महाशिवरात्रि का रहस्य: क्यों यह आत्मजागरण की सबसे शक्तिशाली रात मानी जाती है?
September 19, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

महाशिवरात्रि का रहस्य: क्यों यह आत्मजागरण की सबसे शक्तिशाली रात मानी जाती है?

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की महाशिवरात्रि को प्रदोष काल में महादेव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों (सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, विश्वनाथ, त्र्यंबकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वरम और घुश्मेश्वर) का प्राकट्य हुआ था।

Written byपूनम नेगीपूनम नेगी — edited by Mahak Singh
Feb 13, 2026, 05:30 pm IST
inभारत
Mahashivratri 2026

Mahashivratri 2026

‘‘सत्यम्, शिवम् सुंदरम्’’ सनातन वैदिक चिंतन के इस सूत्र वाक्य में मानव जीवन का सार तत्व निहित है। इस सूत्र के अनुसार संपूर्ण सृष्टि में सिर्फ ईश्वर ही सत्य है। यही ईश्वरीय सत्य ही शिव है तथा शिव ही संपूर्ण विश्व ब्रह्मांड में सर्वाधिक सुंदर है। इसीलिए महादेव शिव को प्रकृति का महानतम देवता माना गया है। ‘शिवोदाता, शिवोभोक्ता शिवं सर्वमिदं जगत्।‘ ऋग्वेद के इस वैदिक सूत्र के अनुसार शिव ही दाता हैं, शिव ही भोक्ता हैं। समस्त जगत में जो कुछ भी दिखाई पड़ रहा है वह सब शिव ही है, शिव से परे कुछ भी नहीं है।

देवाधिदेव शिव सृष्टि प्रक्रिया के आदिस्रोत हैं। मार्कण्डेय पुराण में कहा गया है कि ‘निरंजनो निराकारो एको देवो महेश्वरः।‘ अर्थात् निरंजन और निराकार महेश्वर ही एकमात्र देव हैं, जो मृत्यु के मुख में गए हुए प्राणों की बलपूर्वक रक्षा करने में भी समर्थ हैं। शिव महापुराण के कथानक के अनुसार सृष्टि की रचना के उपरांत जब ब्रह्माजी सृष्टि का विस्तार करने में असमर्थ रहे तब जगतपालक भगवान विष्णु के कहने पर उन्होंने देवाधिदेव शिव का ध्यान किया। तब महादेव अर्द्धनारीश्वर रूप में प्रकट हुए और अपने शरीर के आधे भाग से एक स्त्री शक्ति को प्रकट किया। उसे मूल प्रकृति कहा गया और उसी के सहयोग से ब्रह्माजी ने सृष्टि का विस्तार किया। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की इसी विराट दिव्यता के अर्चन-वंदन का महापर्व है।

महाशिवरात्रि पर्व से जुड़े पौराणिक सन्दर्भ

ईशान संहिता में कहा गया है कि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की महाशिवरात्रि को प्रदोष काल में महादेव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों (सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, विश्वनाथ, त्र्यंबकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वरम और घुश्मेश्वर) का प्राकट्य हुआ था। यही नहीं; इसी पावन पर्व पर प्रदोष काल में देवाधिदेव महादेव और जगत जननी माँ पार्वती का मंगल परिणय भी हुआ था और आदियुग में इसी महारात्रि को भगवान शिव ने सृजन और विनाश का ‘महातांडव’ भी किया था। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महाशिवरात्रि की पावन रात में महादेव ने सृष्टि के कल्याण के लिए नटराज रूप में नृत्य करते हुए अपने डमरू से 14 बार विशिष्ट ध्वनि उत्पन्न की थी। शिव के डमरू का यह नाद ब्रह्मांड की उत्पत्ति और जीवन की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।

इस ध्वनि से न सिर्फ सृष्टि के संगीत (ताल/लय) का जन्म हुआ था; वरन इन्हीं 14 महेश्वर सूत्रों की व्याख्या करते हुए महा मुनिपाणिनी ने संस्कृत व्याकरण की रचना की थी। महाशिवरात्रि का एक अन्य रहस्य यह भी है कि जब देवताओं और असुरों के मध्य हुए समुद्र मंथन में जब ‘कालकूट’ नाम का हलाहल विष प्रकट हुआ था;  तब उस विष से समष्टि की रक्षा के लिए भगवान शिव ने उसे अपने कंठ में धारण कर लिया और ‘नीलकंठ’ के नाम से लोक विख्यात हुए। उन्हीं की कृपा से देवताओं को अमृत सुलभ हो सका। उन्होंने ही देवनदी गंगा को अपनी जटाओं में धारण कर पृथ्वी पर लाने का मार्ग प्रशस्त किया।

सर्वसमाज के महानतम देवता हैं महादेव शिव

महादेव कल्याण और मंगल के प्रतीक हैं। उनका नाम समस्त अमंगलों का नाश करने वाला है। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन उनका अर्चन करने वालों को उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। देवों के देव महादेव की सर्वोपरि विशिष्टता यह है कि वे जितने साधारण हैं उतने ही विलक्षण और असाधारण भी। समाज के प्रत्येक वर्ग को उनके पूजन का समान अधिकार है। चाहे त्रयंबक मंत्र व रुद्राभिषेकों का विशिष्ट अनुष्ठान हो या मात्र एक लोटा जल के साथ ॐ नम: शिवाय का पंचाक्षरी मंत्र; महादेव साधन नहीं भक्त की पात्रता व भाव देखते हैं। यही वजह है कि हर खासोआम महादेव शिव से पूरी सहजता से जुड़ाव महसूस करने लगता है। सृष्टि की उत्पत्ति, स्थिति एवं संहार के अधिपति शिव के स्वरूप में बहुत कुछ ऐसा है जो इंसान को गहरी सीख और संबल देने वाला है।

शिव प्रतीकों की प्रेरणादायी शिक्षाएं

भूतभावन भगवान शिव जी के मस्तक पर सुशोभित चंद्रमा प्रेरणा देता है कि हम चौथ के चंद्र न बन द्वितीया के चंद्र के समान सभी को सुख-शांति एवं शीतलता प्रदान करें। शिव भगवान के परिवार में भूत-प्रेत, सर्प-बिच्छू, सांड़ और सिंह, मयूर एवं सर्प, सर्प और चूहा जैसे विरोधी स्वभाव के प्राणियों का परस्पर प्रेमपूर्वक रहना यह सीख देता है कि हम बिना किसी भेदभाव के सभी को साथ लेकर चलें और किसी से बैर-भाव न रखें। शिव का अपने शरीर पर श्मशान की राख मलना हर पल मृत्यु को याद रखने का शिक्षण देता है ताकि हम सभी निस्वार्थ व निष्कलंक जीवन जी सकें। भगवान शिव ने अपने तीसरे नेत्र से जिस तरह कामदेव को भस्म कर दिया था, वैसे हमें स्वयं व समाज से अनैतिकता, अश्लीलता और कामुकता को दूर करने को कमर कसकर जुटे रहें।

उनका मुंडों की माला पहनना सिखाता है कि हमें अपने क्रोध को वश में रखना चाहिए। आक, धतूरा, भांग आदि नशीली वस्तुएं शिव को चढ़ाने की जो परिपाटी है, उसके पीछे निहितार्थ यह है कि प्रत्येक वस्तु /व्यक्ति के अच्छे-बुरे दोनों पहलू होते हैं, हमें इन नशीले व विषाक्त पदार्थों के शुभ तत्व (औषधीय गुण) को स्वीकार कर अशुभ को त्याग देना। ऐसी अगणित प्रेरणाएं शिव से जुड़ी हैं। जैसे त्रिनेत्र-विवेक से काम दहन, वस्त्र के नाम पर केवल मृगछाल धारण करना अपरिग्रह का के प्रेरणा देता है। अपरिग्रही व्यक्ति सदैव पूजनीय होते हैं। उनका जीवन संसार में शांति स्थापित करने के लिए होता है। सूत्र है “शिवोभूत्वा शिवं जयेत” अर्थात हमारा जीवन भगवान शिव के समान सृष्टि के कल्याण में लगे, उनकी विशेषताएं हमारे मन-मस्तिष्क में प्रविष्ट हो जाएं, उनका सही शिक्षण हमारे जीवन में चरितार्थ होने लगे, यही सच्ची व सार्थक शिव पूजा का मूल है। शिव को औघढदानी कहा जाता है। शिव का जो कल्याण करने का भाव है, वही शिवत्व है। शिवोहम् का उद्घोष वही कर सकता है, जो अपने भीतर इस शिवत्व को धारण कर उसे अपने आचार-व्यवहार में उतार लेता है।

महाशिवरात्रि पर्व का वैज्ञानिक महत्व

महाशिवरात्रि पर्व का महत्व केवल धार्मिक और पौराणिक नहीं है, बल्कि इसका वैज्ञानिक आधार भी उतना ही महत्वपूर्ण है। आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वसुदेव के अनुसार महाशिवरात्रि आत्मचिंतन, भक्ति और आध्यात्मिक जागरण की रात है। इस रात को शिव और शक्ति के मिलन का प्रतीक माना जाता है। शिव पुरुष ऊर्जा के प्रतीक हैं, जबकि शक्ति स्त्री ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करती है। इन दोनों का संगम ही ब्रह्मांड को संचालित करता है। महाशिवरात्रि को दोनों ऊर्जाओं के संतुलन का प्रतीक माना जाता है। इस रात पृथ्वी की स्थिति ऐसी होती है कि मानव शरीर में ऊर्जा का प्रवाह ऊपर की ओर होता है। यह ऊर्जा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक होती है। महाशिवरात्रि के समय चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट होता है, जिससे उसकी गुरुत्वाकर्षण शक्ति बढ़ जाती है। यह शक्ति मानव शरीर में ऊर्जा के प्रवाह को और बढ़ाती है, जिससे ध्यान और प्रार्थना अधिक प्रभावी हो जाते हैं। इस रात को ब्रह्मांडीय ऊर्जा इतनी शक्तिशाली होती है कि यदि व्यक्ति उपासना करे, तो उसे अपने भीतर शिव-तत्त्व का अनुभव हो सकता है। इस दिन ध्यान, मंत्र जाप और शिवलिंग अभिषेक करने से आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती है। योग और ध्यान की दृष्टि से यह रात आध्यात्मिक जागरण के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। शिवरात्रि की रात्रि में ध्यान, जप और उपवास करने से मनुष्य के भीतर छिपे तमोगुण और रजोगुण नष्ट होते हैं, जिससे वह शिव-तत्त्व के निकट पहुँच सकता है। कहा जाता है कि इस दिन उपवास करने और रात्रि जागरण करने से जन्मों के पाप कट जाते हैं और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है।

Topics: RudrabhishekShiva Parvati MarriageMahashivratri 2026Sanatan Vedic contemplationMaheshwar SutraShiva devotionmeditation and yogaLord ShivaMahadevMahashivratriNeelkanth
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

जागेश्वर धाम

उत्तराखंड के जागेश्वर धाम से शुरू हुई थी शिवलिंग पूजन की परंपरा

अमरनाथ यात्रा: भारत की सनातन आस्था और राष्ट्रभाव का अप्रतिम प्रतीक

महाशिवरात्रि पर भारत से पशुपतिनाथ मंदिर आए साधु संन्यासियों की हुई विदाई

Mahakaleshwar Temple: आज है साल में एक बार दोपहर में हाेने वाली भस्म आरती, श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी

भगवान शिव और माता पार्वती

mahashivratri: चेतना और ऊर्जा के परिणय से सृष्टि के आरंभ की दिव्य रात्रि है महाशिवरात्रि

Image of the Pillars of Creation : नासा की तस्वीर में दिखे भगवान? यूजर्स हैरान, बोले- हर-हर महादेव

Load More

ताज़ा समाचार

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की।

DUSU चुनाव में एबीवीपी ने लहराया भगवा, बोली – संस्कारवान, राष्ट्रवादी और समरसता में विश्वास रखने वाला है भारत का Gen-Z 

mathura rss paryavaran sanrakshan gatividhi kund pujan water conservation

राधाष्टमी पर RSS स्वयंसेवकों की सराहनीय पहल: मथुरा में जलाशयों और कुंडों हुआ पूजन, लोगों ने ली अनोखी शपथ

narendra modi satta darshan seva sankalp parivartankari netritva

नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष : ‘सेवा’ से परिवर्तनकारी नेतृत्व तक की राजनीतिक यात्रा

IIT BHU University of Michigan MoU EV Research Prof Amit Patra Panchjanya

IIT रुड़की दीक्षांत समारोह 2026: 1,277 स्नातक विद्यार्थियों को मिली डिग्री, अजीत डोभाल रहे मुख्य अतिथि

प्रतीकात्मक चित्र

पाकिस्तान से आई ₹119 करोड़ की हेरोइन जब्त: पंजाब में 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता!

bhopal shram sadhak sangam dattatreya hosabale ravidas jayanti

भोपाल में ‘श्रम साधक संगम’ का भव्य आयोजन: दत्तात्रेय होसबाले जी ने कहा- “श्रम साधकों के मजबूत होने से सुदृढ़ होगा समाज”

BHU First Keyhole Heart Bypass Surgery MICS CABG Sir Sunderlal Hospital Varanasi

BHU में पहली बार ‘की-होल’ तकनीक से सफल हार्ट बाईपास सर्जरी: 5वें दिन मरीज को मिली छुट्टी, जानें खासियत!

CM Yogi

Aarogya Setu App UP Govt: अब आरोग्य सेतु ऐप पर मिलेगी मरीजों की लैब रिपोर्ट, योगी सरकार ने की तैयारी

archbishop of canterbury revokes-award-to pro osama imam tahir ashrafi

लादेन के फैन इमाम को 9/11 पर मिला सम्मान: चौतरफा घिरी कैंटरबरी चर्च, भारी विरोध के बाद अवॉर्ड वापस!

Disha Salian case: पिता सतीश सालियान ने आदित्य ठाकरे को भेजा 500 करोड़ का मानहानि नोटिस, जानिए क्या है पूरी कहानी?

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies