हाड़ौती ने बढ़ाई चिंता
June 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

हाड़ौती ने बढ़ाई चिंता

रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से राजस्थान के हाड़ौती अंचल की भूमि में पोषक तत्वों की कमी हो गई है। इसका असर उत्पादन और फसल की गुणवत्ता पर ही नहीं, मनुष्यों पर भी पड़ेगा, जैविक खेती है इसका समाधान

Written byडॉ. ईश्वर बैरागीडॉ. ईश्वर बैरागी
Feb 15, 2023, 07:02 am IST
in भारत, राजस्थान

अंचल में लगभग 80 प्रतिशत सिंचाई मुख्यत: चंबल नहर से होती है। यहां का भूजलस्तर भी राज्य के अन्य क्षेत्रों से बेहतर है। लेकिन कोटा संभाग के कृषि विभाग के 20 लाख से अधिक मृदा स्वास्थ्य कार्डों की रिपोर्ट ने किसानों के साथ कृषि वैज्ञानिकों की भी चिंता बढ़ा दी है।

हाड़ौती अंचल राजस्थान का अत्यंत उपजाऊ क्षेत्र है। प्रशासनिक दृष्टि से कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिले हाड़ौती अंचल में आते हैं। इस अंचल में लगभग 80 प्रतिशत सिंचाई मुख्यत: चंबल नहर से होती है। यहां का भूजलस्तर भी राज्य के अन्य क्षेत्रों से बेहतर है। लेकिन कोटा संभाग के कृषि विभाग के 20 लाख से अधिक मृदा स्वास्थ्य कार्डों की रिपोर्ट ने किसानों के साथ कृषि वैज्ञानिकों की भी चिंता बढ़ा दी है।

कारण, रिपोर्ट में कहा गया है कि हाड़ौती की जमीन से नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश समेत अन्य पोषक तत्व मानक स्तर के नीचे पहुंच गए हैं। यही नहीं, मिट्टी में सूक्ष्म पोषक तत्व (माइक्रो न्यूट्रिएंट) भी लगातार कम हो रहे हैं। कुल मिलाकर कृषि विभाग की यह रिपोर्ट एक बड़े पर्यावरणीय एवं पोषण संकट की ओर संकेत करती है।

हाड़ौती अंचल राजस्थान, नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश, उम्मेदगंज मृदा विज्ञान अनुसंधान केंद्र, पोषक तत्व, भूजलस्तर, कृषि वैज्ञानिक

मिट्टी में जरूरी पोषक तत्व और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से उत्पादकता कम होने के साथ प्रकृति में नाइट्रोजन चक्र के भी प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हो गई है। देश में कीटनाशकों और रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति धीरे-धीरे समाप्त हो रही है और खाद्यान्न में भी घातक रसायन पहुंचने से कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियां हो रही हैं। नाइट्रोजन फसलों की गुणवत्ता और पैदावार बढ़ाने वाले महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। इसके अलावा, हाड़ौती अंचल में फॉस्फोरस, पोटाश, सल्फर, जिंक, आयरन, कॉपर, मैग्नीज व बोरान भी मध्यम से निम्न स्तर पर पहुंच गए हैं।

भूमि की उर्वरता बढ़ाने के उपाय सीखते हाड़ौते किसाान

यह है स्थिति
हाड़ौती की मिट्टी में 17 में से 14 पोषक तत्व मध्यम से निम्न स्तर पर पहुंच गए हैं। इनमें नाइट्रोजन की मात्रा 99 प्रतिशत, फॉस्फोरस 70-80, पोटाश 10-25, सल्फर 20-25, जिंक 50-70, आयरन 25-50, कॉपर 10-15 और मैंगनीज की 15-20 प्रतिशत है। पौधों व फसलों को अपना जीवन चक्र पूरा करने के लिए 17 आवश्यक पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जिसे वे सीधे मिट्टी से अवशोषित करते हैं। ये तत्व फसलों की गुणवत्ता व पैदावार बढ़ाने में सहायक होते हैं।

कृषि अनुसंधान अधिकारी डॉ. नरेश कुमार शर्मा बताते हैं, ‘‘नाइट्रोजन युक्त तत्व जैसे प्रोटीन और न्यूक्लिक एसिड डीएनए व आरएनए जीन की कुंजी हैं। हमारे पर्यावरण में 78 प्रतिशत नाइट्रोजन गैस है, लेकिन इसे सीधे तौर पर उपयोग नहीं किया जा सकता। इसे प्राणियों के लायक बनाने के लिए एक चक्र प्रणाली काम करती है। नाइट्रोजन की कमी के कारण यदि एक भी अमीनो एसिड गायब हुआ तो जन्म लेने वाले बच्चों में कई तरह की विकृतियां पैदा हो सकती हैं। नाइट्रोजन के निम्न स्तर पर पहुंचने पर उसी अनुपात में फसलों की उत्पादकता भी कम हो जाती है।’’

उम्मेदगंज मृदा विज्ञान अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. राजेंद्र यादव के अनुसार, कोटा संभाग में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और सल्फर निम्न स्तर पर है। इसके लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। किसान अधिक लाभ के लिए रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे मिट्टी को केवल नाइट्रोजन ही मिलता है, अन्य पोषक तत्व नहीं मिलते। (नाइट्रोजन विहीन का मतलब मिट्टी से नाइट्रोजन का पूरी तरह समाप्त होना नहीं है।)


डॉ. नरेश शर्मा कहते हैं, ‘‘वैज्ञानिकों ने पोषक तत्वों के लिए न्यूनतम मानक तय किए हैं, जो किसी भी पौधे के विकास के लिए आवश्यक होते हैं। जैसे- प्रति हेक्टेयर में नाइट्रोजन की मात्रा 280 कि.ग्रा. होनी चाहिए। लेकिन संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में नाइट्रोजन की मात्रा 280 किग्रा/हेक्टेयर से कम है। प्रति हेक्टेयर 280-560 किग्रा नाइट्रोजन को मध्यम तथा प्रति हेक्टेयर 560 किग्रा से अधिक नाइट्रोजन की मात्रा को उच्च माना गया है।’’

मिट्टी में नाइट्रोजन सहित अन्य पोषक तत्वों की कमी की समस्या सिर्फ हाड़ौती की नहीं, बल्कि देश के अधिकांश क्षेत्रों की है। श्रीरामशान्ताय जैविक कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (कोटा) के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. पवन के टाक बताते हैं, ‘‘1980 के आसपास दो कृषि वैज्ञानिकों हसन और घोष ने 10 साल में स्थापित 250 मिट्टी जांच प्रयोगशालाओं का आकलन और अध्ययन किया। इसमें उन्होंने पाया कि देश के 365 में से 228 जिलों की मिट्टी में नाइट्रोजन कम थी। शेष जिलों में से 119 जिलों की मिट्टी में नाइट्रोजन स्तर मध्यम और केवल 18 जिलों की मिट्टी में इसका स्तर सामान्य था। यानी उस समय देश के 62.5 प्रतिशत जिलों में नाइट्रोजन की कमी थी। उसके बाद तो निरंतर उत्पादन लिया ही जा रहा है।’’

पोषक तत्व और उनका महत्व

फसल की वृद्धि के लिए जिन 17 तत्वों को जरूरी माना गया है, उनमें कार्बन, हाइड्रोजन, आक्सीजन, नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटेशियम, कैल्शियम, मैंगनीशियम, सल्फर, आयरन, मैंगनीज, जिंक, कॉपर, बोरान, मोसलब्डेनम, क्लोरीन और निकेल शामिल हैं।

नाइट्रोजन : यह फसलों का उत्पादन, गुणवत्ता बढ़ाने के साथ पौधों को हरा रखता है। इसकी कमी से उत्पादन और गुणवत्ता घटती है यानी प्रोटीन कम बनता है। खाद्यान्न में प्रोटीन की कमी से मनुष्य का शारीरिक विकास प्रभावित होता है।

फॉस्फोरस-कैल्शियम : ये पौधों को ऊर्जा प्रदान करते हैं, जिससे उनकी जड़ें मजबूत होती हैं, जो उन्हें सूखने से बचाते हैं। ये दालों में पोषक तत्व का निर्माण करते हैं। इनकी कमी से कम पानी में फसलों का उत्पादन प्रभावित होगा। साथ ही, मनुष्य में हड्डियों व दांतों का विकास प्रभावित होगा। इनकी अत्यधिक कमी से विकृति भी हो सकती है।

बोरोन : यह परागण व परागनली में सहायक होता है। फसलों में जितने अधिक परागकण बनेंगे, उतनी ही शर्करा यानी कार्बोहाइड्रेट को पत्तियों से फल व बीज में स्थानांतरित करने में सहायता मिलेगी। इसकी कमी से फूलों में निषेचन की क्रिया बाधित हो जाती है। अधपके फल व फलियां गिरने लगती हैं। फूल व बीज कम बनते हैं तथा पौधे के तने और पत्तियों के डंठल पर दरारें पड़ जाती हैं।

जिंक : पौधों में विभिन्न एन्जाइम की सक्रियता बढ़ाता है और आक्सीन हार्मोन का निर्माण करता है। यानी पौधों के विकास में सहायक होता है। इसकी कमी से पौधे बौने हो जाते हैं। दाना व बाली का आकार छोटा हो जाएगा, जिससे उत्पादन में कमी आएगी। इसकी कमी से इनसान की लंबाई और शारीरिक वृद्धि कम होगी।

पोटाश : पौधों को कीटों-रोगों व सूखने से बचाने के साथ उन्हें मजबूती प्रदान करता है। इसकी कमी से फसलों में कीट प्रकोप बढ़ेगा। पौधों में भोजन निर्माण कम हो जाएगा। पोटाश की कमी से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता घटती है और हृदय पर भी हानिकारक प्रभाव पड़ता है। इस कारण मौसम में मामूली बदलाव होने पर भी व्यक्ति बीमार पड़ जाता है।

क्या है समाधान?
रसायनों के प्रयोग से मिट्टी में नाइट्रोजन को नाइट्रेट में बदलने वाले लाभदायक सूक्ष्म जीवाणु कम हो रहे हैं। इससे भौतिक, रासायनिक व जैविक संरचना में बदलाव हो रहा है। इसके अलावा, जलमग्न कृषि व्यवस्था, अपशिष्ट का उचित निपटान नहीं होना भी प्रमुख कारक हैं। डॉ. पवन के टाक के अनुसार, भौतिक संरचना में गिरावट से मिट्टी में वातन-आर्द्रता असंतुलित हो जाती है। रासायनिक संरचना बदलने से मिट्टी का पीएच बदल जाता है, जबकि जैविक संरचना के गिरावट से सूक्ष्म जीवाणुओं की गतिविधि शून्य पर आ जाती है। इसके चलते रासायनिक परिवर्तन भी न्यून हो जाता है। परिणामस्वरूप मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।
इसका समाधान परंपरागत भारतीय कृषि पद्धति में है। इसके लिए सबसे पहले रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कम कर जैविक खाद को बढ़ावा देना होगा।

श्री रामशान्ताय जैविक कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (कोटा) द्वारा विकसित सरल कंपोस्ट विधि, जिसमें बिना केंचुए या बाजार उत्पाद का प्रयोग किए गोबर को कंपोस्ट में बदला जाना भी लाभकारी है। इस तरह से तैयार खाद में पोषक तत्व के साथ सूक्ष्म जीवाणु भी प्रचुर मात्रा में होते हैं। साथ ही, वातावरण में मौजूद नाइट्रोजन को सहजता से मिट्टी को उपलब्ध कराते हैं। हरित खाद, दलहन व उसके अवशेषों का उपयोग, जैव उर्वरक, नील हरित शैवाल और एजोला का उपयोग, जल प्रबंधन, तालाबों की गार आदि का खेत में उपयोग कर मिट्टी में सभी प्रकार के पोषक तत्वों की पूर्ति आसानी से की जा सकती है।

डॉ. पवन के अनुसार, उर्वरक या कंपोस्ट खाद का उपयोग किए बिना केवल सूक्ष्म जीवाणुओं द्वारा महज 25 दिनों में प्रति एकड़ 25 किग्रा से अधिक नाइट्रोजन की वृद्धि की जा सकती है। इसके अलावा, गोमूत्र (एक प्रतिशत से अधिक नाइट्रोजन), सहजन जूस (चार प्रतिशत नाइट्रोजन), गाजर घास (तीन प्रतिशत नाइट्रोजन), सोयाबीन टॉनिक, वर्मी वाश आदि का उपयोग भी फसल में प्रभावी होता है।

हाल ही में नाइट्रोजन की कमी वाले 50 गांवों के खेतों में केवल गोमूत्र और चूने के उपयोग से 5 दिन में ही आशातीत परिणाम मिले हैं। फॉस्फोरस की कमी को पूरा करने के लिए 7 दिन तक गाय के ताजा गोबर (30 किलो प्रति बीघा) का प्रयोग कराया जाता है। गाय के गोबर में मौजूद फंगस खेती के लिए लाभकारी होते हैं। खरपतवार, घास और अन्य कृषि अपशिष्टों के उपयोग से भी सूक्ष्म तत्वों की पूर्ति की जा सकती है।’’

Topics: भूजलस्तरकृषि वैज्ञानिकHadauti Circle RajasthanNitrogenPhosphorousहाड़ौती अंचल राजस्थानPotashनाइट्रोजनUmaidganj Soil Science Research Centerफॉस्फोरसNutrientsपोटाशGround Water Levelउम्मेदगंज मृदा विज्ञान अनुसंधान केंद्रAgricultural Scientistपोषक तत्व
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

देहरादून में नई गेहूँ किस्म DBW 371 व 372 किसानों को वितरित, जानिए कितना होगा लाभ..?

2019 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्मश्री सम्मान प्राप्त करते हुकुमचंद पाटीदार

#कृषि विशेष : धरती के सच्चे साधक

ट्रैक्टर से जुताई करते विनोद ज्याणी

#कृषि विशेष: तकनीक से मिली तरक्की

दिमाग की सेहत के लिए बदलें आहार

मोटा अनाज : पोषक तत्वों से भरपूर भोजन

प्रतीकात्मक चित्र

बिजनौर : गिरता भूजल स्तर देख प्रशासन ने अमृत सरोवरों पर शुरू कराया काम

Load More

ताज़ा समाचार

ऑपरेशन डेल्टा हंट के बारे में मीडिया को जानकारी देते उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी

बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ गुजरात में ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’, 72 घंटे में 362 गिरफ्तार

कोर्ट का फैसला

‘प्राइड मंथ’ से पहले ऑस्ट्रेलिया से आया एक चौंकाने वाला फैसला

RSS Karyakarta Vikas Varg Kumar Mangalam Birla

नागपुर: RSS के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय’ का 4 जून को भव्य समापन, उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला होंगे मुख्य अतिथि

8 जून को इंडी गठबंधन की बैठक : अस्तित्व बचाने जुटेंगे 17 विपक्षी दल! क्या अंदरूनी कलह पर होगा मंथन!

former wipro employee alleges forced conversion

नासिक TCS के बाद Wipro में जबरन कन्वर्जन! पूर्व कर्मचारी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, मुस्लिम सहकर्मी पर लगाए आरोप

supreme court

न्यायालय के आलोक में बेटी का अधिकार!

RSS Sangh Shiksha Varg Prayagraj Samajik Samrasata

125 गांव, हाथों में थैले और 5000 रोटियां: संघ शिक्षा वर्ग ने पेश की समरसता की मिसाल, घर-घर चूल्हों तक पहुंचा राष्ट्रवाद

ममता बनर्जी काे बड़ा झटका, पार्टी से निष्कासित ऋतब्रत को विधानसभा अध्यक्ष ने दिया नेता प्रतिपक्ष का दर्जा

pithoragarh yakshavati river rejuvenation plantation drive 130 ta eco kumaon

विश्व पर्यावरण सप्ताह : सेना की इको टास्क फोर्स ने शुरू किया यक्षवती नदी पुनर्जीवन, नागरिकों ने दिखाई एकजुटता

न्यूयॉर्क के मेयर मामदानी ने तोड़ी परंपरा! इजरायल डे परेड का किया बहिष्कार, लोगों ने कहा- ‘चला रहे हैं इस्लामिक एजेंडा’

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies