोत्री का जल लाकर मॉरीशस के गंगा तालाब में मिलाया जाता है और शुरू हो जाता है भारत से दूर इस छोटे से टापू देश में एक सप्ताह तक चलने वाला महा-शिवरात्रि का महापर्व। इस विश्वास के साथ कि जिस माँ गंगा के तीव्र वेग को कम करने के लिए स्वयं महादेव को उन्हें अपनी जटाओं में धारण करना पड़ा था वही माँ गंगा भारत से सुदूर इस टापू पर भारत वंशियों की संतानों के संतापों को मिटाने के लिए गंगा तालाब में विराम लेती हैं।

13 लाख की आबादी वाले इस देश मॉरीशस का एक मात्र हिंदू तीर्थ स्थल है गंगा तालाब, जहां शिवरात्रि पर मॉरीशस भर से लगभग 9 लाख भक्त पहुंचते हैं। जिस प्रकार भारतीय होली, दिवाली आदि त्योहारों पर अपने गाँवों की ओर लौटते हैं उसी प्रकार विदेशों में रह रहे मॉरीशन, महा-शिवरात्रि पर मॉरीशस लौटने की सोचते हैं। बचपन से काँवर बनाते और पद यात्रा करते बड़े हुए मॉरीशन हिंदू का मन महाशिवरात्रि पर दुनिया के किसी कोने में नहीं लगता।

महाशिवरात्रि से एक माह पूर्व ही यहां काँवर बनने तैयार हो जाते हैं। इसके लिए युवा समूह बनाकर अपने आस पास के शिवालय में जमा होते हैं। काँवर की डिज़ाइन और खर्च पर चर्चा करने के बाद चंदा इकट्ठा किया जाता है। इसके बाद जंगलों से बांस तोड़कर लाए जाते हैं। इन्हीं बांस से काँवर का ढाँचा तैयार होता है। फिर उसे सजाया जाता है। इस पूरे माह के दौरान काँवर बनाने वाले युवा मांसाहार से दूर रहते हैं। महा-शिवरात्रि से सप्ताहभर पहले शिवालय में पूरा गाँव एक साथ जमा होकर, ग्राम देवी की पूजा करते हैं और कांवर को गंगा तालाब के लिए विदा करते हैं। हर काँवर के साथ लगभग 30-40 लोग जाते हैं। इस एक सप्ताह के दौरान कम से कम दो-तीन हज़ार काँवर गंगा तालाब पहुँचती है। किसी शिवालय से गंगा तालाब 20 किलोमीटर दूर होता है तो किसी शिवालय से 80 किलोमीटर, लेकिन इन महादेव की भक्ति में घर से निकलने वाले कांवड़ियों के लिए माँ अन्नपूर्णा अपने भंडार खोल देती हैं। पूरे टापू भर में कांवड़ियों के लिए विश्राम स्थल बने होते हैं, जहां उन्हें मान मनुहार के साथ चाय-जूस, भोजन की मुफ़्त व्यवस्था होती है। खाते-पीते भजन गाते कब यह 20 और 80 किलोमीटर का सफ़र तय हो जाता है पता ही नहीं चलता और यात्रा पहुँच जाती है छोटी सी 1800 फुट की पहाड़ी पर बसे छोटे से तालाब के किनारे, जहां स्वयं 108 फ़ीट के मंगल महादेव और 108 फ़ीट की ही माँ जगदम्बा उनका स्वागत करते हैं। मंगल महादेव की प्रतिमा वर्ष 2007 में बनकर तैयार हुई थी। वहीं माँ जगदम्बा की प्रतिमा 2017 में बनकर तैयार हुई। दोनों ही प्रतिमाएँ भारतीय शिल्पियों द्वारा बनाई गई। यह दोनों प्रतिमाएँ मॉरीशन हिन्दुओं की आस्था की ऊँचाइयाँ बताती हैं।

थके हारे जब कावडिएं गंगा तालाब पहुँचते हैं तो वहाँ हर काँवर का हर हर महादेव की गुंज के साथ स्वागत होता है। इसके लिए कांवड़ियों के परिवार वाले काँवर से पहले ही गंगा तालाब पहुँच जाते हैं। इन जयघोष को सुनकर वैसे ही थकान ग़ायब हो जाती है और बची हुई थकान उतारने के लिए जगह-जगह सरकार की ओर से मेडिकल पोस्ट होते हैं जो आपको पैर दर्द, सिर दर्द से लेकर मोच और पैरों की मालिश तक की सुविधा प्रदान करते हैं।

तालाब के पास ही पहाड़ी पर स्थित है बजरंग बली का मंदिर। इतनी थकान के बाद भी 108 सीढ़ियाँ चढ़कर सभी भक्त बजरंग बली के दर्शन अवश्य करते हैं। इस सुंदर से मंदिर के निर्माण का श्रेय जाता है भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी को। वे जब मॉरीशस आए थे तब वे गंगा तालाब दर्शन करने गए थे। इस पहाड़ी को देखकर उन्हें विचार आया कि इस पर एक मंदिर होना चाहिए और वहाँ उपस्थित सभी ने इस विचार का स्वागत किया। कुछ वर्षों के भीतर पहाड़ी पर मंदिर का एवं मंदिर तक पहुँचने के लिए 108 सीढ़ियों का निर्माण किया गया। अटल जी ने स्वयं भारत से इस हनुमान मंदिर के लिए प्रतिमा की व्यवस्था की थी। आज गंगा तालाब जाने वाला हर भक्त उपर पहाड़ी पर जाकर हनुमान जी के मंदिर में दर्शन अवश्य करता है। वहाँ उंचाई से पूरे गंगा तालाब का दृष्य अत्यंत रमणीय होता है।

गंगा तालाब

सपरिवार पूजन करने के बाद सभी जल भरकर अपने अपने घर लौट आते हैं। इस जल से अब महा-शिवरात्रि के दिन अपने गाँव के शिवालय में शिव अभिषेक किया जाता है। मॉरीशस में कम से कम 400 शिवालय हैं और हर शिवालय में महा-शिवरात्रि की रात चार पहर की पूजा का आयोजन होता है। शाम 6 बजे से शुरू होने वाली यह पूजा अगले दिन सुबह 5 बजे हवन और पूर्णाहुति के साथ पूर्ण होती है, तो इस तरह मनाया जाता है मॉरीशस में महा-शिवरात्रि का त्योहार। मासिक-शिवरात्रि धूमधाम से मनाने वाला यह देश महा-शिवरात्रि कैसे मनाता होगा शब्दों में इसका केवल अंदाज़ा ही लगाया जा सकता है। मॉरीशस को छोटा भारत कहा जाता है पर महा-शिवरात्रि पर मॉरीशस छोटी काशी में बदल जाता है, जहां की हर सड़क, हर गली, हर कण शिवमय होता है।

मॉरीशस में महाशिवरात्रि का इतिहास-
मॉरीशस में इस महापर्व की शुरुआत 11 लोगों से सवा सौ वर्ष पहले हुई थी। बात वर्ष 1898 की है, मॉरीशस के उत्तर में स्थित त्रियोले गाँव के पंडित श्री झम्मन गिरी गौसाईं जी को एक स्वप्न आया, जिसमें उन्हें एक तालाब दिखाई दिया। स्वप्न में महादेव उन्हें मॉरीशस के दक्षिण में स्थित इस तालाब किनारे शिवलिंग स्थापना के लिए प्रेरित कर रहे थे, लेकिन पंडित जी ने वह तालाब कभी नहीं देखा था। तो अगले दिन पंचायत में पंडित जी ने यह स्वप्न वाली बात सभी के सामने रखी। सभा में उपस्थित किसी ने भी ऐसे किसी तालाब के बारे में नहीं सुना था। सभी एकमत से उस तालाब की खोज के लिए राज़ी हुए, फिर एक अच्छा मुहूर्त देखकर पंडित सम्मन गिरी गौसाईं जी अगुआई में 11 लोगों ने मॉरीशस के उत्तर से तालाब की खोज की यात्रा शुरू की और कहते हैं लगभग एक महीने की यात्रा के बाद झम्मन गिरी जी और उनकी टोली को उनके स्वप्न वाला तालाब मिल ही गया। वहाँ बड़े प्रेम और सीमित साधनों से शिवलिंग की स्थापना की गई और तालाब का नाम रखा गया परी-तालाब। क्योंकि यह स्थान इतना सुंदर हैं कि ऐसा प्रतीत होता है कि वहां परियां वास करती रही हैं। हरी भरी पहाड़ी पर प्रकृति के बीच बसा सुंदर सा तालाब, जहां हर समय मंद-मंद हवा और सफ़ेद धुँध बहती रहती है। परी-तालाब की खोज के साथ ही शुरू हुआ महा-शिवरात्रि पर पद यात्रा का क्रम जो आज तक निरंतर जारी है. वर्ष 1972 में तात्कालिक प्रधानमंत्री सर शिवसागर रामगुलाम ने भारत के गोमुख से गंगा जल लाकर पूरी विधि-विधान से इसे परी तालाब के पानी में मिलाया गया और तब से परी-तालाब का नाम बदलकर रख दिया गया गंगा तालाब। नाम चाहे जो भी हो आज मॉरीशन हिंदुओं के लिए यही स्थान काशी है और यही कैलाश।

लेखिका वरिष्ठ पत्रकार हैं। 

Topics: Mahashivratri in MauritiusPuja in MauritiusFestival of MahashivratriMahashivratriGanga Talabमॉरीशस में महाशिवरात्रिGanga Talab in Mauritiusमॉरीशस में पूजाHindu in Mauritiusमहाशिवरात्रि का पर्वKanwar in Mauritiusगंगा तालाबMahashivaratriमॉरीशस में गंगा तालाबमॉरीशस में हिंदूमॉरीशस में काँवर
Share4TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Muslim woman performing Jalabhishek

शिव मंदिर में जलाभिषेक करने वाली मुस्लिम महिला को जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज

महाशिवरात्रि पर भारत से पशुपतिनाथ मंदिर आए साधु संन्यासियों की हुई विदाई

भगवान शिव और माता पार्वती

mahashivratri: चेतना और ऊर्जा के परिणय से सृष्टि के आरंभ की दिव्य रात्रि है महाशिवरात्रि

Mahashivratri 2026

महाशिवरात्रि का रहस्य: क्यों यह आत्मजागरण की सबसे शक्तिशाली रात मानी जाती है?

हजारीबाग में उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग करता पुलिसकर्मी

हिंदुओं के त्यौहार पर फिर बवाल, झारखंड में रामनवमी जुलूस पर उपद्रवियों ने किया पथराव

पथराव करता उपद्रवी

झारखंड में महाशिवरात्रि पर हिंसक झड़प, उपद्रवियों ने की पत्थरबाजी, कई वाहनों को आग के हवाले किया

Load More

ताज़ा समाचार

Afghan Makeup Trend Viral Video Reels Instagram Women Burqa Protest Social Media

क्या है अफ़गान मेकअप ट्रेंड? और क्यों हो रहा है वायरल? बुर्के के पीछे छिपा है ये हैरान करने वाला सच!

CM Pushkar Singh Dhami Swami Ramdev Acharya Balkrishna Harela Parva Malagram Dhanwantari Dham Herbal World

Uttarakhand Harela Parva 2026: मालाग्राम में सीएम पुष्कर सिंह धामी, स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने किया पौधारोपण

Teejan Bai Passes Away Pandavani Singer Lokmanthan Parivar J Nandakumar Tribute Bhopal 2016

लोकसंस्कृति की अमर साधिका तीजन बाई का महाप्रयाण: लोकमंथन परिवार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Fatwa Against Aamir Khan Third Marriage Gauri Spratt Darul Ifta Chief Mufti Islamic Shariat

“आमिर खान की तीसरी शादी नाजायज और हराम” : मुस्लिम पर्सनल के शाही मौलाना ने जारी किया फतवा

BRICS Trade Union Forum Conference Hyderabad Bhartiya Mazdoor Sangh BMS Labor Policy Global Representatives

BRICS Trade Union Forum: हैदराबाद में भारतीय मजदूर संघ की अगुवाई में जुटें वैश्विक प्रतिनिधि, श्रमिकों पर होगी महाचर्चा

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू

“जो खून बहा, वह पंजाब का था…” रवनीत सिंह बिट्टू की अकाल तख्त के जत्थेदार से बड़ी अपील!

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

डॉ. श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती : स्वतंत्र भारत के औद्योगिक पुनर्जागरण के शिल्पी

प्रेमानंद महाराज के शिष्य के पिता से 2.90 करोड़ की चोरी, 4 आरोपी गिरफ्तार; दुबई भागने की थे फिराक में

Gyanvapi Case Mediation Talks Fail Supreme Court Kashi Vishwanath Temple Mosque Dispute Varanasi

ज्ञानवापी प्रकरण : 7 मिनट में विफल हुई मध्यस्थता बैठक, जानिए दोनों पक्षों की बातचीत

Bharat Vikas Parishad Membership Campaign RSS Panch Parivartan Sutra Emerging India Social Service

‘उभरते भारत’ में महासंकल्प को तैयार भारत विकास परिषद! 2 लाख परिवारों तक सदस्यता और घर-घर पहुंचेगा ‘पंच परिवर्तन’ सूत्र

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies